त्वचा के लिए चुकंदर के लाभ | Chukandar Benefits for Face in Hindi

Spread the love! Please share!!

त्वचा और बालों के लिए चुकंदर लाभ:

चुकंदर का लाभ:

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिये कई मायनों में फायदेमंद है| चुकंदर में काफी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होता है, जो हीमोग्‍लोबिन बढ़ाता है और रक्‍त को साफ करता है| सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण विटामिन भी इसमें पाए जाते हैं| चुकंदर में मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है| चुकंदर के पत्तों का सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है|

चेहरे पर चुकंदर का ये प्रयोग आपको कर देंगे हैरान:

ठंडी तासीर लिए चुकंदर का उपयोग अक्सर जूस और सलाद में किया जाता है| इसमें पाया जाने वाला बीटेन नामक तत्व मस्तिष्क को शांत बनाए रखने में मदद करता है| ये तो हो गए इसके सेहत से जुड़े फायदे| लेकिन सुंदरता बढ़ाने में भी चुकंदर पीछे नहीं है| इसे चेहरे पर लगाने से 🌺गुलाब🌺जैसा निखार आता है| आइए जानते हैं कि कैसे चुकंदर आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकता है|
कई बार अपनी व्यस्‍त दिनचर्या की वजह से ये भूल जाती हैं कि ऑफिस के बाद आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है| जब आपको ये याद आता है, तब तक बहुत देर हो जाती है और आपके पास पार्लर में जाकर घंटे भर में फेशियल कराने का समय भी नहीं होता| अक्सर ऐसी स्थिति में आपको जरूरत होती है, किसी ऐसे मास्क या फेसपैक की, जो मिनटों में आपकी सुंदरता निखार दे| तब 🌰चुकंदर🌰 आपकी रंगत निखारने का सबसे अच्छा उपाय होता है|

चुकंदर का फेसपैक कैसे बनायें | Beetroot Face Pack in Hindi:

चुकंदर का फेसपैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच चुकंदर का रस लें| अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद अच्छे से मिला लें| इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने| फिर इसे रुई की सहायता से साफ करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें| आपके चेहरे में गुलाबी निखार आ जाएगा|

दागधब्बे हटाने के लिए मास्क:

त्वचा के दागधब्बे हटाने के लिए चुकंदर का मास्क सबसे अच्छा उपाय है| इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच मुल्‍तानी मिट्टी में पांच चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें|

इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें| जब ये सूख जाए तो इसमें थोड़ाथोड़ा पानी छिड़कें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे निकालें|

आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए चुकंदर का मास्क:

अक्सर आंखों के नीचे के काले घेरे आपकी सुंदरता को कम कर देते हैं| इन्हें हटाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की चारपांच बूंदें मिलाकर इसे आंखों के चारों तरफ लगाएं और हल्के हाथ या उंगलियों से पांच मिनट तक मसाज करें और आधे घंटे तक लगा रहने दें| बाद में ठंडे पानी से धो लें|

गुलाबी होंठो के लिए चुकंदर का मास्क:

गर्मियों में पानी की कमी की वजह से होंठ सूख जाते हैं और फटने लगते हैं| इनका खास ख्याल रखने और इन्हें गुलाबी बनाए रखने के लिए चुकंदर के जूस को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|

जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे होठों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें| सुबह रूई में मलाई लगाकर इसे साफ कर लें|

त्वचा की रंगत निखारने के लिए चुकंदर का व्हाइटनिंग मास्क:

चेहरे की त्वचा से गंदगी साफ करने और निखार लाने के लिए ये मास्क बेहद फायदेमंद है| इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच चुकंदर का रस और दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें|

अगर आप चाहें तो इसमें गुलाब की पंखुड़ियों का रस भी मिला सकते हैं| इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं| मास्क को आधे घंटे तक लगा रहने दें और हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.