200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी – 4
200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी
प्यार की दास्तां जब भी वक्त दोहरायेगा,
हमें भी एक शख्स बहुत याद आयेगा,
जब उसके साथ बिताये लम्हें याद आयेंगे,
आँखें नम हो जाएँगी दिल आंसू बहायेगा।
बड़ी गुस्ताख है तुम्हारी याद इसे तमीज सिखा दो,
दस्तक भी नहीं देती और दिल में उतर जाती है।
सारी उम्र आँखों में एक सपना याद रहा,
सदियाँ बीत गयी पर वो लम्हा याद रहा,
ना जाने क्या बात थी उनमे और हम में,
सारी महफ़िल भूल गए बस वो चेहरा याद रहा।
हसीं यादों के कुछ मौसम उसे अरसाल करने है फ़राज़,
सुना है शब को तन्हाई उसे सोने नहीं देती।
वो सिलसिले वो शौक वो ग़ुरबत न रही,
फिर यूँ हुआ के दर्द में शिद्दत न रही,
अपनी जिंदगी में हो गए मसरूफ वो इतना,
कि हम को याद करने की फुर्सत न रही।
ये आरज़ू नहीं कि किसी को भुलाये हम,
तमन्ना नहीं है कि किसी को रुलाये हम,
बस जिसको जितना याद करते है,
उसे भी उतना ही याद आये हम।
| Miss You Shayari |
आज हँसी देकर कल रुला न देना,
इतना याद करके फिर भुला न देना,
अपने इस प्यारे रिश्ते को याद रखना,
इन्हें गैरों की तरह भुला न देना।
बहुत अजब होती हैं
यादें यह मोहब्बत की,
रोये थे जिन पलों में
याद कर उन्हें हँसी आती है,
और हँसे थे जिन पलों में
अब याद कर उन्हें रोना आता है।
ना मैं शायर हूँ ना मेरा शायरी से कोई वास्ता,
शौक बन गया है तेरी यादो को बयान करना।
लव यादें शायरी
रात गुमसुम हैं और चाँद खामोश है,
तेरी यादों ने कर दिया मुझे मदहोश है,
कैसे कह दूँ आज मैं होश में हूँ…
जब हाथ में जाम है और पीने का होश नहीं।
ज़माने के सवालों को मैं हँस के टाल दूं फ़राज़,
लेकिन नमी आँखों की कहती है मुझे तुम याद आते हो।
दुनिया के ज़ोर प्यार के दिन याद आ गये,
दो बाज़ुओ की हार के दिन याद आ गये,
गुज़रे वो जिस तरफ से फिजायें महक उठी,
सबको भरी बहार के दिन याद आ गये।

Pingback: 200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी
Pingback: 200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी