खराब लिवर की पहचान | लिवर की कमजोरी के लक्षण | Symptoms of Liver Disease in Hindi

Spread the love! Please share!!

खराब लिवर की पहचान | लिवर की कमजोरी के लक्षण
Symptoms of Liver Disease in Hindi

हमारे मानव शरीर को  प्रकृति ने इस प्रकार बनाया है  कि यदि  शरीर के किसी भी अंग में कोई भी खराबी होती है  तो उसके पहले ही हमें इसके  लक्षण  वाह्य रूप में दिखाई देने लगते हैं  परंतु  आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में  हम इन प्राकृतिक प्रतिक्रिया संदेशों  को समझकर सही समय पर निदान उपचार नहीं कर पाते और यही हमारे लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन जाता है |

हमारे शरीर  की सबसे बड़ी ग्रंथि यानि लीवर (Liver)  जिसे हम यकृत,  कलेजा या जिगर भी कहते हैं  एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है  यह शरीर में  पित्त यानी बाईल का सृजन करता है| एक मनुष्य को पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए उसके लिवर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है| और आज के समय में  लीवर  की खराबियां कमजोरी  एक बहुत बड़ा  रोग बन कर सामने आ रही है इसीलिए लिवर की किसी भी प्रकार की समस्या की शुरुआत के समय ही अभी हम  शरीर के  वाह कारणों के माध्यम से  जान सके तो  हमारे लिए बहुत ही अच्छा होगा |

आइए आज हम  ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानते हैं जो लीवर (Lever) की कमजोरी और खराबी के सूचक होते हैं|

 

तेज हीनता का अर्थ है लीवर की कमजोरी:

लीवर (Lever) खराब होने का संकेत है त्वचा पर झुर्रियां दिखाई देना और आखों के नीचे की चमड़ी बहुत ही नाजुक हो जाती है जिस पर आपके ख़राब यकृत का असर साफ दिखाई देता है|

मुख की दुर्गन्ध लीवर की कमजोरी की पहचान:

यदि लिवर सही से कार्य नही कर रहा है तो मुंह से दुर्गन्ध आने लगती है क्योकि मुंह में अमोनिया का रिसाव अधिक होता है| अमोनिया बदबू और कसैलेपन का कारण बनता है|

कमजोर पाचन है दुर्बल लीवर की पहचान:

लिवर का काम है पित्त पैदा करना| यदि पित्त कम बने तो हमारे मुख की लार को यह काम करना पड़ता है| यदि मुंह में कसैलापन लगे तो इसका मतलब है कि पित्त बनने में बाधा आ रही है| ऐसे में पाचन क्रिया भी कमज़ोर हो जाती है क्यों की पित्त ही पाचन करता है |

यदि लिवर पर फैट जमा है या फिर लिवर बड़ा हो गया है, तो आपको पानी जैसे सामान्य चीज़ भी हज़म नहीं होगी | पाचन तंत्र में भयंकर खराबी रहना लिवर की कमजोरी हो सकती है|

कहीं आपको लीवर स्पॉट तो नहीं:

यदि स्किन का रंग हल्का हो गया है और उस पर श्वेत धब्बे से पड़ने लगे हैं तो भी यह लीवर कमजोरी का संकेत है| इन्हें लिवर स्पॉट के नाम से जाना जाता है|

पेशाब का पीला होना है दुर्बल लीवर की पहचान:

यदि पेशाब या मल हर रोज़ पीले या गहरे रंग का आने लगे तो यह यकृत के गड़बड़ी की पहचान है| यदि ऐसा केवल एक बार होता है तो यह केवल पानी की कमी की वजह से हो सकता है|

 

आँखों का पीलापन है लीवर की खराबी की पहचान:

यदि आपके आंखों का सफेद भाग पीला नजर आने लगे और नाखून पीले दिखने लगे तो यह पीलिया का लक्षण हो सकता है| इसका यह मतलब होता है लिवर संक्रमित है| ऐसे में तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें |

लीवर में सूजन है लीवर की खराबी की पहचान:

जब यकृत बड़ा हो जाता है तो इसे लीवर इन्लार्जमेंट कहा जाता है| यह लीवर में सूजन के कारण होता है इससे पेट में भी सूजन आ जाती है, जो पसलियों के नीचे दांयी ओर अधिक रहती है| इसे हलके में न लें और मोटापा समझने की भूल कभी न करें।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.