रूस के बारे में रोचक तथ्य | Russia Facts and Information in Hindi
रूस के बारे में रोचक तथ्य:
- Russia अपनी काफी सारी अजीब, अनोखी और दिलचस्प बातों के लिए दुनिया से अलग है। मैं धीरे धीरे इंटेंसिटी बढ़ाता जाऊंगा।
- रूस में 2011 से पहले बियर को अल्कोहल नहीं माना जाता था, और उन पर कहीं पर भी पाबंदी नहीं लगती थी। यहां तक कि बच्चे भी बियर पी सकते थे।
- रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्टेट आर्ट म्यूजियम नाम का एक एग्जीबिशन वाला म्यूजियम है जिसकी रखवाली इंसान नहीं बल्कि बिल्लियां करती हैं।
- Russia के अमीर नागरिक अक्सर इधर उधर जाने के लिए नकली एंबुलेंस मंगवा लेते हैं ताकि जल्दी पहुंच सके।
- रूस में कुल मिलाकर 65 अनुसूचित भाषाएं हैं (जैसे भारत में 22 हैं)।लेकिन रूसी वहां की राष्ट्रीय भाषा है।
- सोवियत संघ दुनिया का इकलौता देश था जिसने भारत को 1965 और 1971 के युद्ध में समर्थन दिया था। बाकी सभी देशों ने या तो पाकिस्तान का समर्थन किया (अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, सऊदी अरब), या फिर इस युद्ध से दूरी बना ली।

भारत और रूस इतने अच्छे दोस्त:
- जब पूरी दुनिया भारत की भुखमरी का मजाक उड़ाती थी, उस समय सोवियत संघ ने भारत को खाना देना शुरु किया था। भले ही सोवियत संघ ने यह कदम उस समय सिर्फ पश्चिमी देशों को नीचा दिखाने के लिए लिया हो, लेकिन आज उसी की वजह से भारत और रूस इतने अच्छे दोस्त हैं।
- 1901 में रूस की साक्षरता सिर्फ 18.7% थी। 1951 तक रूस की साक्षरता 99.9% हो गई।
- जिस समय दुनिया के ज्यादातर देश प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को बहुत ही मुश्किल काम समझ रहे थे, रूस में कई सारे वीडियो गेम बना लिए थे जो आज भी बहुत ही मशहूर हैं जैसे कि
- तत्रीस
- आव्तोस्लालोम
- नू पोगोदी

- सोवियत संघ में एक बार एक एक्सपेरिमेंट किया गया था, जिसमें एक कुत्ते का सर काट कर उसके नसों को बिजली से जोड़ दिया। और उस कुत्ते का सिर एक दिन के लिए जिंदा रहा!
रशियन स्लीप एक्सपेरिमेंट:
रूस में एक बार ऐसा ही एक अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट हुआ था, जिसका नाम था रशियन स्लीप एक्सपेरिमेंट। इस एक्सपेरिमेंट में देखा जाना था कि इंसान कितनी देर तक बिना सोए रह सकता है। और जवाब आया – 11 दिन। तस्वीर में तुम देख ही सकते हो उस इंसान की अंत में क्या हालत हो गई (इस इंसान ने अपने आप को खाना शुरु कर दिया था ताकि अपनी जान ले सके)। इस आदमी की एक्सपेरिमेंट के कुछ ही दिनों बाद मौत हो गई।

