Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
संवर्धित यूरेनियम क्या है | What Is Enriched Uranium | weapons grade uranium
Hindi ArticleIndia Defence BlogSCM & LogisticsSocial Articles

संवर्धित यूरेनियम क्या है? What Is Enriched Uranium?

Spread the love! Please share!!

संवर्धित यूरेनियम क्या है?
What Is Enriched Uranium?

संवर्धित यूरेनियम नाभिकीय रिएक्टर बनाने अथवा सैन्य हथियार (परमाणु बम) बनाने के लिये अति आवश्यक है। अन्तरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी विश्व भर में संवर्धित यूरेनियम पर नजर रखती है।

प्रकृति के द्वारा प्राप्त यूरेनियम में यूरेनियम-235 की मात्रा केवल ०.7% होती है | संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) को प्राकृतिक यूरेनियम मे समस्थानिक पृथक्कीकारण की प्रक्रिया के द्वारा यूरेनियम-235 का प्रतिशत संघटन बढ़ाकर प्राप्त किया जाता है|

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक यूरेनियम में यूरेनियम-238 (U238) की मात्रा 99-284 प्रतिशत तथा यूरेनियम -235  (U235) की मात्रा मात्र 0-711 प्रतिशत होती है यूरेनियम -235 ही एक मात्र ऐसा प्राकृतिक समस्थानिक है जो तापीय न्युट्रानों के साथ भी विखंडनीय है| संवर्धित यूरेनियम को यूरेनियम -235 की प्रतिशत मात्रा के आधार पर 3 भागों में बांटा जाता है|

1. अत्यल्प संवर्धित यूरेनियम (SEU, Slightly Enriched Uranium):

इसमें यूरेनियम -235 की सार्थकता 0.9%से 2% तक होती है तथा इसका प्रयोग भारी जल संयंत्रों  (Heavy Water Reactors) में किया जाता है|

2. अल्प संवर्धित यूरेनियम (LEU, Low Enriched Uranium):

इसमें यूरेनियम -235 की सांद्रता 20% से कम होती है इसके जल संयंत्रों में 3-5% तक तथा अनुसन्धान संयंत्रों में 12-19.75% तक यूरेनियम -235 सांद्रता का संवर्धित यूरेनियम प्रयुक्त होता है|

3. उच्च संवर्धित यूरेनियम (HEU, Highly Enriched Uranium):

20% से अधिक संवर्धित यूरेनियम सांद्रता वाला संवर्धित यूरेनियम HEU श्रेणी में आता है|

नाभिकीय हथियार में सामान्यत: 85% या अधिक यूरेनियम -235 सांद्रता वाला संवर्धित यूरेनियम (Weapon Usable) प्रयुक्त होता है जबकि कम प्रभावी नाभिकीय हथियार  20% संवर्धित यूरेनियम सांद्रता वाले ( Weapon Usable) संवर्धित यूरेनियम से भी बनाये जा सकते है|

1945 में बने पहले परमाणु बमलिटिल ब्वाय ” में 64 kg 80% संवर्धित यूरेनियम  था|

 

  • भारत के यूरेनियम भण्डार के निर्माण में रूस सबसे ज़्यादा सहायक देश है। संसद में पूछे गए एक सवाल का लिखित उत्तर देते हुए भारत के प्रधानमन्त्री कार्यालय ने बताया है कि रूसी कम्पनी टीवीईएल (TVEL) कारपोरेशन भारत को यूरेनियम की सप्लाई कर रही है।
  • वर्ष 2015-2016 में 303.78 मेगाटन प्राकृतिक यूरेनियम डाइ-ऑक्साइड छड़ों और 42.15 मेगाटन संवर्धित यूरेनियम डाइ-ऑक्साइड छड़ों का रूस से आयात किया है। वर्ष 2014-15 में भारत ने रूस से कुल 296.54 मेगाटन यूरेनियम का आयात किया था।
  • रूस के अलावा कज़ाख़स्तान और कनाडा भी भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर रहे हैं। भारत ने 2015-16 में कनाडा की फर्म कामेको से 250.74 मेगाटन प्राकृतिक संकेन्द्रित यूरेनियम अयस्क का आयात किया था।

Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.