100 जर्मनी रोचक तथ्य | 100 Amazing Germany Facts and Information in Hindi

Spread the love! Please share!!

100 जर्मनी रोचक तथ्य 

100 Amazing Germany Facts and Information in Hindi

1. जर्मनी, चेक के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बीयर उपभोक्ता है|

2. जर्मनी के बवेरिया राज्य में, बियर भोजन माना जाता है|

3. जर्मनी में सबसे कम उम्र के अरबपति जर्मन प्रिंसअल्बर्ट द्वितीय वॉन है!

4. फिलहाल, जर्मनी यूरोप की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है।

5. बियर के 5,000 से अधिक अलग अलग रूपों के साथ जर्मनी में 1,300 ब्रुअरीज (breweries) हैं।

6. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी डे-लाइट सेविंग का उपयोग शुरू करनेवाला पहला देश था।

7. जर्मनी दुनिया के सबसे अंतिम देशों में है जहाँ रेस्तरां और कार्यस्थल के अंदर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया गया।

8. जर्मनी में ब्रेड के 300 से अधिक प्रकार होते हैं।

9. वीताल्बख्स (Wittelbachs) ने बवेरिया पर 738 साल तक शासन किया|

10 जर्मनी के 65% मोटर गाड़ियों के लिए गति सीमा निर्धारित नहीं है।

11. दुनिया का पहला ग्रीन पार्टी जर्मनी में 1979-1980 में स्थापित किया गयाथा।

12. Oktoberfest अक्टूबर में नहीं बल्कि सितम्बर के पिछले दो सप्ताह में मनाया जाता है।

13. पहला Oktoberfest वास्तव में 1810 में बवेरिया के राजकुमार लुडविग केशादी समारोह पर मनाया गया था।

14. कोलोन कैथेड्रल के निर्माण में 700 साल लग गए और 40,000 लोगों ने अपना योगदान दिया।

15. संसार की पहली पुस्तक का मुद्रण 1450में जर्मनी में हुआ और यह जोहानिस गुटेनबर्ग की बाइबिल थी जो आज भी मेंज, जर्मनी में देख सकते हैं।

16. जर्मन भाषा में प्रकाशितसबसे लंबाशब्द Donaudampfschifffahrtselektrizitätenhauptbetriebswerkbauunterbeamtengesellschaft (79 अक्षर) है जिसका अनुवाद “डेन्यूब स्टीमर शिपिंग विद्युत् मुख्य इंजन सुविधा भवन उप क्लर्क एसोसिएशन” है।

17. बर्लिन की दीवार 1989 में गिर गई थी।

18. जर्मनी में आयोजित होने वाले म्यूनिख 1972 ओलंपिक में 11इजरायली खिलाडियों को बंधक बना कर फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा मार डाला गया था।

19. जब जॉन कनेडी ने बर्लिन का दौरा किया तो उन्होंने कहा था “इश बिन आइन बर्लिनर” यानि मैं एक बर्लिनवासी हूं । इसलिए उनकी लोकप्रियता बर्लिन में बढ़ गई थी|

20. रीसाइक्लिंग यानि पुनर्चक्रण में जर्मनी दुनिया में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बाद तीसरा सबसे कुशल देश है|

21.जर्मनी की राजधानियां समय के साथ बदलती भी रही हैं –

• आकिन- 794 ई,

• रेजेन्सबर्ग- 1663-1803 ई

• Frankfurt-am-Main (जर्मन सम्राटों के चुनाव और राज्याभिषेक की जगह) – 1152-1792 ई,

• नूर्मबर्ग (इंपीरियल सीट) 1536-1543 ई,

• बर्लिन 1871-1945 और 1990 ई से वर्तमान तक

• बॉन 1949-1919 ई तक।

22. जर्मनी के उल्म में दुनिया का सबसे बड़ा गिरजाघर है, जो 530 फुट लंबा है|

23. दुनिया का सबसे बडा फ्रेस्को जर्मनी के Wurzburg रेजिडेंस नामक महल में गियोवन्नी तिआपोलो के द्वारा चित्रित किया गया है।

24. ईसाई संकल्पना के “प्रलय” से इनकार करना यानि “होलोकास्ट डेनिएल” जर्मनी में एक अपराध है।

25 क्रिसमस पेड़ की परंपरा जर्मनी से ही सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित हुई है।

26. जर्मनी में दुनिया के दो सबसे बड़े कुकू क्लॉक Schonach के ब्लैक फारेस्ट में हैं।

27. जापान के बाद, जर्मनी दुनिया में कारों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

28. जर्मन दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।

29. जर्मनी के म्यूनिख प्रान्त में बियर के 60 उद्यान हैं!

30 जर्मनी में 400 चिड़ियाघर है जो दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है।

31.जर्मनी के 9 सीमावर्ती देश ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, लक्समबर्ग, हॉलैंड और पोलैंड है।

32. 4th ग्रेड में, जर्मन बच्चे हप्ट्शूल (Hauptschule), रियलशूल (Realschule), या जिमनैजियम में विभाजित किये जाते है जो ये निर्धारित करता है की उन्हें विश्वविद्यालय में आगे पढ़ाई करनी है या सीधे नौकरी के लिए जाना है। जिमनैजियम को उच्चतम स्तर माना जाता है जिससे विद्यार्थी विश्वविद्यालय जाता है। यह अपने भारतीय शिक्षा में इंटरमीडिएट और पॉलिटेक्निक में चयन के जैसा है |

33. जर्मनी में 17 वीं सदी में कुक्कू घड़ी आविष्कार किया गया था।

34. जर्मनी के स्पोर्ट्स वियर ब्रांड Adidas और Puma के संस्थापक सगे भाई है।

35. DeutscherFußball-bund (जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन) की स्थापना 1900 में लीपज़िग में हुई।

36. जर्मनी की सबसे सफल फुटबॉल टीम बायर्न म्यूनिख है।

37. जर्मनी में दुनिया के सर्वाधिक फुटबॉल क्लब है।

38.एंजेला मार्केल, जर्मनी की चांसलर है।

39. शब्द Rindfleischetikettierungsueberwachungsaufgabenuebertragungsgesetz (कानून प्रत्यायोजन गोमांस लेबल निगरानी) 2014 में जर्मन भाषा से हटा दिया गया था।

40. प्राचीन से वर्तमान जर्मनी

• सर्वप्रथम छोटे राज्यों, duchies और रियासतों में विभाजित था जो मिलकर 1871 में प्रशिया राज्य बना है

• उसके बाद में Weimer गणराज्य के रूप में जाना गया है,

• उसके उपरांत रैह के रूप में एकीकृतकिया गया था ,

• 1949 में देश दो भागो में विभाजित हुआ सोवियत-समर्थित पूर्वी जर्मनी समूह (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक) और लोकतांत्रिक पश्चिम जर्मनी (जर्मनी के संघीयगणराज्य)।

• 3rd अक्टूबर 1990 में वर्तमान जर्मनी की नींव पड़ी जब पूर्वी और पश्चिमी प्रान्त मिले।

41. यूक्रेन, फ्रांस, स्वीडन और स्पेन के बाद जर्मनी यूरोप में पांचवां सबसे बड़ा देश है।

42. एंजेला मार्केल को दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में स्थान दिया गया।

43. जर्मनी के अपार्टमेंट बिना रसोई के आते हैं जिन्हें आप अलग से खरीद और अपार्टमेंट में फिट करा सकते है और उसे अपने साथ दूसरी जगह बी ले जाया सकता है।

44. जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच सीमा पर, फूकिंग नामक शहर (Fooking) है।

45.जर्मनी के Weltenburg abbey में 1040ई में दुनिया की सबसे पुरानी monastery brewery स्थापित की गयी जो रेगेन्सबर्ग से अधिक दूर नहीं है।

46. जर्मनी में 150 से अधिक महल हैं।

47. जर्मनी में अधिकांश टैक्सियां और बस मर्सिडीज की हैं।

48. यूरोप का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बर्लिन, जर्मनी की राजधानी भी है।

49. जर्मनी में 1899 में एस्पिरिन आधिकारिक तौर पर बनाया गया था।

50. एक्स रे की खोज 1895 में जर्मनी के विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन द्वारा की गयी।

51. एक चौथाई से अधिक अमेरिकियों का दावा है की वो जर्मन वंशज है।

52. जर्मनी में 2.5 मिलियन से अधिक लोगो के घर लकड़ी के हैं।

53. जर्मन भाषा में 60 बोलियाँ हैं।

54. बर्लिन पेरिस से नौ गुना बड़ा है।

55. बवेरिया की राजधानी कई बार परिवर्तित की गयी जो इस प्रकार से है – नूर्नबर्ग, ऑग्सबर्ग, Regensburg, Passau, वुर्जबर्ग, Bamberg।

56.राजा लुडविग द्वितीय ने अपनी इंद्रियों को खो दिया था पानी में डूब के और साँस ना लेने की वजह से कोनिग्स्सी Konigssee में मरे थे।

57. जर्मनी के नर्सिंग होम अल्जाइमर रोगियों के लिय रोचक तकनीक का प्रयोग करते है जिसमे वहा नकली बस स्टॉप है, जो लोग अल्जाइमर से ग्रस्त हैं और नर्सिंग होम नहीं जाना चाहते है तो वो निकटतम बस स्टॉप जाते है ताकि घर जा सके । वहा नर्स उन्हें मिल जाती है, और उन्हें अंदर बैठने के लिए कहते हैं। जल्द ही पीड़ित इस घटना को भूल जाता है और इलाज के लिए मान जाते है।

58. जर्मनी में एक प्रथा है की दुल्हन को शादी से पहले दोस्तों के द्वारा “अपहरण” किया जाता है और दुल्हन के रूप में उसे अलग अलग जगह ले जाया जाता है और दूल्हा दुल्हन की खोज करता है और अपने दोस्तों के लिए ड्रिंक खरीदता है।

59. 1516 में एक जर्मन बीयर प्यूरिटी कानून (Reinheitsgebot) पारित किया गया था, जिसमें केवल पानी, हॉप्स और जौ की अनुमति थी बाद में, खमीर की खोज के साथ, इसे भी शामिल किया गया।

60. जर्मनी का उपनाम “कवियों और विचारकों की भूमि” है।

61. जर्मनी के पब में एक और बियर के आदेश के लिए तर्जनी अंगुली का प्रयोग करते है ना कि अपने अंगूठे का।

62. दुनिया की पहली एयरलाइन का नाम DELAG था जो जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में 1909 में स्थापित हुई। इसका विस्तार Deutsche Luftschiffahrts-Aktiengesellschaft है, जिसे हम जर्मन हवाईपोत परिवहन निगम कह सकते है।

63. जर्मनी की लुफ्थांसा दुनिया में सबसे बड़ी एयरलाइन है।

64.जर्मन भाषा 5 राष्ट्रों जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, लक्समबर्ग और लिचटेंट्स्टाईन  की अधिकारिक भाषा है।

65. जर्मनी देश 81 लाख लोगों के साथ यूरोप में सबसे बड़ी आबादी है।

66. जेल से भागने के लिए जर्मनी में कोई सजा नहीं है क्योंकि जर्मनी मानता है कि यह एक बुनियादी मानव आवश्यकता माना जाता है।

67. BMW, Adidas, SAP, Mercedes-Benz, Nivea, Audi, Bayer, Volkswagen और Siemens ये सभी बड़े नाम जर्मनी की संसार को दें है |

68. हैम्बर्गर या बर्गर को अपना नाम जर्मनी के हैम्बर्ग शहर से मिला है।

69. जर्मनी ने 2014 से राष्ट्रीय व् अंतरराष्ट्रीय छात्रों के कॉलेज ट्यूशन फीस को समाप्त कर दिया है।

70. जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से प्रतिदिन औसतन 15 बम, या प्रति वर्ष 5,500 बम मिलते है।

71. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में फैंटा बनाया गया क्योंकि कोका कोला का आयात मुश्किल हो गया था।

72. जर्मनी में चीनी चेकर्स का आविष्कार 1892 में किया गया और इसे “स्टर्न-हालमा” भी कहा जाता था।

73. द्वितीय विश्व युद्ध के 7 साल पहले Dachau यातना गृह में 1933 में आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया।

74. जर्मनी में सासेज के 1,000 से अधिक प्रकार होते हैं।

75. जर्मनी में दुनिया का सबसे बड़ा चार पैर से चलने वाला रोबोट Drachenstich Furth im Wald में है।

76. जर्मनी में सर्वाधिक पोर्क मीट (सूअर का मांस) का सेवन किया जाता है ।

77. जर्मनी का उच्चतम पर्वत Zugspitze लगभग 10,000 फीट है।

78. यूरोप में पहली बार बवेरिया क्षेत्र की ठीक से माप हो पाई।

79. ग्रिम ब्रदर्स की कहानियां बच्चो के लिए नहीं बल्कि उनकी परियोजना युरोपीय विद्वानों की सच्ची भावना को पहचानना था।

80. जर्मनी में 71 प्रतिशत पुरुष पेशाब खड़े होकर करते हैं जिन्हें Stehpinkler के रूप में जाना जाता है अन्य 29 प्रतिशत बैठ के करते हैं जिन्हें Sitzpinkler कहते है।

81. कॉफी फिल्टर 1908 में जर्मनी में बनाया गया था।

82. ह्यूगो बॉस ने नाजी वर्दी बनायी थी।

83. जर्मनी के 100 से अधिक लोगों को अब तक नोबेल पुरस्कार मिल चुका है | अल्बर्ट आइन्स्टीन का जन्म भी जर्मनी में हुआ था |

84. जर्मनी का सबसे लोकप्रिय नाश्ता डोनर कबाब है जिसे बर्लिन में बनाया गया और इसे तुर्की आप्रवासियों द्वारा लाया गया था।

85. ऑटोबान 8,026 मील, दुनिया का सबसे लंबा और घना नेटवर्क है।

86. ऑटोबान का विचार हिटलर का नहीं था, उसने सिर्फ इस विचार का उत्साह से समर्थन किया।

87. जर्मनी शराब का 8 वा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

88. जर्मनी की जन्मदर दुनिया की सबसे कम जन्मदर में से एक है।

89. Gummi बियर का जर्मनी में अविष्कार किया गया ।

90. जर्मन जर्मनी को “पितृभूमि” मानते है। जैसे हम अपने देश को मातृभूमि कहते हैं |

91. Oktoberfest के लिए Lederhosen और Dirndls पहनना जरूरी हो गया है। हालांकि, छोटे क्षेत्रों में, यह युवा पीढ़ी के लिए “संस्कृति का पुनर्जन्म है।

92. राजा लुडविग द्वितीय केवल Neuschwanstein के महल में 11 दिन सोया।

93. डिज्नीलैंड में स्लीपिंग ब्यूटी महल Neuschwanstein कैसल से प्रेरित था।

94. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के जीवन को ब्रिटिश सैनिक द्वारा बख्शा गया था।

95. हिटलर ने अपने जीवन में एक भी यातना घर (कंसंट्रेशन कैम्प) का दौरा नहीं किया था।

96. Oktoberfest में अनुमानत: 1.8 मिलियन गैलन बीयर का उपयोग हो जाता है।

97. म्यूनिख, जर्मनी में सबसे महंगा शहर है।

98. Oktoberfest को 24 बार रद्द किया जा चूका है।

99. एक Oktoberfest एक गिलास चोरी के लिए  $ 60.00 का दंड है।

100. बहुत से लोग Oktoberfest पर बहुत ज्यादा बीयर पीते हैं और इन्हें “Bierleichen” या बियर की लाश कहा जाता है।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

One thought on “100 जर्मनी रोचक तथ्य | 100 Amazing Germany Facts and Information in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.