ब्लाकचेन क्या होता है? भविष्य और संभावनाएं | ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी इन हिंदी

Spread the love! Please share!!

ब्लाकचेन क्या होता है?

Blockchain (ब्लाकचेन) वह डाटा तकनिकी है जहाँ डिजिटल सूचना को वितरित करने की अनुमति होती है पर वह सूचना कॉपी नहीं किया जा सकता, ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी एक नए प्रकार के इंटरनेट युग का निर्माण कर चुका है। डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन के लिए मूल रूप से तैयार की गई यह तकनिकी, तकनीक समुदाय के लिए नई प्रौद्योगिकी में अन्य संभावित उपयोगों को ढूंढ रही है।

ब्लाकचेन आर्थिक लेनदेन का एक अविनाशी डिजिटल खाता है, जिसे न केवल वित्तीय लेनदेन रिकॉर्ड करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है बल्कि सारी सूचनाएं जो वास्तव में मूल्यवान होती हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को विश्वास है कि 2027 तक विश्व की कुल जीडीपी में 10 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉकचेन की होगी और 2025 तक ब्लॉकचेन की दुनिया 176 बिलियन डॉलर की हो जाएगी।

आर्थिक जगत में ब्‍लॉकचेन की संभावनाएं:

ब्लॉकचैन एक डिजिटल लेजर है। ब्‍लॉकचेन एक ऐसी तकनीक है जिसमें क्रेता-विक्रेता के मध्य सीधा ही पैसे का ट्रांसफर किया जाता है। इस ट्रांजेक्‍शन में किसी भी बिचोलिये की आवश्यकता नहीं होती है। अभीतक दो लोगों के बीच आर्थिक लेन-देन थर्ड पार्टी के माध्यम से ही होता है। और ये थर्ड पार्टी जैसे बैंक, मनी ट्रान्सफर आदि इस ट्रांजेक्‍शन के लिए कुछ फीस भी वसूलती हैं। जबकि ब्लॉकचेन में थर्ड पार्टी की जरूरत नहीं होती है और यहां आर्थिक लेन-देन पर किसी तरह की फीस नहीं लगती।

ब्लॉकचेन के ट्रांजेक्‍शन में बहुत कम समय लगता है। इसके अलावा ब्लॉकचेन पूरी तरीके से सुरक्षित है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि ब्लॉकचेन एक टेक्नोलॉजी, एक प्लेटफॉर्म हैं जहां डिजिटल करेंसी के साथ किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है।

ब्‍लॉकचेन पर Incrypt के विचार: 

ब्लॉकचेन पर सर्वे करने वाली संस्था इनक्रिप्ट के मुताबिक, भारत में ब्लॉकचेन को लेकर असीम संभावनाएं हैं। भारतीयों ने ब्लॉकचेन में इनवेस्ट करके हाल ही में 50 लाख डॉलर कमाएं हैं।

इनक्रिप्ट अपने सर्वे में कहा है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को विश्वास है कि 2027 तक विश्व की कुल जीडीपी में 10 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉकचेन की होगी और 2025 तक ब्लॉकचेन की दुनिया 176 बिलियन डॉलर की हो जाएगी और 2030 में बढ़कर यह 3.1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगी।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

3 thoughts on “ब्लाकचेन क्या होता है? भविष्य और संभावनाएं | ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी इन हिंदी

  1. Hello Shivesh,
    Maine aj pehli baar Blockchain ke baare me suna iske pehle maine kavi v nahi suna tha thanks is technology ke baare me batane ke lie, aj fir kuch naya sikhne ko mila, next post ka intejar karunga mai.

  2. अब वेबसाइट का यह YouTube चैनल आ गया है जहाँ आप को बहुत सुन्दर संस्कृत संग्रह और अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। कृपया इस चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन दबाकर हर वीडियोज़ सबसे पहले पाएं —- https://www.youtube.com/c/InfotainerWorld/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.