कन्फ्यूशियस के अनमोल विचार | Confucius Biography & Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

कन्फ्यूशियस के अनमोल विचार 
Confucius Quotes in Hindi

 

कन्फ्यूशियस जीवनी Biography of Confucius:

नाम: कन्फ़्यूशियस

जन्म: 28 September 551 ईसा पूर्व Qufu, Zhou Dynasty China

राष्ट्रीयता: Chinese

क्षेत्र: दार्शनिक (Philosophy)

कुन्फ़्यूशियसी धर्म: कनफ़ूशीवाद या कुंगफुत्सीवाद या कुन्फ़्यूशियसी धर्म चीन का एक प्राचीन और मूल धर्म, दर्शन और सदाचार की विचारधारा है। इसके प्रवर्तक चीनी दार्शनिक कुन्फ़्यूशियस थे|

मृत्यु: 479 ईसा पूर्व (71 वर्ष)

 

Inspiring Quotes of Confucius in Hindi:

“बुद्धि, करुणा,और साहस, व्यक्ति के लिए तीन सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त नैतिक गुण हैं”

 

“महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है”

 

“मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ , मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ|”

 

हम तीन तरीकों से बुद्धि अर्जित कर सकते हैं: प्रथम चिंतन से जो की उत्तम है, द्वतीय दूसरों से सीखकर जो की सबसे आसान है, और तृतीय अनुभव से जो की सबसे कठिन है|

जो व्यक्ति दूसरों की भलाई करता है वह अपनी भलाई निश्चित कर लेता है|

नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल. चीजें इसी तरह काम करती हैं सारी अच्छी चीजों को  पाना मुश्किल होता है,और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं|

एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम ,करनी में ज्यादा होता है|

यह बात मायने नहीं रखती की आप कितना धीमे चल रहे हैं, जब तक की आप रुकें नहीं|

उस काम का चयन कीजिये जिसे आप पसंद करते हों, फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक दिन भी काम नहीं करंगे|

एक शेर से ज्यादा एक दमनकारी सरकार से डरना चाहिए|

जब यह साफ़ हो कि लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है, तो लक्ष्यों में फेरबदल न करें, बल्कि अपने प्रयासों में बदलाव करें|

हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता|

आप कही भी जाएँ, दिल से जाएँ|

जो आप खुद नहीं पसंद करते उसे दूसरों पर मत थोपिए|

 जिंदगी बहुत आसान है लेकिन लोग इसे कठिन बनाने पर जोर देते हैं|

बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत  है|

इन्सान का स्वाभाव एक जैसा होता है, बस उनकी आदते उन्हें अलग बनती हैं|

सफलता पहले से की गयी तयारी पर निर्भर है,और बिना ऐसी तयारी के असफलता निश्चित है|

धैर्य से बड़ी से बड़ी कठिनाईयों से बाहर निकला जा सकता है|

यह बेहतर होगा की हम अँधेरे को कोसना छोड़कर, एक छोटा सा दीपक जलाएं|

वास्तविक शिक्षा वही है जो किसी के अज्ञान की सीमा को जान सके|

विश्व को व्यवस्थित रखने के लिए, पहले राष्ट्र को व्यवस्थित रखना होगा, राष्ट्र को व्यवस्थित करने के लिए परिवार को व्यवस्थित करना होगा। परिवार को व्यवस्थित रखने के लिए, व्यक्तिगत जीवन का संवर्धन करना होगा और   व्यक्तिगत जीवन के संवर्धन के लिए हमें सबसे पहले अपना दिल साफ रखना होगा|

वह जो स्वयं पर विजय प्राप्त करता है, वह दुनियां का सबसे पराक्रमी योद्धा है|

अगर आप एक साल की योजना बना रहे है, तो एक बीज बोईये, योजना अगर दस साल की है तो पेड़ लगाईये और अगर योजना सौ साल की है तो शिक्षक बन जाइए|

ख़ामोशी इन्सान की सबसे अच्छी दोस्त होती है, जो कभी उसके रहस्य उजागर नहीं करती|

व्यक्ति जितना अधिक अच्छे विचारों पर मनन करेगा, उसकी दुनिया उतनी ही बेहतर एवं व्यापक होगी|

 Confucius कन्फ्यूशियस

 

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.