Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक Birthday Wishes in Sanskrit me Janmdin ki Shubhkamnaye
संस्कृत श्लोक का संग्रह हिंदी अर्थ सहित | Collection of Sanskrit Shlokas on Various Topics

जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक | Birthday Wishes in Sanskrit | Sanskrit me Janmdin ki Shubhkamnaye

Spread the love! Please share!!

जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक

Birthday Wishes in Sanskrit

 

पश्येम शरदः शतं जीवेम शरद: शत्तं श्रुणुयाम शरद: शतं
प्रब्रवाम शरद: शतमदीनाः स्याम शरद: शत भूयश्च शरदः शतात्‌।।
जन्मदिवसस्य शुभाशयाः।।

(शुक्लयजुर्वेदसंहिता, अध्याय 36, मंत्र 24)

हिंदी अर्थ: हम सौ शरद ऋतु देखें, यानी सौ वर्षों तक हमारे आंखों की ज्योति स्पष्ट बनी रहे। सौ वर्षों तक हम जीवित रहें। सौ वर्षों तक हमारी बुद्धि सक्षम रहे, हम ज्ञानवान्‌ बने रहे, सौ वर्षों तक हम वृद्धि करते रहें, हमारी उन्नति होती रहे, सौ वर्षों तक हम पुष्टि प्राप्त करते रहें, हमें पोषण मिलता रहे, हम सौ वर्षों तक बने रहें (वस्तुतः दूसरे मंत्र की पुनरावृत्ति!), सौ वर्षों तक हम पवित्र बने रहें, कुत्सित भावनाओं से मुक्त रहें, सौ वर्षों से भी आगे ये सब कल्याणमय बातें होती रहें।

सुदिनम् सुदिना जन्मदिनं तव। भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्।।
चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्। चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनम्।।
विजयी भवतु सर्वत्र सर्वदा। जगति भवतु तव यशगानम्।।

हिंदी अर्थ: आपको जन्मदिन पर एक सुन्दर दिन की शुभकामनाएं। इसे एक मङ्गल दिन होने दें। आपकी लंबे समय तक कीर्ति बढ़े और आप लंबे समय तक पुण्य कर्मों में बृद्धि हो। आप सदैव सभी जगह विजयी हों और आपकी सफलता के लिए दुनिया आपकी प्रशंसा करे।

स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु।
विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु।।
ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु।
वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु।।

हिंदी अर्थ: आप सदैव हर्षित, कुशल और लंबे जीवन अर्थात दीर्घायु को प्राप्त करें। विद्या, विवेक, कर्म, कौशल में सिद्धि (उपलब्धि) हासिल करें। (आप) ऐश्वर्य, बल और शक्ति प्राप्त करें और देशभक्त बने रहें। आपका वंश सदैव तेजस्वी बना रहे।

संस्कृत में जन्मदिन की बधाई

शुभ तव जन्म दिवस सर्व मंगलम्
जय जय जय तव सिद्ध साधनम्
सुख शान्ति समृद्धि चिर जीवनम्
शुभ तव जन्म दिवस सर्व मंगलम्।।

हिंदी अर्थ: आपका शुभ जन्मदिन सभी तरह से मंगलकारी हो, सभी साधन सिद्ध होकर आपको जय प्रदान करें।  आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति अक्षय (चिर) हो, आपका शुभ जन्मदिन सभी तरह से मंगलकारी हो।

दीर्घायुरोग्ययस्तु। सुयशः भवतु।
विजयः भवतु। जन्मदिनशुभेच्छा:।।

हिंदी अर्थ: आप दीर्घायु हों और आरोग्य रहें। जीवन में यश प्राप्त करें, जीवन में विजय हासिल करें। आपके जन्म दिवस की शुभकामनाएँ।

प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर: सदा त्वाम्‌ च रक्षतु।
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय जीवनम्‌ तव भवतु सार्थकम्‌।।

हिंदी अर्थ: हम आपके लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें। (आप) पुण्य कर्मों से जीवन में कीर्ति अर्जित करें और इस तरह सार्थकता हासिल करें।

 

Sanskrit me Janmdin ki Shubhkamnaye

 

पुण्य कर्मणा कीर्तिमर्जय जीवनं तव भवतु सार्थकम्।

हिंदी अर्थ: (आप) पुण्य कर्मों से जीवन में कीर्ति अर्जित करें और इस तरह सार्थकता हासिल करें।

 

जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्।

*****

स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु। विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु।।

*****

स्वस्त्यस्तु ते कुशलमस्तु चिरायुरस्तु।

*****

चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्। चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनम्।।

*****

ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु रिपुक्षयोऽस्तु।

*****

सुदिनम् सुदिना जन्मदिनं तव। भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्।।

*****

गोत्राभिवृद्धि-धन-धान्य-समृद्धिरस्तु।।

 


Spread the love! Please share!!

Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.