इंडोनेशिया के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting facts about Indonesia in Hindi

Spread the love! Please share!!

इंडोनेशिया के 50 रोचक तथ्य
50 Interesting facts about Indonesia in Hindi

इंडोनेशिया का स्वतंत्रता:  नीदरलैंड से 17 अगस्त 1945, 27 दिसम्बर 1949

इंडोनेशिया का राजधानी: जकार्ता

राजभाषा: इंडोनेशियाई

इंडोनेशिया का ध्वज:

क्षेत्रफल: 1,919,440 वर्ग किलोमीटर (16 वां)

  • इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है।
  • इंडोनेशिया नाम लैटिन शब्द इंडस (इंडियन) और ग्रीक शब्द नेसोस (द्वीप)से मिलकर बना है |

  • Indonesia को वास्तविकता में भारतीय द्वीप समूह या ईस्ट इंडीज द्वीप समूह कहते है |
  • इंडोनेशिया विश्व में सर्वाधिक द्वीप समूहों से निर्मित देश है जो 17,508 द्वीपों से मिलकर बना है जिसमे से लगभग 6000 द्वीपों पर आबादी निवास करती है |

  • जकार्ता Jakarta Indonesia की राजधानी और विश्व का 13वा सबसे बड़ा शहर है |
  • 23.8 करोड़ आबादी के साथ इंडोनेशिया विश्व का चौथा बड़ा देश है जो चीन भारत और अमेरिका के पीछे है |
  • जावा द्वीप 14 करोड़ आबादी के साथ विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है |

  • इंडोनेशिया की यात्रा करने वाला पहला यूरोपीयन यात्री मार्को पोलो Marco Polo था जो 1292 में इंडोनेशिया गया था |
  • Indonesia द्वीप समूह पश्चिमी प्रशांत महासागर के Ring of Fire के उपर फैला हुआ है | इस देश में 400 से ज्यादा प्रसुप्त ज्वालामुखी है और प्रतिदिन लगभग 3 भूकम्प रिकॉर्ड किये जाते है|
  • बहासा इंडोनेशिया की मुख्य भाषा है लेकिन देश में 700 से भी ज्यादा दुसरी भाषाए भी बोली जाती है|
  • द्वितीय विश्व युद्ध World War II के दौरान 1942 से 1945 तक जापानियों ने इंडोनेशिया पर आक्रमण कर उस पर अपना अधिकार कर लिया था|

  • Indonesia विश्व में ग्रीन हाउस गैस छोड़ने वाला तीसरा बुरा देश है |
  • वनस्पति और प्राणियों  की विविधता के कारण इंडोनेशिया ब्राजील के बाद विश्व में दूसरा बड़ा जैव विविधता  वाला देश है |
  • विश्व के दस सबसे बड़े द्वीपों में से तीन द्वीप Borneo, पपुआ न्यू गुनिए  और सुमात्रा इंडोनेशिया का ही हिस्सा है |

  • इंडोनेशिया जायफल Nutmeg का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश है जो यहा के बांदा द्वीप का मूल उत्पाद है |
  • विश्व की बढती अर्थव्यवस्था वाला देश होने के बावजूद लगभग आधी से ज्यादा इंडोनेशिया की आबादी 2 डॉलर प्रतिदिन से अपना गुजारा कर लेती है |
  • अंग्रेजी का केचप ketchup शब्द इंडोनेशिया के kecap शब्द से आया है जो यहा के मीठे सोया सॉस को कहते है |
  • Indonesia के निवासी कभी भी खुले में सेक्स की चर्चा नही करते है | यहा के निवासी नर और मादा जननांगो के लिए इंडोनेशिया भाषा में गुप्तांग शव्द का प्रयोग करते है |

  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता Jakarta विश्व में बिना मेट्रो ट्रेन सिस्टम के सबसे ज्यादा आबादी वाला केंद्र है जिसकी वजह से विश्व में सबसे बुरे ट्रैफिक जैम का यहा सामना करना पड़ता है |
  • Indonesia में किसिंग को चुम्बन कहते है | अधिकतर इंडोनेशिया निवासी एक दुसरे के गालो पर किस कर अभिवादन करते है |

  • इंडोनेशिया में प्रचलित Conglak विश्व के सबसे प्राचीन खेलो में शामिल है
  • बिजली और टीवी इंडोनेशिया के बाली द्वीप Bali Island पर 20वी सदी के अंत में आये थे |
  • बाली द्वीप  पर रहने वाले इंडोनेशियन बच्चो को हमेशा कम से कम चार नाम दिए जाते है |
  • Indonesia का राष्ट्रीय व्यंजन नासी कामपुर  है जो यहा के प्रतिदिन के भोजन का मुख्य व्यंजन है |
  • इंडोनेशिया में चावल के खेत को पड़ीं कहते है चावल भन्दा के मार्केट को बेरस कहते है और पके हुए चावलों को नासी कहते हिया |

  • पपुआ इंडोनेशिया की आधी से ज्यादा वनस्पति और जीवो की आबादी का घर है जहा 190 स्तनधारी , 550 पक्षियों की प्रजातियाँ और 2000 से ज्यादा Orchids की प्रजातियाँ पायी जाती है |
  • Indonesia के क्रकोटा ज्वालामुखी विस्फोट से इतनी राख उड़ी की पूरा आकाश कई दिनों तक अँधेरे से ढक गया और कई सालो तक तापमान 12 डिग्री तक घट गया |

  • 26 दिसम्बर 2004 को विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भूकम्प Earthquake सुमात्रा द्वीप के तट पर आया था जिसकी तीव्रता 9.3 से भी ज्यादा थी | इसकी वजह से आयी सुनामी से हिन्द महासागर के दर्जनों देशो में 3 लाख से ज्यादा लोगो की मौत हो गयी या खो गये |
  • पपुआ न्यू गुइनेआ के दानी जनजाति की एक अनोखी प्रथा है जिसमे किसी नजदीकी रिश्तेदार की मृत्यु पर औरत की अंगुलियों के एक या दो जॉइंट तक काटने की परम्परा है | कई दानी महिलाओं की उनकी अंगुलियों के दुसरे जॉइंट पर अंगुलिय कटी हुयी है हलाकि अब इस प्रथा पर रोक लगा दी गयी है |
  • Adult male orangutans इंडोनेशिया के बोर्नेओं और सुमात्रा द्वीप पर पाया जाने वाला जंगली जीव है जो मनुष्य से आठ गुना ज्यादा ताकतवर है |

  • मिर्च को इंडोनेशिया के जावा सुमात्रा द्वीप पर 600 ईस्वी पूर्व दक्षिणी भारत से लाया गया | तब यहा के निवासियों ने काली मिर्च और सफेद मिर्च का उत्पादन किया |
  • Indonesia की 87.2 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है जो विश्व में सबसे बड़ा मुस्लिम देश है |

  • जावा के गेंडो (Javan Rhinoceros) प्रजाति केवल  इंडोनेशिया में ही पायी जाती है | ये विलुप्त होने वाले प्राणियो में से एक है जिनकी आबादी अब लगभग 50 रह गयी है |
  • सुमात्रा द्वीप (Sumatra) को वास्तविकता में स्वर्णद्वीप नाम से जाना जाता है | मार्को पोलो ने ही इसे अपनी यात्रा के दौरान सुमात्रा नाम दिया |
  • इंडोनेशिया एकमात्र ऐसा देश है जहा विश्व की सबसे बड़ी छिपकली कोमोडो ड्रैगन (Komodo dragon) देखने को मिलती है | कोमोडो ड्रैगन का पहला वर्णन 1910 में डच अन्वेशको द्वारा किया गया जब दो ड्रैगन को मारकर उनकी चमड़ी को जावा लाया गया | चीनी ड्रैगन को भी कोमोडो ड्रैगन पर आधारित बताया जाता है |
  • Indonesia दक्षिणीपूर्वी एशियाई देशो में OPEC का एकमात्र सदस्य है हालांकि 2008 में बढती तेल कीमतों के कारण उसने इकरारनामे को छोड़ दिया था |

  • इंडोनेशिया में Rafflesia Arnoldii नमक विश्व का सबसे बड़ा फुल पाया जाता है जो यहा का मूल पौधा है |
  • Indonesia ताड़ के तेल Palm Oil का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है |
  • इंडोनेशिया में विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील दानु झील है जो सुमात्रा में स्थित है | ऐसा माना जाता है कि आज से लगभग 70 हजार वर्ष पहले यहा ज्वालामुखी फुट था जो विश्व इतिहास का सबसे भयंकर ज्वालामुखी था |

  • Indonesia विश्व में Frog Legs का सबसे बड़ा निर्यातक देश है पिछले एक दशक में अकेल यूरोप में 4600 टन निर्यात किया गया था |
  • बौद्ध मन्दिर बोरोबुदुर Borobudur विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मन्दिर है जो इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है | इसकी उंचाई 113 फीट है और ऐसा माना जाता है इसे पूरा करने में 75 साल लगे थे |
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “इंडोनेशिया के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting facts about Indonesia in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.