Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
हेनरी फोर्ड के अनमोल विचार | Henry Ford Quotes in Hindi
Anmol Vachan/ Suvichar/ Dhyey Vakya/ Quotes in HindiLifeमहापुरुषों के अनमोल एवं प्रेरक वचन, वाक्य, विचार, उद्धरण

हेनरी फोर्ड के अनमोल विचार | Henry Ford Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

हेनरी फोर्ड के अनमोल विचार 
Henry Ford Quotes in Hindi

हेनरी फोर्ड की जीवनी Henry Ford Biography:

नाम: हेनरी फोर्ड (Henry Ford)

जन्म: 30 जुलाई, 1863 को अमरीका के मिशिगन के ग्रीनफ़ील्ड टाउनशिप में हुआ था। 

पिता का नाम: विलियम फोर्ड

 माता का नाम: मेरी फोर्ड

राष्ट्रीयता: अमेरिकन

कार्यक्षेत्र: फोर्ड मोटर कम्पनी के संस्थापक,  business magnate, engineering

मृत्यु: 7 अप्रैल, 1947 (83) Fair Lane, Dearborn, Michigan, U.S.

उपलब्धियाँ: ‘Ford Motor Company’ की स्थापना

 

 

हेनरी फोर्ड के प्रेरक विचार:

अगर सफलता का कोई एक रहस्य है, तो वो इस योग्यता में निहित है कि दुसरे व्यक्ति की बात को समझना और चीजों को उसके और अपने नज़रिए से देख पाना।

विश्व की सबसे आश्चर्यजनक बात यह जानना हैं कि आप वो काम कर सकते हैं, जो आप सोचते थे कि आप नहीं कर पायेंगे।

अपराध ख़त्म करने के लिए फांसी की सजा मूल रूप से उतनी ही गलत है जितना कि गरीबी मिटाने के लिए दान देना।

 विफलता बस फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार और अधिक समझदारी से।

सबसे मुश्किल काम है सोचना, शायद यही कारण है कि इसमें इतने कम लोग लगे होते हैं।

ज्यादातर लोग समस्या हल करने का प्रयास करने की बजाये अपना समय और उर्जा उसके इर्द-गिर्द बिता देते हैं।

मुझे विश्वास है कि भगवान् सब चीजें मैनेज कर रहे हैं और उन्हें मुझसे किसी सलाह की जरुरत नहीं है। भगवान् के होते हुए, मुझे यकीन है कि अंत में सब अच्छा होगा। तो फिर चिंता करने की क्या बात है।

यदि पैसे आपकी आजादी की उम्मीद हैं तो वो आपको कभी नहीं मिलेगी। एकमात्र वास्तविक सुरक्षा जो किसी इंसान के पास इस दुनिया में होगी वो है ज्ञान, अनुभव, और क्षमता का खजाना।

 हम जैसे-जैसे जीवन में आगे बढ़ते हैं अपनी क्षमताओं की सीमाओं को जानने लगते हैं।

यहां तक कि एक गलती भी एक सार्थक उपलब्धि के लिए आवश्यक हो सकती है।

एक-साथ आना एक शुरूआत है; एक साथ रहना प्रगति है; एक साथ काम करना सफलता है।

किसी इंसान की महानतम खोजों में से एक, उसके सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक, ये जानना है कि वह उस काम को कर सकता है जिसे वो सोचता था कि वो नहीं कर सकता है।

एक बाजार कभी अच्छे उत्पाद से सैचुरेट नहीं होता, लेकिन एक बुरे उत्पाद से ये बहुत जल्दी सैचुरेट हो जाता है।

अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा है तो सफलता खुद अपना ख्याल रख लेती है।

मेरा सबसे अच्छा दोस्त वो है जो मेरा सर्वश्रेष्ठ बाहर लाता है।

आप इस पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं।

जो कोई भी सीखना छोड़ देता है वो बूढ़ा है, चाहे वो बीस का हो या अस्सी का। जो कोई भी सीखता रहता है वो जवान है। दुनिया की सबसे महान चीज है अपने दीमाग को युवा बनाये रखना।

जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।

 ऐसा कोई भी इंसान मौजूद नहीं है जो उससे ज्यादा ना कर सके जितना कि वो सोचता है कि वो कर सकता है।

जीवन अनुभवों की एक श्रृंखला है, उनमे से हर एक हमें बड़ा बनाता है, हालांकि कभी-कभी ये महसूस करना कठिन होता है।

बाधाएं वो डरावनी चीजें है जो आप तब देखते हैं जब आप लक्ष्य से अपनी आँखें हटा लेते हैं।

गलतियाँ नहीं, समाधान ढूंढे।

वो आदमी जो अपना कौशल और रचनात्मक कल्पना इस काम में प्रयोग करता है कि वो एक डॉलर में कितना अधिक दे सकता है बजाये इसके कि वो एक डॉलर में कितना कम दे सकते है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

कुछ भी इतना कठिन नहीं है अगर आप उसे छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लें।

पूंजी का उच्चतम उपयोग और पैसे बनाने में नहीं है, बल्कि पैसे से ज़िन्दगी को और बेहतर बनाने में है।

मैं ऐसा कोई व्यक्ति नहीं खोज पाया जो इतना अधिक जानता हो कि वो निश्चित रूप से कह सके कि क्या संभव है और क्या नहीं।

कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस छोटी-छोटी बहुत सी समस्याएं हैं।

आपके पास जो भी, या तो आप उसे यूज कीजिये या लूज कीजिये।

     हेनरी फोर्ड

 


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “हेनरी फोर्ड के अनमोल विचार | Henry Ford Quotes in Hindi

  • HindiApna

    Bahut hi badhiya vicharo ka sangarah aapne share kiya hain Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.