100 अलगाव जुदाई शायरी | प्यार में बिछड़ना शायरी | Breakup Shayari -2
100 अलगाव जुदाई शायरी
आँखों में उमड़ आता है बादल बन कर,
दर्द एहसास को बंजर नहीं रहने देता !!
मैं तो वही हूँ अब भी बस उतना ही,
अपना नजरिया तुम देखो अगर देखो !!
हमें कोई ग़म नहीं था ग़म-ए-आशिक़ी से पहले,
न थी दुश्मनी किसी से तेरी दोस्ती से पहले !
है ये मेरी बदनसीबी तेरा क्या कुसूर इसमें,
तेरे ग़म ने मार डाला मुझे ज़िन्दग़ी से पहले. !!
मैंने पूछा जो जिंदगी क्या है
हाथ से गिर के जाम टूट गया
-हाली
मौत का तो इलाज हो शायद
जिंदगी का कोई इलाज नहीं
-फिराक गोरखपुरी
रात फिर आएगी फिर जेहन के दरवाज़े पर
कोई मेंहदी में रंगे हाथ से दस्तक देगा !!
मेरी हर शायरी में ‘सिर्फ तुम’ होते हो,
दद॔ बस इतना है कि.. सिर्फ ‘शायरी’ मे ही क्यों होते हो !!
एक उमर बीत चली है तुझे चाहते हुए,
तू आज भी बेखबर है कल की तरह..!!
याद में तेरी कैसे दिन गुजरते हैं…पूछो न हमसे आलम वो जुदाई का,
कांटो की तरह चुभता रहा वो लम्हा…रो-रोकर गुजरता है रास्ता हर तन्हाई का।
अगर मोहब्बत नहीं थी तो बता दिया होता,
तेरे एक चुप ने मेरी ज़िन्दगी तबाह कर दी !!
ये सोच लो अब आख़िरी साया है मोहब्बत
इस दर से उठोगे तो कोई दर न मिलेगा
-बशीर बद्र
Breakup Shayari
वो लोग जो तुमको कभी कभी याद आते है
कभी हमको भी इन में शामिल करना !!
जब कभी दिल को वो यादों से रिहाई देगा,
मेरे अंदर कोई तूफ़ान सुनाई देगा,
उस से मिलते ही ये एहसास हुआ था मुझको,
ये वही शख्स है जो लम्बी जुदाई देगा।
चाहतें थी बहुत मगर तुमसे मैं क्या कहूँ
हसरतें थी बहुत मगर तुमसे मैं क्या कहूँ.. !!
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है
मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है
-निदा फाजली
दिल की वीरानी का क्या मज्कूर है
ये नगर सौ मरतबा लूटा गया
-मीर
अब बात दोस्ती की नहीं हौसले की है
लाजिम नहीं की तो भी मेरा हम खयाल हो.. !
अब के वो दर्द देके मैं रोऊँ तमाम उम्र
अब के लगा वो जख्म के जीना मुहाल हो.. !!
तुझे भूलने के लिए मुझे सिर्फ़ एक पल चाहिए,
वो पल। जिसे लोग अक्सर मौत कहते हैं।
आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे
-अहमद फराज
बस तुम्हे पाने की तमन्ना नहीं रही,
मोहब्बत तो आज भी तुम से बेशुमार करते है !!
मुझ को अब तुझ से भी मोहब्बत नहीं रही,
ऐ ज़िंदगी तेरी भी मुझे ज़रूरत नहीं रही,
बुझ गये अब उस के इंतेज़ार के वो जलते दिए,
कहीं भी आस-पास उस की आहट नहीं रही !!
दर्द है दिल में पर इसका एहसास नहीं होता,
रोता है दिल जब वो पास नहीं होता,
बर्बाद हो गए हम उसके प्यार में…
और वो कहते हैं इस तरह प्यार नहीं होता.,
सुनो-ना.,
तुमसे वही दिल की बातें करनी है…
क्या लौट आओगे फिर से मेरे लिए…??
कुछ मोहब्बत का नसा था पहले हमको फराज़ ,
दिल जो टुटा तो नसे से मोहब्बत हो गयी..!!
गजब का प्यार था… उसकी उदास आँखो में,
महसूस तक ना होने दिया कि वो छोड़ने वाला है !!
| प्यार में बिछड़ना शायरी |
आज में ने तलाश किया उसे अपने आप में
वो मुझे हर जगह मिला मेरी तकदीर के सिवा !!
बड़ रहा है दर्द-ओ-गम उसको भूला देने के बाद,
याद उसकी और आयी खत जला देने के बाद। !!
जब कभी दिल को वो यादों से रिहाई देगा,
मेरे अंदर कोई तूफ़ान सुनाई देगा,
उस से मिलते ही ये एहसास हुआ था मुझको,
ये वही शख्स है जो लम्बी जुदाई देगा।
उदासी तबियत पर छा जाएगी तुम्हे जब मेरी याद आएगी !
मेरे बाद ढूँढोगे मेरी वफ़ा को मेरी वफ़ा तो मेरे साथ जाएगी !!
अपने वजूद पर इतना न इतरा ए ज़िन्दगी,
वो तो मौत है जो तुझे मोहलत देती जा रही है।
एक उम्र भर की जुदाई मेरे नसीब करके,
वो तो चला गया है बातें अजीब करके,
तर्ज़-ए-वफ़ा को उनकी क्या नाम दूँ मैं अब,
खुद दूर हो गया है मुझको करीब करके।
