Salute to Indian Army Quotes in Hindi | भारतीय सेना के कोट्स
Salute to Indian Army Quotes in Hindi
सनातन संस्कृति में मातृभूमि की रक्षा धर्म का एक अंग रहा है और हजारों सालों से अपनी इस मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए हजारों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी और यही संस्कृति आज भी हमारे देश में भारतीय सेना के जवानों में शौर्य और बलिदान के रूप में मौजूद है | इस राष्ट्र का इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब इस देश की संप्रभुता और संस्कृति खतरे में पड़ी है तब तब हमारे देश के वीर जवानों ने कठिन से कठिन युद्ध में भी इतने शौर्य का परिचय दिया है कि शत्रुओं ने भी उनके बलिदान में सम्मान से सर झुका लिया |
ऐसे ही कुछ quotes को मैंने यहाँ संकलित किया है तथा उनका काव्यात्मक हिंदी अनुवाद भी किया है, जिससे की हम अपने वीरों के बलिदान के महत्त्व को समझ सकें|
*_*_*_*_*
There will be no withdrawal without written orders and these orders shall never be issued.”
-Field Marshal Sam Manekshaw as Core Commander in 1962
लिखित आदेश के बिना वहां से कोई वापसी नहीं होगी और यह आदेश कभी जारी नहीं किया जाएगा। ”
– 1962 में कोर कमांडर के रूप में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
”If a man says he is not afraid of dying, he is either lying or is a Gurkha.”
-Field Marshal Sam Manekshaw
“यदि एक आदमी कहता है कि वह मरने से नहीं डरता है, तो वह या तो झूठ बोल रहा है या एक गोरखा है।”
– फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
What is the next thins you need for leadership? It is the ability to make up your mind to make a decision and accept full responsibility for that decision.
-Field Marshal Sam Manekshaw
अगली वह कौन सी चीज़ है जो आप लीडरशिप के लिए चाहते हैं? यह एक निर्णय करने की क्षमता और उस निर्णय को पूरा करने के लिए खुद को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाने की क्षमता है।
– फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
Only Best of the Friends and Worst of the Enemies Visit Us.
-Indian Army
केवल सर्वश्रेष्ठ मित्र और सबसे बुरे दुश्मनों से ही हमारी भेंट होती है.
-भारतीय सेना
A hero is an ordinary individual who finds the strength to preserver and endure in spite of overwhelming obstacles.
एक हीरो (नायक) एक वह साधारण व्यक्ति है जो परिरक्षण की ताकत और भारी बाधाओं को झेलने का जज्बा रखता है।
Be magnanimous, be loyal, be courageous and be a gentleman, you will then be an officer in the true sense.
उदार बनो, वफादार बनों, साहसी बनों और एक सज्जन बनों, तभी तुम तो सही अर्थों में एक (भारतीय सेना के) अधिकारी हो।
If I go on, I shall die; If I stay behind,I shall be dishonored; It is better to go on.
अगर मैं आगे बढूँ तो शायद मैं मर जाऊँ; अगर मैं पीछे हटूं तो मेरा अपमान है; आगे बढ़ना ही मेरे लिए बेहतर है।
Keep your fears to yourself,but share your courage.
अपना डर अपने पास रखो, और वीरता को बांटो।
The strongest, most generous and proudest of all virtues is true courage.
सबसे मजबूत, सबसे उदार और सबसे गौरवपूर्ण धर्माचरण “सच्चा साहस” है।
The True Soldier fights,Not because he hates,what is is front him,but because he loves,what is behind him.
सच्चा सैनिक लड़ता है, इसलिए नहीं कि वह अपने सामने वाले से नफरत करता है, बल्कि इसलिए कि वह अपने पीछे वालों से प्यार करता है|
No Agony, No Pain, Shall Make Me Cry
Soldier Was I Born
Soldier Shall I Die
I Live By Chance
Love By Choice
And Killer By Profession
कोई पीड़ा, कोई दर्द, मुझे रुला नहीं सकता,
सैनिक था मैं पैदा हुआ
सैनिक ही मर जाऊंगा
मेरा जीना है केवल संयोग
चुना है मैंने केवल प्यार
पर हूँ मैं पेशेवर कातिल
We miss home because we save homes…
हमें भी घर की याद आती है क्योंकि हम घरों को बचाने में लगे हैं …
I am a soldier, I fight where I am told, and I win where I fight.
मैं एक सैनिक हूँ, मैं लड़ता हूँ जहां मुझे बताया गया, और मैं जीतता हूँ जहाँ लड़ता हूँ।
Unlimited courage and undying compassion for country,
If victory is certain, then even a coward can win,
But the REAL BRAVE dares to fight,
Even when he knows his defeat is certain,
Victory is reserved for those who are willing to pay it’s price.
Two Stars on the shoulder are better and brighter than a thousand in the sky.
है असीमित साहस और देश के लिए अमर करुणा,
यदि विजय निश्चित है तो भीरु भी विजित करता युद्ध को,
शूरवीर झोंक देते सर्वस्व जानते हुए अपने पराजय की सत्यता
विजय श्री चूमती उनको की जो तैयार हैं सर्वस्व के बलिदान को
नभ के सहस्त्रों सितारों की आभा भी लजाती
वीरों के स्कंध पर चमकते दो उज्जवल सितारे देखकर।
My packs are full and ready,
My rifle is oiled and loaded,
As I walk the road of death,
I fear no Son of Bitch,
I Am an Indian Soldier Born to Kill….
है हर सामान मेरा तैयार
संगीन मेरी है भरी हुई
बन चुका हूँ मैं अब मृत्यु पथिक
मै हुआ अभय कायर शत्रु से
मैं हूँ भारत माँ का सैनिक
जो जन्मा है शत्रुहंता बनकर …|
Reputation is what people think you are….
Personality is what you appear to be….
Character is what you really are…
A man of courage in peace,is a man of courage in war.
लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं वह आपकी प्रतिष्ठा है …।
आप जो प्रतीत होते हैं वह आपका व्यक्तित्व है …।
आप जो हैं वह आपका चरित्र है …।
शांति में भी साहस दिखने वाला व्यक्ति ही युद्ध में भी साहसी होता है।
In matters of war, it’s a brave man, a brilliant man or a stupid man who speculates.
-General Sundararajan Padmanabhan
युद्ध के मामलों में, एक बहादुर आदमी, एक प्रतिभाशाली आदमी या एक बेवकूफ आदमी का अनुमान नहीं होता है।
-जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन
What is Moral Courage? It is the ability to distinguish right from wrong.
-Field Marshal Sam Manekshaw
नैतिक साहस क्या है? यह तमाम गलतियों में से सही का भेद कर लेने की क्षमता है
– फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
The Sentinel Hills,
That round us stand,
bear Witness that,
We loved our Land.
Amidst shattered rocks,
and flaming pines,
we fought and died,
on Namti plain.
As we stood here,
In sun and rain.
@ Walong War Memorial(Arunachal Pradesh) in remembrance of soldiers died in Battle of Walong 1962.
प्रहरी जैसे पहाड़, जो हमें घेरे खड़े हैं,
गवाही देते हैं कि, हमें प्यार है अपनी मातृभूमि से।
बिखरे चट्टानों के बीच उठते अंगारों से देवदार,
हम लड़े और बलिदान हुए, नमती के मैदान पर।
हम यहाँ खड़ा रहे धूप और बारिश में।
@ वालोंग युद्ध स्मारक (अरुणाचल प्रदेश) जिसे 1962 की वालोंग की लड़ाई में बलिदान हुए सैनिकों की याद में बनाया गया|

I salute Indian Army and Indian navy Indian airforce