Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
प्यार इश्क का नशा शायरी, नशा शायरी 2 लाइन्स, Nasha Shayari Hindi
Best Shayari Collection | बेहतरीन शायरी

100 प्यार इश्क का नशा शायरी | नशा शायरी 2 लाइन्स | Nasha Shayari Hindi-1

Spread the love! Please share!!

100 प्यार इश्क का नशा शायरी 

 

चले तो पाँव के नीचे कुचल गई कोई शय
नशे की झोंक में देखा नहीं कि दुनिया है

इतनी पी जाए कि मिट जाए मैं और तू की तमीज़
यानी ये होश की दीवार गिरा दी जाए

तुम आज साक़ी बने हो तो शहर प्यासा है,
हमारे दौर में ख़ाली कोई गिलास न था।

किसी की आँख में मस्ती तो आज भी है वही
मगर कभी जो हमें था ख़ुमार, जाता रहा

न तुम होश में हो न हम होश में हैं
चलो मय-कदे में वहीं बात होगी

बड़ी लज़्ज़तें हैं गुनाह में जो न कीजिए
जो न पीजिए तो अजब नशा है शराब में

यूँ बिगड़ी बहकी बातों का
कोई शौक़ नही है मुझको,
वो पुरानी शराब के जैसी है
असर सर से उतरता ही नहीं।

| नशा शायरी 2 लाइन्स | 

तर्क-ए-मय ही समझ इसे नासेह
इतनी पी है कि पी नहीं जाती

देखा किये वह मस्त निगाहों से बार-बार,
जब तक शराब आई कई दौर चल गये।

मय को मेरे सुरूर से हासिल सुरूर था
मैं था नशे में चूर नशा मुझ में चूर था

हम इंतिज़ार करें हम को इतनी ताब नहीं
पिला दो तुम हमें पानी अगर शराब नहीं

लोग कहते हैं रात बीत चुकी
मुझ को समझाओ! मैं शराबी हूँ

Nasha Shayari Hindi

तुम्हारी बेरूखी ने लाज रख ली बादाखाने की,
तुम आंखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते।

भरे मकाँ का भी अपना नशा है क्या जाने
शराब-ख़ाने में रातें गुज़ारने वाला

थोड़ी सी पी शराब थोड़ी सी उछाल दी,
कुछ इस तरह से हमने जवानी निकाल दी।

ख़ुश्क बातों में कहाँ है शैख़ कैफ़-ए-ज़िंदगी
वो तो पी कर ही मिलेगा जो मज़ा पीने में है

 

More Nasha Shayaries-2


Spread the love! Please share!!

Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.