प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) | Pradhan Mantri Mudra Yojana in Hindi
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
Pradhan Mantri Mudra Yojana in Hindi
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना:
#प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 8 अप्रैल 2015 को नई दिल्ली में की थी |
प्रधान मंत्री छोटे और नए व्यवसायकारो के लिए PMMY को प्रस्तुत किया ताकि जो छोटे उद्योगपति है उनको बिना गारंटी लोन ले सके और जो नए उद्योगकार है वो अपना उद्योग आगे बढ़ा सके|
मुद्रा योजना को माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) से बनाया गया है।
मुद्रा लोन योजना देश में छोटे व्यापारियों और उद्योगों को वित्तीय सहायता के लिए शुरू की गयी है|
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए जानेवाले ऋणों के लिए कोई सब्सिडी नहीं है।
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में खाता खुलवा सकते है और लोन प्राप्त कर सकते है|
मुद्रा लोन के फायदे:
#मुद्रा योजना के तहत लोन प्रदान करने में किसी भी तरह की Processing Fees चार्ज नहीं की जाती हैं|
मुद्रा योजना के तहत आप बिना कोई security दिए लोन ले सकते हैं|
मुद्रा योजना में लोन चुकाने की अवधि को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है|
इस योजना के कारन बहुत से लोगो को तरक्की करने का मोका मिलेगा इसके साथ देश में गरीबी और बेरोजगारी का प्रमाण कम होगा जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा|
लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च किया जा सकता है|
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना लेने के लिए योग्यता:
कोई भी भारतीय नागरिक अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता हैं या फिर अपने वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता हैं और उसकी वित्तीय आवश्यकता 10 लाख रूपये तक हैं वह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकता हैं|
मुद्रा लोन के प्रकार:
1. शिशु लोन:इसके तहत आप 50,000 रुपये तक के ऋण दिए जाते है| यह उन लोगों के लिए है जो की अपना काम या व्यापार शुरू कर रहे हैं|
2. किशोर लोन: इसके तहत आप 50,000 से 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है जो व्यापार शुरू तो कर चुके हैं पर अभी तक सही से स्थापित नहीं कर पाए हैं|
3. तरुण लोन: इसके तहत आप 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोना ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है जिनका व्यापर स्थापित है पर उस बढ़ाना चाहते हैं|
मुद्रा लोन के लिए दस्तावेज:
- पहचान पत्र (Proof of identity): आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट |
- पते का प्रमाण (Proof of Residence): आधार कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, वोटर आईडी |
- बिज़नेस एड्रेस और स्थापना का प्रमाण: identity and address of business unit
- जाति प्रमाण पत्र
- आपने किसी बैंक में किसी तरह का डिफ़ॉल्ट न किया हो
- आपके बिज़नस के पिछले 6 महीने के बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
- एसेट्स और लाइबिलिटी स्टेटमेंट ऑफ़ प्रमोटर्स और गारंटर के पिछले इनकम टैक्स रिटर्न
- लीज डीड की फोटोकॉपी, टाइटल डीड की फोटोकॉपी
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ब्याज दर 2017, 2018:
प्रधान मंत्री मुद्रा लोन पर 11 से 18 % तक ब्याजदर है|
शिशु लोन के लिए 50,000 रुपये की लोन पर 10-12% ब्याज दर गिना जाता है।
किशोर लोन के लिए 5 लाख रुपये तक कि लोन पर 14-17% ब्याज दर गिना जाता है।
तरुण लोन के लिए 10 लाख तक कि लोन पर 16% तक ब्याजदर गिना जाता है।
ब्याज दर विभिन्न बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं|
#यह ब्याजदर बैंक में अलग हो सकता है।

