100 प्यार इश्क का नशा शायरी | नशा शायरी 2 लाइन्स | Nasha Shayari Hindi-3
100 प्यार इश्क का नशा शायरी
आलम से बे-ख़बर भी हूँ आलम में भी हूँ मैं
साक़ी ने इस मक़ाम को आसाँ बना दिया
ता-मर्ग मुझ से तर्क न होगी कभी नमाज़
पर नश्शा-ए-शराब ने मजबूर कर दिया
मयखाने की इज्ज़त का सवाल था हुज़ूर,
सामने से गुजरे तो, थोड़ा सा लड़खड़ा दिए।
मय-कदे में नश्शा की ऐनक दिखाती है मुझे
आसमाँ मस्त ओ ज़मीं मस्त ओ दर-ओ-दीवार मस्त
| नशा शायरी 2 लाइन्स |
हज़ार दर्द शब-ए-आरज़ू की राह में है
कोई ठिकाना बताओ कि क़ाफ़िला उतरे
क़रीब और भी आओ कि शौक़-ए-दीद मिटे
शराब और पिलाओ कि कुछ नशा उतरे
नशा टूटा नहीं है मार खा कर
कि हम ने पी है कम खाई बहुत है
ये वाक़िआ’ मिरी आँखों के सामने का है
शराब नाच रही थी गिलास बैठे रहे
Nasha Shayari Hindi
दिल ओ निगाह पे क्यु छा रहा है ऐ साकी
तेरी आँख का नशा शराब से पहले…
ये कैसा नशा है मैं किस अजब ख़ुमार में हूँ
तू आ के जा भी चुका है मैं इंतिज़ार में हूँ
ये वाइज़ कैसी बहकी बहकी बातें हम से करते हैं
कहीं चढ़ कर शराब-ए-इश्क़ के नश्शे उतरते हैं
नासेह ख़ता मुआफ़ सुनें क्या बहार में
हम इख़्तियार में हैं न दिल इख़्तियार में
नशा में सूझती है मुझे दूर दूर की
नद्दी वो सामने है शराब-ए-तुहूर की

Pingback: प्यार इश्क का नशा शायरी, नशा शायरी 2 लाइन्स, Nasha Shayari Hindi