बाइबिल की रोचक जानकारियां | Bible Interesting Facts in Hindi

Spread the love! Please share!!

बाइबिल (Bible) ईसाई धर्म का एक पवित्र पुस्तक है | ईसाई धर्म को मसीही धर्म भी कहा जाता है | बाइबिल के दो भाग है पहला पूर्व विधान यानि ओल्ड टेस्टामैंट और दूसरा नव विधान यानि न्यू टेस्टामैंट| बाइबिल के पुराने नियम में कुल 23,145 और नये नियम में कुल 7957 आयतें हैं | यह धर्म ग्रंथ इश्वरप्रेरित है लेकिन, यह अपौरुषेय रचना नहीं है | ईसाई धर्म के इस प्रमुख पवित्र ग्रंथ को ईश्वरीय प्रेरणा एवं मानवीय परिश्रम का सम्मिलित रूप कहा जा सकता है | आइये आप को बाइबिल (Bible) से जुड़े रोचक तथ्य बताते हैं;

  1. बाइबिल शब्द “ग्रीक टा बिबिलिया” से प्रेरित है | इस का अर्थ “किताबें” या “स्क्रोल” होता है | बाइबिल ग्रंथ का कोई मूल लेखक नहीं निकलता है |

  2. वैसे तो बाइबिल ग्रंथ (Bible) विश्व के लगभग हर कोने में पढ़ी जाती है लेकिन यूरोप, आफ्रिका और एशियाई देशों में इसे अधिक लोग मानते हैं |
  3. बाइबिल (Bible) के पुराने नियम लिखने में करीब 1000 वर्ष का समय लगा था | वहीं इसके नए नियम तकरीबन 50 वर्ष से 75 वर्ष में लिखे गए |

  4. प्रति वर्ष 100 मिलियन से अधिक बाइबिल (Bible) धर्म ग्रथ कृति बिकती हैं | यह पुस्तक मानव इतिहास में सब से अधिक बिकने वाली पुस्तक भी है | अब तक करीब 5 बिलियन बाइबिल कॉपी बेचीं जा चुकी है |
  5. संपूर्ण बाइबिल (Bible) को कुल 532 भाषाओँ में अनुवादित किया गया है और आंशिक रूप से इस ग्रंथ को कुल 2883 भाषाओँ में अनुवाद किया जा चुका है |

  6. तकरीबन 10 में से 8 अमरीकी निवासी बाइबिल को इश्वर प्रेरित मानते है |
  7. एक तारण अनुसार, पुरुषों के मुकाबलें महिलाऐं बाइबिल अधिक पढ़ती हैं | युवा वर्ग की तुलना में बुज़ुर्ग वर्ग के लोग और विश्व के अन्य भाग के लोगों के मुकाबले, अफ़्रीकी अमेरीकी लोग अधिक Bible ग्रंथ पढ़ते हैं |
  8. क्राइस्ट शब्द ग्रीक “ख्रिस्तो” से उतर आया है | इसका अर्थ “अभिषेक” होता है |

  9. यीशु (Christ) अकेली संतान नहीं थे, उनके चार भाई थे जिनके नाम का उल्लेख ईसाई धर्म ग्रंथ में मिलता है | इसके साथ उन्हें दो बहन भी थीं जिनके नाम का कोई उल्लेख इतिहास में नहीं है |
  10. Esther 8:9 बाइबिल की सब से लंबी आयत है | इस धर्म ग्रंथ का सब से लंबा शब्द Mahershalalhashbaz (Isaiah 8:3) है |
  11. अंग्रेजी में छपी पहली आधिकारिक बाइबिल कृति का नाम “द ग्रेट बाइबिल” था | यह रचना 1539 में प्रकाशित हुई | इंग्लैंड के राजा हेनरी आठवें नें घोषणा की थी की, चर्च सेवाओं के दौरान इसे, चर्च ऑफ़ इंग्लैंड में ज़ोर से पढ़ा जाना चाहिए |

  12. “The Bay Psalm Book” दुनियां की सब से महंगी पुस्तक है | यह America की सब से पहली छपी हुई किताब है | इसे $ 14 मिलियन डॉलर में बेचा गया था | इस किताब में बाइबिल के स्त्रोतों का अनुवाद किया गया है और यह बाइबिल के पुराने नियम पर आधारित है | इस बुक को अनुवादित करने के प्रयास का श्रेय प्यूरिटन (Puritan) को जाता है |
  13. बाइबिल विश्व में सब से अधिक चोरी होने वाली पुस्तक है | चूँकि यह आम तौर पर होटल के कमरे में और सार्वजानिक स्थलों पर भी उपलब्ध होती है |

  14. बाइबिल की सब से लंबी किताब Psalm 119 है, और सब से छोटी किताब Psalm 117 है, (इसमें सिर्फ दो छंद हैं) |
  15. बाइबिल (Bible) का सब से छोटा वचन जॉन 11:35 है, जिसमें लिखा है “यीशु रोये थे” | (Jesus Wept) |
  16. बाइबिल (Bible) में लगभग सभी खलनायक (Villans) के बाल का रंग लाल है |
  17. Lucifer शब्द, लेटिन लक्स / Letin Lux (“Light” + Fare ”Carry” अथवा Literally “Light Bringing” ) का मतलब प्रकाश लाने से है |

  18. बाइबिल (Bible) का अंतिम शब्द “Amen” है | इसका हिंदी अनुवाद “तथास्तु” होता है |
  19. बाइबिल में यह उल्लेख नहीं किया गया है की, कितने बुद्धिमान लोग (Wise Men) मसीह (Christ) के पास गए | इस ग्रंथ में केवल यह लिखा गया है की वह सोना और दो तरह के लोहबान (gold, frankincense, and myrrh) ले गए थे |
  20. मुसलमान मानते हैं की बाइबिल लोगों द्वारा दूषित किये गए कार्यों का रहस्योद्घाटन है | उनकी मान्यता है की, कुरान (Quran) इसका सुधार है |
  21. बाइबिल (Bible) में यीशु का कोइ वर्णन नहीं, आम तौर पर प्रचलित यीशु की छवि जिसमें, नीली आखें, निखरा रंग और हलके (light) बाल यूरोपीय ईसाई संस्कृति से प्रेरित लगते है |

  22. एडम का नाम हिब्रू शब्द “अ डा मा” से उतर आया है जिसका अर्थ ज़मीन (Ground) होता है |
  23. अमेरिका में मुद्रित पहली अंग्रेजी बाइबिल “रॉबर्ट एइटकेन बाइबिल” नाम से जानी जाती है | यह बिना एपोक्रीफा (Apocrypha) वाला “द किंग जेम्स वर्ज़न” था |

  24. “द किंग जेम्स बाइबल” में 788,258 शब्द हैं, 31,102 श्लोक हैं, 1,189 अध्याय हैं और 66 पुस्तकें हैं |
  25. बाइबिल (Bible) की रचना एक व्यक्ति द्वारा नहीं हुई है, इसे कई तरह के लेखकों नें मिल कर लिखा है जैसे की, किसान, राजा, पुजारी, मछुआरे, चरवाहे, कवि, शास्त्री और इन सब लेखकों के अलावा इसमें व्यभिचारी, गबन करने वाले, हत्यारे और संकलन करने वाले भी शामिल थे |

  26. एक रचनाकार अनुसार, गॉड नें 25 मिलियन लोगों को बाइबिल में मार डाला | शैतान (Satan) नें 60 लोगों को मारा, जिनमें से एक शर्त के भाग स्वरूप 10 लोगों को मारने की अनुमति खुद God दी |
  27. विलियम टिंडल (William Tyndale) नें अंग्रेजी भाषा में सब से पहली न्यू टेस्टामेंट बाइबिल की प्रति का उत्पादन किया, बाद में उन्हें इन प्रयासों के लिए जीवित जला दिया गया था |

  28. द किंग जेम्स बाइबिल (1611) को उसकी साहित्यिक सुंदरता और सटीकता के लिए माना जाता है, इसे कुल 54 विद्वानों नें मिल के तैयार (अनुवाद) किया और इस कार्य में शेक्शपियर नें भी मदद की थी |
  29. बाइबिल (Bible) में कुल 93 महिलाओं का संवाद है जिसमें 49 विवाहित थीं | उनके द्वारा बोले गए शब्दों की संख्या 14056 है (कुल संवाद का 1.1 %)| इस धर्म ग्रंथ में कुल “188 महिलाओं के नाम का उल्लेख” है |
  30. विश्व की सब से छोटी बाइबिल “नैनो बाइबिल” के नाम से जानी जाती है | यह इतनी छोटी है की, कलम की नोक पर भी फिट हो सकती है | वैज्ञानिकों नें पुराने नियम (बाइबिल) के 1.2 मिलियन अक्षरों को एक सूक्षम सिलिकोन डिस्क पर बनाया है |

  31. दुनियाँ की सब से बड़ी बाइबिल लुईस वेनई (Louis Wayni) द्वारा निर्माण की गयी | इसका वज़न 1094 पाउंड है | यह 43.5 इंच लम्बी है और इसकी चौड़ाई 98 इंच है |
  32. किसी चलित धातु (Movable Metal) से तैयार की जाने वाली पहली बाइबिल “द गुटेनबर्ग बाइबिल” थी |
  33. वर्ष 1631 में एक प्रकाशन कंपनी नें TYPO के साथ एक Bible प्रकाशित की थी | इसका नाम “Thou Shalt Commit Adultery.” था | इन अब बाइबिल में से 9 बाइबिल “पापी बाइबिल” नाम से जानी जाती है और यह आज भी मौजूद है |

  34. “द जिनेवा बाइबिल” गिने हुए छंद का उपयोग करने वाली विश्व की पहली बाइबिल है | इसी Bible को शेक्शपियर नें उपयोग किया था | और इसी बाइबिल को पिलग्रिम्स वर्ष 1620 में अमेरिका लाये थे |
  35. बाइबिल (Bible) में पुराने नियम लेखन में यहूदी धर्म और यहूदी लोगों से जुड़ी पौराणिक कथाएँ लिखी हुई हैं | इसकी मूल भाषा अरामी और इब्रानी है |
  36. बाइबिल में नए नियम का लेखन ईसा के शिष्यों द्वारा किया गया | जिसमें Jesus (यीशु) जीवनी, उनके उपदेश और कार्य का वर्णन है | इसकी मूल भाषा अरामी और उसके बाद प्राचीन ग्रीक भाषा उपयोग ली गयी है |

  37. पोलेंड में जन्मे लेखक Joseph Conard नें, बाइबिल पुस्तक के पत्तों को फाड़ कर, मोड़ कर, सिगारेट बना लेने से पहले, अंग्रेजी भाषा बाइबिल से सीखी थी |
  38. यहूदी बाइबिल यानी यहूदी धर्म ग्रंथ का नाम “तनख़” है | ऐसा कहा जाता है की ईसाई बाइबिल (Bible) का प्रथम भाग (पुराना नियम) तनख़ का ही संस्करण है |

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.