भारत की समुद्री सीमा, खाड़ियां, चैनल्स व जलसंधियों की पूरी जानकारी

Spread the love! Please share!!

भारत की समुद्री सीमा:

समुद्र के किनारे बसे हुए हर देश को समुद्री संसाधनों के एक सीमा तक उपयोग करने का अधिकार होता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी देशों ने मिलकर 1982 में एक कन्वेंशन किया जो UNCLOS (यू एन सी एल ओ एस) 1982 के नाम से प्रसिद्ध है।  यह 10 December 1982 को जमैका में साइन किया गया एवं 16 November 1994 को प्रभावी हुआ।

समुद्री सीमा के मापन हेतु “आधार रेखा” का निर्माण सभी टेढ़े मेढ़े सीमाओं को मिला कर बनाया जाता है। इसके भीतर का जल आन्तरिक जल कहा जाता है।

समुद्र में दूरी मापने का मापक नॉटिकल मील होता है।  1.0 नॉटिकल मील की लम्बाई  1.8 मील के बराबर होता है।

किस संधि के तहत भारत की 3 समुद्री सीमा निर्धारित की गई हैं।

  1. प्रादेशिक समुद्री सीमा
  2. अविच्छिन्न मंडल या संलग्न क्षेत्र
  3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र या EEZ

प्रादेशिक समुद्री सीमा:

प्रादेशिक समुद्री सीमा “आधार रेखा” से 12 नॉटिकल मील तक भारत एवम उसके राज्यों का संप्रभु अधिकार है।

अविच्छिन्न मंडल या संलग्न क्षेत्र:

अविच्छिन्न मंडल या संलग्न क्षेत्र 24 नॉटिकल मील तक भारत को तीन अधिकार प्राप्त हैं।

  1. सीमा शुल्क की वसूली,
  2. साफ सफाई,
  3. वित्तीय अधिकार

अनन्य आर्थिक क्षेत्र या EEZ:

अनन्य आर्थिक क्षेत्र या EEZ, 200 नॉटिकल मील तक भारत का अनन्य अधिकार क्षेत्र है। और इसमें भारत नए द्वीपों का निर्माण, अनुसंधान, संसाधनों के दोहन एवं वैज्ञानिक उपभोग शामिल है।

आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील से बाहर का क्षेत्र सम्पूर्ण देशों के बराबर अधिकार में आते हैं।

भारत की खड़ियाँ / Bay / Gulf :

तीन ओर से स्थल से घिरे समुद्री जल राशि को खाड़ी कहते हैं।

छोटी खाड़ियाँ अंग्रेजी में Gulf एवं बड़ी खाड़ियाँ Bay कहलाती हैं। हिंदी में केवल “खाड़ी” ही कहते हैं।

कच्छ की खाड़ी: कच्छ की खाड़ी गुजरात राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कच्छ जिला और जामनगर जिले के मध्य स्थित है। इस खाड़ी के पश्चिम में अरब सागर स्थित है। वैसे यह खाड़ी अरब सागर का ही एक हिस्सा है।

खम्बात की खाड़ी: खंभात की खाड़ी (पूर्व नाम: कैंबे की खाड़ी) गुजरात के सागर तट पर अरब सागर स्थित एक तिकोनी आकृति की खाड़ी है। यह दक्षिणी ओर से अरब सागर में खुलती है।

मन्नार की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी एक उथले पानी की खाड़ी है जो हिन्द महासागर में भारत के दक्षिणपूर्व सिरे और श्रीलंका के पश्चिमी तट के बीच स्थित है।

मन्नार की खाड़ी

पाक खाड़ी:  पाक खाड़ी,  पाक जलसंधि के उत्तर में स्थित है।

जलसंधि, स्ट्रेट या चैनल क्या होते हैं? 

दो भू भागों या द्वीपों के बीच जो संकरा समुद्र होता है उसे चैनल कहते हैं। भौगोलिक अवस्थिति जानने हेतु इसे अक्सर अक्षांश के नाम पर नामकरण करते हैं।

या दो समुद्र या खाड़ियों को जोड़ने वाली संकरी जल राशि को चैनल या जलसंधि या जलडमरूमध्य या स्ट्रेट कहते हैं। चैनल, स्ट्रेट के समानार्थी है लेकिन सूक्ष्म अंतर यह है की चैनल, स्ट्रेट से काफी चौड़े जल राशि को कहते है।

Note: An ocean channel is defined as an elongated water body lying between two landmasses. On the flipside, a strait is defined as a strip of water bordered by landmasses, which connects to two large water bodies. In essence, a channel is a wide strait.

भारत के चैनल:

  • लक्षद्वीप और मिनिकॉय के बीच 8 डिग्री चैनल है।
  • मिनिकॉय और मालदीव के बीच 9 डिग्री चैनल है।
  • लिटिल अंडमान और कार निकोबार के बीच 10 डिग्री चैनल है।
  • कोको एवं अंडमान द्वीप के बीच के चैनल को कोको चैनल कहते हैं।
  • ग्रेट या ग्रैंड चैनल सुमात्रा को निकोबार से अलग करता है।

 

पाक (Palk) जल संधि: भारत एवम श्रीलंका के बीच पाक (Palk) जल संधि है। यह बंगाल की खाड़ी को पाक की खाड़ी एवं मन्नार की खाड़ी से जोड़ता है। ध्यान रखने योग्य बात यह है की पाक की खाड़ी एवं जलसंधि दोनों अलग हैं।

डंकन जलसन्धि: यह जलसंधि दक्षिण अंडमान एवं लिटिल अंडमान को अलग करता है।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.