भारत के द्वीप समूह, प्रमुख तटीय द्वीप तथा प्रवाल द्वीप और प्रवाल भित्तियों की जानकारी

Spread the love! Please share!!

भारत के द्वीप समूह:

हिमालय पर्वत पूर्व में जाकर म्यांमार सीमा पर दक्षिण की ओर मुड़कर नीचे आ जाता है। यह दक्षिण की ओर मुड़कर आया पहाड़ हिमालय की पूँछ है जो अराकान योमा या रखाइन पर्वतमाला के नाम से जाना जाता है।

रखाइन पर्वतमाला पश्चिमी म्यांमार की एक पर्वतमाला है जो उस देश की भारत से सीमा निर्धारित करती है। इसका विक्टोरिया नामक सर्वोच्च शिखर 10018 फुट ऊँचा है।

एटलस में देखने पर आपको यह पहाडों की हिमालयी पूँछ की श्रंखला बंगाल की खाड़ी के पूर्व में कोको द्वीप से लेकर सुदूर दक्षिण में ग्रेट निकोबार द्वीप तक छोटे द्वीपों के रूप में एक उथले समुद्री पंक्ति में दिखेगी। उथला समुद्र एटलस में कम गहरे नीले रंग से प्रदर्शित होता है।

पहाडों की हिमालयी पूँछ

 

कोको द्वीप म्यांमार के अधिकार में है।

इसके दक्षिण में क्रमशः उत्तरी, मध्य, दक्षिणी और लघु अंडमान तथा फिर 10 डिग्री चैनल के बाद कार निकोबार एवं ग्रेट निकोबार है।

ग्रेट निकोबार का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है जो उत्तरी अक्षांश 6 डिग्री 4 मिनट पर स्थित है एवं भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु भी है।

उत्तरी एवं मध्य अंडमान के पूर्व में क्रमशः नारकोंडम एवं बैरन द्वीप है। नारकोंडम एक सुप्त एवं बैरन द्वीप एक जाग्रत ज्वालामुखी है।

 

बैरन द्वीप एक जाग्रत ज्वालामुखी

 

अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप एक कोरल द्वीप का समूह है जो मूंगा चट्टानों से निर्मित है।

 

भारत के प्रमुख तटीय द्वीप:

गंगासागर और न्यू मूर द्वीप: हुगली नदी, गंगा से विभक्त होने वाली नदी है। कलकत्ता इसी तट पर बसा हुआ है। गंगासागर और न्यू मूर द्वीप हुगली नदी के किनारे पर बंगाल में समुद्र के मिलन पर नदी द्वीप है। यह समुद्र द्वीप नहीं है। कलकत्ता पोर्ट एक नदी बंदरगाह है।

ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित “माजुली द्वीप” भारत की मुख्य भूमि पर एक नदी द्वीप है। इसलिए यहाँ तटीय द्वीपों में इसकी चर्चा नहीं किया गया है।

अब्दुल कलाम द्वीप:

ओडिशा में ब्राह्मणी नदी के किनारे पर व्हीलर द्वीप है। अब इसका नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक APJ अब्दुल कलाम के नाम पर “अब्दुल कलाम द्वीप” रखा गया है।

श्री हरिकोटा द्वीप: आंध्र में तमिलनाडु की सीमा पर समुद्र के मुहाने पर स्थित है श्री हरिकोटा द्वीप जो सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लिए प्रसिद्ध है।

पम्बन द्वीप: तमिलनाडु में मन्नार की खाड़ी में पम्बन द्वीप है जहां रामेश्वरम स्थित है। इस द्वीप का सबसे पूर्वी हिस्सा धनुषकोडि है जहां से रामसेतु प्रारंभ होकर श्री लंका के तलाईमन्नार तक जाता है।

अलियाबेट द्वीप: खम्बात खाड़ी में गुजरात में नर्मदा नदी के मुहाने पर अलियाबेट द्वीप है। अलियाबेट द्वीप पेट्रोलियम संसाधनों से भरपूर है।

एलीफैंटा द्वीप: मुम्बई के बगल में एक द्वीप है एलीफैंटा। हालांकि मुम्बई भी एक द्वीपीय शहर है लेकिन भारत के मुख्य भूमि से पूरी तरह से अलग नहीं है।

प्रवाल/ मूंगा/ कोरल द्वीप या रीफ

प्रवाल/ मूंगा/ कोरल एक जीव है जो करोड़ों के संख्या में समुदाय के रूप में उथले समुद्र में रहते हैं। इनका भोजन चूना यानी कैल्शियम कार्बोनेट है।

यह प्रवाल एक के ऊपर पानी की सतह तक पहुंचते हैं। और यह प्रक्रिया लाखों वर्षों में होकर चट्टानों के रूप ले लेती है।

लक्षद्वीप, मिनिकॉय और मालदीव कोरल चट्टानों से हुआ है। मिनिकॉय, केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का कस्बा है। यहां मौसम बेधशाला एवं प्रकाश स्तम्भ स्थित है।

प्रवाल जीव 2 सेमी का होता है जो अपने चूने के बने सुरक्षा कवच में रहता है।

प्रवाल कभी भी ठंढे समुद्र में नहीं मिलते एवं विषुवत रेखा के दोनों ओर उष्णकटिबंधीय क्षेत्र इनके लिए आदर्श है।

कोरल रीफ मछलियों के लिए आवास, भोजन व सुरक्षा प्रदान करने का मुख्य साधन हैं।

ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ संसार की सबसे बेहतरीन मूंगा चट्टानों की भित्ति है जो पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.