Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार | Gautama Buddha Quotes in Hindi
Anmol Vachan/ Suvichar/ Dhyey Vakya/ Quotes in HindiHindi ArticleHistoryLifeमहापुरुषों के अनमोल एवं प्रेरक वचन, वाक्य, विचार, उद्धरण

भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार | Gautama Buddha Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार 
Gautama Buddha Quotes in Hindi

नाम: गौतम बुद्ध

जन्म: 563 ई.पू. कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी वन में

गौतम बुद्ध के पिता का नाम: शुद्धोधन

गौतम बुद्ध के माता का नाम: मायादेवी या महामाया

जीवनसाथी: राजकुमारी यशोधरा

धर्म: बौद्ध धर्म

मृत्यु: 483 ई.पू. कुशीनगर

Lord Gautama Buddha Thoughts in Hindi:

घृणा घृणा से नहीं प्रेम से ख़त्म होती है, यह शाश्वत सत्य है|

आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये. जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती|

आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती|

वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है उसके पचास संकट हैं, वो जो किसी से प्रेम नहीं करता उसके एक भी संकट नहीं है|

मैं कभी नहीं देखता कि क्या किया जा चुका है; मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है|

शक की आदत से भयावह कुछ भी नहीं है. शक लोगों को अलग करता है| यह एक ऐसा ज़हर है जो मित्रता ख़त्म करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है| यह एक काँटा है जो चोटिल करता है, एक तलवार है जो वध करती है|

सत्य के मार्ग पे चलते हुए कोई दो ही गलतियाँ कर सकता है; पूरा रास्ता ना तय करना, और इसकी शुरआत ही ना करना|

बुराई होनी चाहिए ताकि अच्छाई उसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सके|

मन और शरीर दोनों के लिए स्वास्थय का रहस्य है- अतीत पर शोक मत करो, ना ही भविष्य की चिंता करो, बल्कि बुद्धिमानी और ईमानदारी से वर्तमान में जियो|

अंत में ये चीजें सबसे अधिक मायने रखती हैं: आपने कितने अच्छे से प्रेम किया? आपने कितनी पूर्णता के साथ जीवन जिया? आपने कितनी गहराई से अपनी कुंठाओं को जाने दिया|

सबसे अँधेरी रात अज्ञानता है|

अगर आप वास्तव में स्वयं से प्रेम करते हैं, तो आप कभी भी किसी को ठेस नहीं पहुंचा सकते|

शांति अन्दर से आती है. इसे बाहर मत ढूंढो|

जो आप सोचते हैं वो आप बन जाते हैं|

जीवन में आपका उद्देश्य अपना उद्देश्य पता करना है और उसमे जी-जान से जुट जाना है|

आप पूरे ब्रह्माण्ड में किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर सकते हैं जो आपसे अधिक आपके प्रेम और स्नेह के लायक है, और वह व्यक्ति आपको कहीं नहीं मिलेगा. जितना इस ब्रह्माण्ड में कोई और आपके प्रेम और स्नेह के अधिकारी है, उतना ही आप खुद हैं|

आप केवल वही खोते हैं जिससे आप चिपक जाते हैं|

हर सुबह हम पुनः जन्म लेते हैं. हम आज क्या करते हैं यही सबसे अधिक मायने रखता है|

कोई व्यक्ति इसलिए ज्ञानी नहीं कहलाता क्योंकि वह सिर्फ बोलता रहता है; लेकिन अगर वह शांतिपूर्ण, प्रेमपूर्ण और निर्भय है तो वह वास्तव में ज्ञानी कहलाता है|

जूनून जैसी कोई आग नहीं है, नफरत जैसा कोई दरिंदा नहीं है, मूर्खता जैसी कोई जाल नहीं है, लालच जैसी कोई धार नहीं है|

पवित्रता या अपवित्रता अपने आप पर निर्भर करती है, कोई भी दूसरे को पवित्र नहीं कर सकता|

स्वयं पर विजय प्राप्त करना दूसरों पर विजय प्राप्त करने से बड़ा काम है|

प्रसन्नता का कोई मार्ग नहीं है: प्रसन्नता ही मार्ग है|

एक तेज धार चाकू की तरह जीभ…. बिना खून बहाए मार देती है|

भूत पहले ही बीत चुका है, भविष्य अभी तक आया नहीं है. तुम्हारे लिए जीने के लिए बस एक ही क्षण है|

क्रोध को पाले रखना खुद ज़हर पीकर दूसरे के मरने की अपेक्षा करने के समान है|

जो आप सोचते हैं, वो आप बन जाते हैं. जो आप महसूस करते हैं, उसे आओ आकर्षित करते हैं. जिसकी आप कल्पना करते हैं, उसका आप निर्माण करते हैं|

तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध के द्वारा दंड पाओगे|

एक क्षण एक दिन बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन पूरे विश्व को बदल सकता है|

हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये|

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है|

तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य|

अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें दूसरों पर निर्भर ना रहे|

किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से अधिक डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है|

 


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार | Gautama Buddha Quotes in Hindi

  • Rahul Singh Tanwar

    bahut hi sandaar collection kiya hai
    thank you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.