Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी
Best Shayari Collection | बेहतरीन शायरी

200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी – 2

Spread the love! Please share!!

200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी

मिला हूँ ख़ाक में ऊँची मगर औकात रखी है,
तुम्हारी बात थी आखिर तुम्हारी बात रखी है,
भले ही पेट की खातिर कहीं दिन बेच आया हूँ,
तुम्हारी याद की खातिर भी पूरी रात रखी है।

बिछड़ी हुई राहों से जो गुजरे हम कभी,
हर मोड़ पर खोयी हुई एक याद मिली है।

मोहब्बत की महफ़िल में आज मेरा ज़िक्र है,
अभी तक याद हूँ उसको खुदा का शुक्र है।

काश तू भी बन जाए तेरी यादों कि तरह,
न वक़्त देखे न बहाना बस चली आये।

कभी याद आती है कभी उनके ख्वाब आते हैं,
मुझे सताने के सलीके तो उन्हें बेहिसाब आते हैं।

क्यूँ करते हो मेरे दिल पर इतना सितम?
याद करते नहीं, तो याद आते ही क्यूँ हो।

जिससे चाहा था बिखरने से बचा ले मुझको,
कर गया तेज हवाओं के हवाले मुझ को,
मैं वो बुत हूँ कि तेरी याद मुझे पूजती है,
फिर भी डर है ये कहीं तोड़ न डाले मुझको।

| Miss You Shayari |

उसकी यादों को किसी कोने में छुपा नहीं सकता,
उसके चेहरे की मुस्कान कभी भुला नहीं सकता,
मेरा बस चलता तो उसकी हर याद को भूल जाता,
लेकिन इस टूटे दिल को मैं समझा नहीं सकता।

वो नहीं आती पर निशानी भेज देती है,
ख्वाबो में दास्ताँ पुरानी भेज देती है,
कितने मीठे हैं उसकी यादो के मंज़र,
मेरी आँखों में नमकीन पानी भेज देती है।

अहसास मिटा,तलाश मिटी, मिट गई उम्मीदें भी,
सब मिट गया पर जो न मिट सका वो है यादें तेरी।

नींद को आज भी शिकवा है मेरी आँखों से,
मैंने आने न दिया उसको तेरी याद से पहले।

लव यादें शायरी

इतना न याद आओ कि खुद को तुम समझ बैठूं,
मुझे अहसास रहने दो मेरी अपनी भी हस्ती है।

बैठे थे अपनी मस्ती में कि अचानक तड़प उठे,
आ कर तुम्हारी याद ने अच्छा नहीं किया।

दुनिया भर की यादें हम से मिलने आती हैं,
शाम ढलते ही मेरे घर में मेला लगता है।

अब बुझा दो ये सिसकते हुए यादों के चराग,
इनसे कब हिज्र की रातों में उजाला होगा।

वो अपनी जिंदगी में हो गए मसरूफ इतने,
किस किस को भूल गए अब उन्हें भी याद नहीं।

Previous Page                                          Next Page


Spread the love! Please share!!

Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

3 thoughts on “200 खूबसूरत बेहतरीन यादें शायरी | Miss You Shayari | लव यादें शायरी – 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.