लिंग (शिश्न) के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about Penis in Hindi

Spread the love! Please share!!

लिंग (शिश्न) के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about Penis in Hindi

लिंग की दो अंग्रेजी:

इंग्लिश में Penis का अर्थ सामान्य लिंग से होता है जो इरेक्ट न हुआ हो | तने हुए इरेक्टेड लिंग को Phallus कहा जाता है | यह अंतर कम लोगों को ही पता है |

अंग्रेजी के पेनिस शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द से हुई है जिसका अर्थ है “पूँछ”|

सामान्य अवस्था में मनुष्य के लिंग की लंबाई 3.5 इंच से 3.9 इंच होती है जबकि इरेक्शन की अवस्था में नार्मल लंबाई 5.5 इंच से 5.9 इंच तक होती है|

लिंग यदि बहुत कम उत्तेजित हो या सम्भोग न किया जाए तो सिकुड़ने लगता है |

मशरूम का आकार है असरदार:

लिंग के हेड का मशरूम के आकार का होना यूँ ही नहीं है | इसका एक वैज्ञानिक कारण यह है की स्खलन के बाद वीर्य, योनी से बहार न आने पाये |

आपको जानकर हैरानी होगी की स्खलन वास्तव में दिमाग से नियंत्रित नहीं होता |  यह स्पाइनल कोर्ड (मेरु) से नियंत्रित होता है | यही कारण है की इसे आप चाह कर भी रोक नहीं सकते |

स्खलन (इजाकुलेशन ) और चर्मोत्कर्ष (ओर्गेसम) वास्तव में दो बातें है |

लंबे लिंग के मुकाबले छोटा लिंग अधिकतर इरेक्शन की अवस्था में तना हुआ होने पर ज्यादा लंबा हो जाता है | तो यदि आपका लिंग छोटा हो तो परेशान न हों, यह इरेक्ट होकर आप के उस दोस्त के लिंग से बड़ा हो सकता है जिसका लिंग सामान्यतया आप से बड़ा दीखता है |

जबरदस्त लिंग चाहिए तो अफ्रीका में पैदा होइए:

लिंग की साइज पर्यावरण, भौगोलिक क्षेत्रों और जलवायु के अनुसार अलग अलग होती है | अफ़्रीकी लोगों के लिंग सबसे बड़े और मोटे होते हैं उसके बाद यूरोपियन लोगों का नंबर आता है जबकि एशियाई लोगों के लिंग सबसे छोटे और पतले होते हैं | यदि आप भारतीय हैं तो निराश न हों, आप की स्थिति चाइनीज, जापानियों और कोरियाई लोगों से बहुत बेहतर है |

जब खतना भी बन गया फैशन:

फ्रांस के राजा लुई 16वें ने अपना खतना इसलिए करवा लिया था क्यों की उनकी चमड़ी बहुत टाइट थी | इसके बाद फ़्रांस में इसे एक फैशन सिंबल माना जाने लगा और बड़े स्तर पर अमीर वर्ग में खतना करवाने लगे |

मनोवैज्ञानिक शोध में पाया गया की बड़े अंडकोष वाले पुरुष धोखेबाज़ किस्म के होते हैं |

Orchidometer एक ऐसा उपकरण है जिससे आप अपने अंडकोष के अण्डों की माप कर सकते हैं | यह उपकरण महिलाओं के द्वारा पुरुषों के भरोसे को मापने के लिए किया जाता था |

प्रकृति ने संसार में लिंग और योनि की रचना ऐसे किया है की छोटे से छोटे लिंग में योनि के हर कोने को टच करने की क्षमता होती है | और छोटा लिंग भी किसी स्त्री को पूर्ण संतुष्ट कर सकता है |

संसार में 5000 से भी कम लोग ऐसे हैं जिनका लिंग 11 इंच से बड़ा है | इससे ज्यादा लोग तो एवेरेस्ट पर चढ चुके हैं इसलिए आपको फिकर करने की जरुरत नहीं है|

अच्छे सेक्स के लिए लिंग (शिश्न, पेनिस) इरेक्शन के समय एंगल 106.8 डिग्री होना चाहिए | इसका मतलब इसे “अधिक कोण” में होना चाहिए | चलिए कहीं तो कोणों का ज्ञान काम आया |

ग्रोवर और शोवर की लड़ाई:

जिस प्रकार नारी के स्तनों के आकार के अनुसार उनका वर्गीकरण किया जाता है उसी तरह मनुष्य के लिंग का वर्गीकरण भी उनके प्रकृति के अनुसार किया जाता है जैसे मनुष्य के लिंग को दो श्रेणियों ग्रोवर और शोवर में विभाजित किया गया है|

ग्रोवर लिंग की विशेषताए होती है की उत्तेजना के समय यह लिंग अपनी सामान्य लंबाई की तुलना में ज्यादा बढ़ जाते हैं यानि ग्रोवर इरेक्शन में ग्रो कर जाता है |

शोवर  लिंग अपनी लंबाई की तुलना में खास नहीं बढ़ पाता | इसके नाम से ही स्पष्ट है की यह शो ज्यादा करता है पर इरेक्शन पर ज्यादा अंतर नहीं पड़ता | यानि ऊँची दूकान और फीके पकवान |

विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार संसार के 71 प्रतिशत पुरुषों का लिंग ग्रोवर है जबकि मात्र 29 प्रतिशत लोगों का लिंग शोवर यानी दिखावटी है| अब  ग्रोवर हैं या शोवर,कमेंट बॉक्स में जरुर बताइए |

स्मोकिंग से सुकून नहीं नपुंसकता मिलेगी:

स्मोकिंग की आदत के कारण आपके लिंग का साइज सिकुड़ सकता है | स्मोकिंग की आदत से शरीर की रुधिर वाहिनियां अवरुद्ध हो जाती है | जबकि एक अच्छे कठोर, लम्बे और 106.8 डिग्री पर तने लिंग के लिए लिंग में रक्त संचार की बहुत आवश्यकता होती है और इसके लिए जितनी जल्दी हो सके स्मोकिंग से तौबा करें नहीं तो दाम्पत्य जीवन में फिसड्डी साबित होंगे|

सच में, औरतें ज्यादा मजा पाती हैं:

एक औरत का ऑर्गेजम यानि चर्मोत्कर्स लगभग 30 सेकेंड तक चलता है जबकि एक आदमी का चरम सुख मात्र छह सेकेंड तक ही चलता है|  तो यह विज्ञान में भी सच है की औरतें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मजे लेती हैं |

संसार के हर 400 पुरुषों में से एक पुरुष इतना लचीला होता है कि वह स्वयं ही अपने लिंग को मुंह में ले सकता है और इस तरह वह सेल्फ ओरल सेक्स कर सकता है |

एक पुरुष का लिंग दिन भर में औसतन 11 बार उत्तेजित होता है लेकिन इसमें से 9 बार तब होता है जब कि वह सो रहा होता है।

आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले वाली कुछ आदिवासी अभिवादन के लिए एक दूसरे के लिंग को हिला कर हैलो कहते हैं |

दो लिंग वाले भी हैं मौजूद:

पूरे संसार में कम से कम 100 लोग ऐसे हैं जो दो लिंग के साथ पैदा होते हैं | मेडिकल भाषा में यही स्थिति डिफालस कहलाती है हालांकि इन दोनों लिंगों में से एक लिंग तो पूरी तरह कार्य करता है जबकि दूसरा आंशिक रूप से या अवशेषी अंग के रूप में उपस्थित रहता है |

20 साल की उम्र तक मनुष्य के लिंग का पूर्ण विकास हो जाता है । यानि यदि आप 20 साल से कम उम्र के हैं to उम्मीदें अभी बाकी हैं |

आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक में The Icelandic Phallological Museum, एक ऐसा म्यूजियम है जहां पर संसार के सभी जीवो के लिंग को संग्रहित किया जाता है |

अमेरिका के निवासी जोना फाल्कन का लिंग दुनिया का सबसे बड़ा लिंग है | सामान्य अवस्था में इनके लिंग की लंबाई 9 इंच और पूर्ण उत्तेजित अवस्था में 30.5 इंच है|

दक्षिण कोरिया में हुए एक अध्ययन के अनुसार किसी मनुष्य के लिंग की लंबाई उसके रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली के बराबर होती है |अब आप अपनी अनामिका उंगली के बारे में सोचना शुरु कर दिए होंगे |

केले जैसे लिंग …न बाबा न:

यदि आपका लिंग केले की तरह मुड़ा हुआ है तो इसे हल्के में मत लें यह एक बीमारी का संकेत है और इससे आपको और आपके जीवन साथी को संभोग में समस्याएं आ सकती है इस बीमारी का नाम पेयरोनी होता है।

हमारे दिमाग का एक भाग एकदम अलग है जो सीधे हमारे लिंग से जुड़ा होता है | लिंग हमारे नर्वस सिस्टम के माध्यम से यही से कंट्रोल होता है यानी जब व्यक्ति उत्तेजित होता है तो दिमाग का वही भाग उसे नियंत्रित करता है|

हालांकि मनुष्य के लिंग में कोई हड्डी नहीं होती है फिर भी इस में फ्रैक्चर हो सकता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेनिस में एक ऐसी मांस पेशियां होती है जो इरेक्शन के वक्त काफी सख्त हो जाती है ऐसी मांस पेशियां शरीर के किसी भी अन्य अंग में नहीं होती | रफ तरीके से संभोग करने या फिर संभोग करते वक्त पलंग पर से गिर जाने के कारण इसमें फ्रैक्चर हो सकता है|

मनुष्य के लिंग का सबसे बड़ा दुश्मन ठंडा पानी होता है इसीलिए कभी भी जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी लिंग पर सीधे नहीं डालना चाहिए|

सभी जीव धारियों में सबसे बड़ा लिंग ब्लू व्हेल का होता है जो कि लगभग 8 फीट तक लंबा हो सकता है|

इंसान को छोड़कर संसार के अधिकतर जीव धारियों में पेनिस बोन होती है|

चलो चलें जापान:

जापान में हर साल 6 अप्रैल को पेनिस को समर्पित एक फेस्टिवल आयोजित होता है| इस त्यौहार का नाम  Kanamara Matsuri है |

बीजिंग, चीन में पेनिस को समर्पित एक रेस्टोरेंट है जहां सारी चीजें मनुष्य के लिंग के आकार की ही मिलती है |

मनुष्य के लिंग को ढकने वाली चमड़ी का भीतरी हिस्सा म्यूकस मेंब्रेन से युक्त होता है और इसके कारण लिंग में नरमी रहती है। यह लिंग को सुरक्षित रखती है परंतु साथ-साथ ही है STD का भी कारक होती है |

लगभग 42 प्रकार के बैक्टीरिया लिंग क्षेत्र में पाए जाते हैं | इससे अंदाजा लगाइए की सफाई कितनी जरुरी है |

पेनिस हेड के नीचे का हिस्सा लिंग का सबसे सम्वेदंशील हिस्सा होता है |

पुरूषों के लिग की बाहरी चमड़ी ही अवशेषी रूप में महिलाओं के योनि में क्लैटोरियल हुड के रूप में होता है।

एक शोध के मुताबिक UK के 30% लोग अपने लिंग के साईज से बेहद निराश हैं।

लकी कांगो:

पूरी दुनिया में हुए शोध के अनुसार रिपब्लिक ऑफ कांगो के पुरुषों का लिंग संसार में सबसे बड़ा लिंग होता है| औसत लिंग की लम्बाई 18.03 cm (7.1 inches) है |

पूरी दुनिया में हुए शोध के अनुसार नार्थ कोरिया के पुरुषों का लिंग संसार में सबसे छोटा लिंग होता है| औसत लिंग की लम्बाई 9.65 cm (3.8 inches) है |

संसार के मात्र 6% लोगों को एक्स्ट्रा लार्ज कंडोम की आवश्यकता होती है |

आपको जानकर बेहद आश्चर्य होगा परंतु गर्भ में पल रहे एक बच्चे के लिंग में भी इरेक्शन हो सकता है|

कोरो एक ऐसी मानसिक समस्या है जिसमें किसी भी मनुष्य को अपने लिंग का अपने शरीर के अंदर चले जाने का डर होने लगता है|

संसार में सबसे छोटी पूर्ण विकसित लिंग की लंबाई 1 इंच के आस पास है|

स्पीड मास्टर है आपका लिंग:

लिंग के स्खलन की रफ़्तार 28 मील/ घंटा की होती है | आपकी पिचकारी किसी बाजार की पिचकारी से ज्यादा तेज है |

लिंग के द्वारा सबसे दूर तक स्खलित होने का रिकॉर्ड 18 फीट है |

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.