Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
जायफल के फायदे | Benefits of Nutmeg in Hindi, Myristica fragrans
Hindi ArticleList of Indian Spices and Their Uses

जायफल के फायदे | Benefits of Nutmeg in Hindi

Spread the love! Please share!!

जायफल के फायदे
Benefits of Nutmeg in Hindi

जायफल को अंग्रजी Nutmeg कहते है| यह सदा बहार वृक्ष मूल रूस से इंडोनेशिया के मोलुकस के बंडा द्वीप में पाए जाते हैं। मिरिस्टिका नामक वृक्ष से जायफल तथा जावित्री प्राप्त होती है। मिरिस्टका की अनेक जातियाँ हैं परंतु व्यापारिक जायफल अधिकांश मिरिस्टिका फ्रैग्रैंस से ही प्राप्त होता है। आइये जानते है जायफल के फायदे….

वानस्पतिक नाम: Myristica fragrans

अंग्रजी नाम: Nutmeg

जायफल का उपयोग: औषधि एवं मसाले के रूप में होता हैं।

कुल Family: मायारीसटेकेसेआई

जायफल का वृक्ष: समुद्रतट से 400-500 फुट तक की ऊँचाई पर उष्णकटिबंध की गरम तथा नम घाटियों में पैदा होता है।

जायफल के गुण: यह स्वाद में थोड़ा मीठा, कड़वा, कसैला, पचने पर कटु तथा हल्का, चिकना, तीक्ष्ण और गर्म होता है।

  • यदि आप चेहरे पर पड़ी झुर्रियों से परेशान है तो आपको जायफल का इस्‍तेमाल करना चाहिए। चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए जायफल को पीसकर उसका लेप बनाकर झुर्रियों पर एक महीने तक लगाने से झुर्रियों से निजात पाई जा सकती है।
  • मुख पर काले धब्बे या मुहाँसे होने पर जायफल को दूध में घिस-पीसकर लेप लगाये| इससे धब्बे मिटते हैं और चेहरा निखरता है।

  • सर में बहुत तेज दर्द हो रहा हो तो जायफल को पानी में घिस कर लगाएं। इससे आराम मिलेगा |
  • आपको किन्हीं कारणों से भूख न लग रही हो तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसिये इससे पाचक रसों की वृद्धि होगी और भूख बढ़ेगी भोजन भी अच्छे तरीके से पचेगा।
  •  जायफल की पोटली गर्भाशय पर रखने से गर्भाशय-शोथ दूर होता है।

  • रोमन और ग्रीक सभ्यताओं में जायफल को एक ब्रेनटॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। जायफल थकान और तनाव दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है|
  • अगर बच्चों को सर्दी-खांसी तो जायफल और सोंठ को बराबर मात्रा में लेकर घी के साथ सेवन कराने से सर्दी-खांसी चली जाती है।
  • जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द, ऑर्थ्रराइटिस के दर्द के छुटकारा पाने के लिए आज भी जायफल के तेल को उम्दा माना जाता है।
  • जायफल को शहद के साथ सेवन करने से हृदय को बल मिलता है और  पेट भी ठीक रहता है।
  • जायफल के तेल से मालिश करने पर रक्त संचार सही प्रकार से होता है। शरीर में रक्तसंचार ठीक प्रकार से होने से नींद अच्‍छी आती है और आप दिनभर चुस्‍ती-फुर्ती का अनुभव करते है।

  • दांत दर्द में जायफल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। दांत दर्द होने पर जायफल का तेल रूई से दांत की जड़ में लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
  • आपकी आंखे लगातार कमजोर हो रही हैं तो आपके लिए जायफल बहुत फायेदमंद साबित हो सकता है। इसके लिए  पत्थर पर पानी के साथ जायफल को घिसकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को आंखों की पलकों पर और आंखों के चारों तरफ लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है|
  • अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज, सूजन और पेट फूलना आदि से पीड़ित हैं तो जायफल प्रभावी रूप से आपको राहत प्रदान कर सकता हैं।
  • जायफल आहार में स्‍वाद बढा़ने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढता है। जायफल में मौजूद मिनरल के अलावा पोटैशियम, कैल्‍शियम, आयरन और मैगनीशियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.