डेल कार्नेगी के अनमोल विचार | Dale Carnegie Motivational Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

डेल कार्नेगी के अनमोल विचार
Dale Carnegie Motivational Quotes in Hindi

डेल कार्नेगी जीवनी Biography:

नाम: डेल कार्नेगी (Dale Carnegie)

जन्म: 24 नवंबर  1888, मैरीविल्ल, मिसौरी (USA)

पिता का नाम: जेम्स विलियम कर्नेजी

माता का नाम: एमांडा एलिज़ाबेथ हार्बिसन

राष्ट्रीयता: अमेरिकन

क्षेत्र: लेखक, लेक्चरर,  Motivational Speaker 

 

डेल कार्नेगी पुस्तकें:

1. How to Win Friends and Influence People

2. Lincoln the Unknown

3. How to Stop Worrying and Start Living

 

लोक व्यवहार डेल कार्नेगी के अनमोल कथन:

 

“जब भाग्य आपको नींबू दे तो उसका शरबत बना लीजिये|”

 

“जो चाहते हैं उसको मिल जाना सफलता है, जो आपको मिला है उसको चाहना प्रसन्नता है।”

 

निष्क्रियता संदेह और भय को जन्म देती है| सक्रियता आत्मविश्वास और साहस को जन्म देती है| अगर आप भय को जीतना चाहते हैं, तो घर में बैठकर इसके बारे में मत सोचो बाहर जाओ और व्यस्त रहो|

प्रसन्‍नता बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, वो हमारे मानसिक दृष्टिकोण से संचालित होती है।

उत्साहित होने का नाटक कीजिये और आप अत्साहित हो जायेंगे|

लोग शायद ही कभी सफल होते हैं जब तककि जो वो कर रहे हैं उसमें आनंद ना लें|

कोई भी मूर्ख आलोचना,निंदा, और शिकायत कर सकता है और ज्यादातर मूर्ख करते हैं|

तालियाँ, रशीद हैं, बिल नहीं
Applause is a receipt, not a bill.

ख़ुशी देने में ख़ुशी पाना ही सारी कलाओं का सार है|

दर्शकों से बताइए की आप क्या कहने जा रहे हैं, उसे कहिये,और फिर उन्हें बताइए की आपने क्या कहा|

जब तक आप जो कर रहे हैं उसे पसंद नहीं करते तब तक आप सफलता नहीं पा सकते|

अक्सर हमें थकान काम के कारण नहीं बल्कि चिंता, निराशा और असंतोष के कारण होती है|

लोग क्या सोचेंगे इस बात की चिंता करने की बजाये क्यों ना कुछ ऐसा करने में समय लगाएं जिसे प्राप्त करने पर लोग आपकी प्रशंशा करें|

केवल वही वक्ता आश्वश्त होने का हकदार है जिसने पहले से तैयारी कर रखी है|

दुनिया की ज्यादातर महत्त्वपूर्ण चीजें उन लोगों द्वारा प्राप्त कि गयीं हैं जो कोई उम्मीद ना होने के बावजूद अपने प्रयास में लगे रहे|

चार तरीके हैं, और सिर्फ चार तरीके हैं जिनके द्वारा हम दुनिया के संपर्क में आते हैं| हमारा मूल्याङ्कन और वर्गीकरण इन्ही चार संपर्कों द्वारा होता है: हम क्या करते हैं, हम कैसे दीखते हैं, हम क्या कहते हैं, और हम कैसे कहते हैं|

दो साल तक औरों को खुद में रुचि लेने का प्रयास करने की अपेक्षा आप दो महीने दूसरों में रुचि लेकर कहीं अधिक मित्र बना सकते हैं|

किसी बहस का सबसे अधिक लाभ उठाने का एक ही तरीका है कि उसे टाल दें|

किसी आदमी के दिल तक जाने का शाही रास्ता है उससे उस चीज के बारे में बात करना जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है|

 निष्क्रियता संदेह और भय को जन्म देती है| कार्रवाई विश्वास और साहस को|

अगर आप शहद इकठ्ठा करना चाहते हैं तो छत्ते पर लात मत मारिये|

पहले स्‍वयं से पूछिए: सबसे बुरा क्‍या हो सकता है? फिर उसे स्‍वीकार करने के लिए तैयार रहिये और उसके बाद उस बुरे को कम बुरा करने के लिए प्रयास करें।

लोगों के साथ सलूक करते वक्‍त याद रखिये कि आप तर्कशील प्राणियों के साथ नहीं, बल्कि भावनात्‍मक प्राणियों के साथ काम कर रहे हैं।

                                                                                                                                                डेल कार्नेगी Dale Carnegie

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.