चाड के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about the Country Chad in Hindi

Spread the love! Please share!!

चाड के 50 रोचक तथ्य

Interesting Facts about Chad in Hindi

राजधानी: इन्जमिना (N’Djamena)

क्षेत्रफल: 1.284 मिलियन वर्ग किलोमीटर

आबादी: 11,852,462 (जुलाई 2016)

राजकीय भाषा: अरबी और फ्रेंच 

साक्षरता: 40.2%

कृषि क्षेत्र: 39.6%

इन्टरनेट कोड:  .td

चाड का ध्वज:

चाड के रोचक भौगोलिक तथ्य:

 चाड ने 11 अगस्त 1964 को फ्रांस से स्वतंत्रता पाई थी

चाड अफ्रीका के 16 लैंड लॉक्ड देशों में से सबसे बड़ा है

यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 21वां सबसे बड़ा देश है

ऐतिहासिक रूप से चाड झील के आसपास के क्षेत्र में मानव के होने का प्रमाण लगभग 500 ईसा पूर्व का मिलता है

चाड और लीबिया के बीच का विवाद 1978 से लेकर 1987 तक चला

तमाम शुभ अवसरों पर चाड के निवासी एक वाद्य यंत्र बजाते हैं जिसका नाम है काकाकी यह शक्ति का प्रतीक है और पुरुषों के द्वारा बजाया जाता है

उत्तरी चाड का लगभग एक तिहाई इलाका सहारा रेगिस्तान के द्वारा कवर होता है

Grains including milletsorghum, and rice are staple foods of Chad.

मुस्लिम और ईसाइयों के बीच में भीषण सांप्रदायिक संघर्ष इस देश का मुख्य विवाद रहा है

संसार के सबसे बेहतरीन ऊंटों की प्रजाति चादके टाईबस्ती (Tibesti) पहाड़ों में पाई जाती है

बेहतरीन खिलाड़ियों के बावजूद यह देश कभी भी फीफा वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालीफाई नहीं कर पाया

चाड की खराब स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां 23600 लोगों की आबादी पर एक मात्र डॉक्टर उपलब्ध है

संसार में प्रसव के दौरान मरने वाली महिलाओं की संख्या चाड में सबसे ज्यादा है यहां पर 100000 बच्चों के पैदा होते समय 11 महिलाओं की मौत हो जाती है

चाड को “बेबेल टावर ऑफ द वर्ल्ड” भी कहते हैं।

1960 तक चाड फ्रांस के हिस्सा था।

बकरी और शेर चाड के राष्ट्रीय प्रतीक हैं।

यह देश तीन दशक से गृहयुद्ध में फंसा है इसलिए यह दुनिया का सबसे अशांत देश है।

चाड झील के रोचक तथ्य | Lake of Chad Facts:

चाड झील संसार की 17वी सबसे बड़ी झील है।

चाड झील 1960 में 25000 वर्ग किलोमीटर में फैला था जो अब सिकुड़ कर मात्र 1350 वर्ग किलोमीटर में रह गया है |

चाड झील के द्वारा चार देशों नाइजर, चाड, कैमरून और नाइजीरिया के लाखों लोगों को जलापूर्ति होती है |

देश में एक मात्र देश का सरकारी TV चैनल “टेली चाड” है | मीडिया का मुख्य श्रोत रेडिओ है |

UN के जानकारी के अनुसार चाड में लगभग 2.5 लाख सूडानी हैं |

दुर्भाग्य से चाड संसार का सबसे गरीब और भ्रष्ट देश है |

2003 में हुई खोज के बाद खनिज तेल एकमात्र साधन है चाड कि आय का और इसके पहले कपास ही था जो यहाँ के लोगों कि आय का साधन था |

चाड का बोर्कोऊ-इंनेदी-तिबेस्ती क्षेत्र (Borkou-Ennedi-Tibesti Region) अफ्रीका के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक क्षेत्रों में आता है|

चाड में निवेश करना वाला सबसे बड़ा देश अमेरिका है |

चाड में पहला विश्वविद्यालय 1971 में खुला था |

बिली बिली Bili bili (millet beer) यानि बाजरा का बियर और फलों के रस चाड के पारंपरिक पेय हैं |

चाड में आप एक से ज्यादा पत्नियाँ रख सकते हैं |

हर तीन में 2 लड़कियों का चाड में विवाह 18 साल का होने से पहले हो जाता है |

चाड के मनोरंजक तथ्य:

चाड में सोने और यूरेनियम के अपरिमित भण्डार हैं फिर भी यह एक दरिद्र और पिछड़ा देश है|

चाड कि मुद्रा सेन्ट्रल अफ्रीकन फ्रैंक [Central African Franc (XAF)] है जो 1945 में अस्तित्व में आया |

इस्लाम चाड में 1085 में पंहुचा और यहाँ 200 एथनिक ग्रुप के लोग रहते हैं |

औनियंगा झील (Lakes of Ounianga):

औनियंगा झील (Lakes of Ounianga) एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है जो 18 छोटी झीलों का समूह है | यह झीलें अलग अलग रंगों (blue, green, red) कि हैं| अलग रंगों का कारण उनका रासायनिक मिश्रण है |

एमी कौस्सी चाड का सबसे ऊँचा पर्वत है जो 3415 मीटर ऊँचा है |

ज़कौमा राष्ट्रीय उद्यान चाड का पहला राष्ट्रिय उद्यान है जो यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल है |

दुनिया कि सबसे बड़ी ताजे पानी कि मछली:

नील पर्च (Nile perch) जो ताजे पानी कि सबसे बड़ी मछली है चाड झील में पाई जाती है | यह 2 मीटर कि होती है और वजन 200KG हो सकता है |

चाड कि दुर्दशा के रोचक तथ्य:

चाड की 87% जनता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है|

चाड के 4 लाख लोग 2015 में भुखमरी के स्तर के नीचे व्यतीत करते हैं |

147,000 बच्चे कुपोषण कि समस्या से ग्रस्त हैं |

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.