Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | khubsurat yaadein shayari | लव यादें शायरी
Best Shayari Collection | बेहतरीन शायरी

200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | khubsurat yaadein shayari | लव यादें शायरी – 3

Spread the love! Please share!!

200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी

khubsurat yaadein shayari

याद करेंगे तो दिन से रात हो जायेगी,
आईने को देखिये हमसे बात हो जायेगी,
शिकवा न करिए हमसे मिलने का,
आँखे बंद कीजिये मुलाकात हो जायेगी।

अपनी यादों की खुशबू भी
हम से छीन लोगे क्या?
किताब-ए-दिल में अब ये
सूखा गुलाब तो रहने दो।

तुझे याद करना न करना अब मेरे बस में कहाँ
दिल को आदत है हर धड़कन पे तेरा नाम लेने की।

अब कौन से मौसम से कोई आस लगाये,
बरसात में भी याद न जब उनको हम आये।

खुल जाता है तेरी यादों का बाज़ार सरेआम,
फिर मेरी रात इसी रौनक में गुज़र जाती है।

खुशबू की तरह आया वो तेज हवाओं में,
माँगा था जिसे हमने दिन रात दुआओं में,
तुम छत पे नहीं आये मैं घर से नहीं निकला,
ये चाँद बहुत भटका सावन की घटाओं में।

| Miss You Shayari | 

कुछ तस्वीर बाकी हैं अभी तक तेरी यादों की,
ये दिल खाली नहीं किसी और के लिए,
चाहा तो बहुत मिटा दूँ इन तस्वीरों को,
पर मुमकिन नहीं ये इस आदमी के लिए…

बेताब से रहते हैं तेरी याद में अक्सर,
रात भर नहीं सोते हैं तेरी याद में अक्सर,
जिस्म में दर्द का बहाना सा बना कर,
हम टूट कर रोते हैं तेरी याद में अक्सर।

बहुत मुश्किल से करते हैं तेरी यादों का कारोबार,
मुनाफा कम ही सही मगर गुजारा हो ही जाता है।

अगर आँसू बहा लेने से यादें बह जाती,
तो एक ही दिन में हम तेरी याद मिटा देते।

यादों की कीमत वो क्या जाने,
जो किसी को यूँ ही भुला देते हैं,
यादों का मतलब तो उनसे पूछो जो,
यादों के सहारे जिया करते हैं।

याद आते हैं तो कुछ भी नहीं करने देते​,​
आप की यही बात बहुत बुरी लगती है।

आज यह कैसी उदासी छाई है,
तन्हाई के बादल से भीगी जुदाई है,
टूट के रोया है फिर मेरा दिल,
जाने आज किसकी याद आई है।

लव यादें शायरी 

रख दी कायनात खुदा ने हमारे क़दमों में,
मगर हमने तुम्हारी यादों का सौदा नहीं किया।

महक रही है जिंदगी आज भी जिसकी खुशबू से,
वो कौन था जो यूँ गुजर गया मेरी यादों से।

अब ये भी नहीं ठीक कि हर दर्द मिटा दें,
कुछ दर्द तो कलेजे से लगाने के लिए हैं।
यह इल्म का सौदा, ये रिसाले, ये किताबें,
इक शख्स की यादों को भुलाने के लिए है।

यह माना के हम से वो खफा रहे होंगे,
हो सकता है वो हमें आजमा रहे होंगे,
हम उतनी ही शिद्दत से याद करेंगे उन्हें,
जितनी शिद्दत से वो हमें भुला रहे होंगे।

अब उदास होना भी अच्छा लगता है,
किसी का पास न होना भी अच्छा लगता है,
मैं दूर रह कर भी किसी की यादों में हूँ,
ये एहसास होना भी अच्छा लगता है।

बहुत ही याद आता है मेरे दिल को तड़पता है,
वो तेरा पास न होना बहुत मुझको रुलाता है।

 

Previous Page                                                    Next Page


Spread the love! Please share!!

Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

One thought on “200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | khubsurat yaadein shayari | लव यादें शायरी – 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.