हिंदी निबंध संग्रह | Essay in Hindi

भारत के 18 बायोस्फीयर रिजर्व की सूची | 18 Biosphere Reserves of India in Hindi

Spread the love! Please share!!

बायोस्फियर रिज़र्व इन इंडिया:

भारत संसार के सबसे बड़े 17 जैव विविधता वाले स्थानों में से एक है। भारत में राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व कार्यक्रम 1986 में शुरू किया गया था, जिसमें यह स्थापित किया गया था की संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क प्रणाली के अतिरिक्त जीवित संसाधनों और उनके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के लिए व्यापक रूप में कार्य किया जायेगा।

बायोस्फीयर रिजर्व परिभाषा:

बायोस्फीयर रिजर्व का संपूर्ण क्षेत्र एक जैव – भौगोलिक इकाई है और यह इतना बड़ा होना चाहिए जो पारिस्थितिकी तंत्र के सभी पौष्टिकता स्तरों का प्रतिनिधित्व कर रहे जीवों की आबादी को संभाल सकें।

इस तरह पारिस्थितिक विविधता की वजह से भारत विश्व का Mega-Diversity वाले क्षेत्रों में से एक स्थापित हो सकेगा और इसी सन्दर्भ में प्रत्येक जैव-भौगोलिक प्रांत में कम से कम एक बायोस्फीयर रिजर्व को नामित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर अब तक बायोस्फीयर रिजर्व के समूह में 117 देशों के 621 बायोस्फीयर रिजर्व को शामिल किया जा चुका है।

भारत का पहला बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

भारत का पहला बायोस्फीयर रिजर्व 1986 में निलगिरी संरक्षित जैविक क्षेत्र के रूप में भारत के 3 प्रदेशों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के भूभाग पर फैले क्षेत्र को संरक्षित कर बनाया गया।

देश के 18  बायोस्फीयर रिजर्व या जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र की सूची:

(निर्माण/ संरक्षण वर्ष के बढ़ते क्रम में तथा यूनेस्को MAB की सूची में शामिल नीले रंग में)

1. निलगिरी संरक्षित जैविक क्षेत्र, तमिलनाडु-केरल के संयुक्त क्षेत्र, वर्ष 1986, क्षेत्रफल 5520 वर्ग किलोमीटर
2. नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान एवं बायोस्फीयर रिजर्व, उत्तराखंड, वर्ष 1988, क्षेत्रफल 5860 वर्ग किलोमीटर
3. नोकरेक, मेघालय कंचनजंगा, सिक्किम, वर्ष 1988, क्षेत्रफल 820 वर्ग किलोमीटर
4. मन्नार की खाड़ी, तमिलनाडु, वर्ष 1989, क्षेत्रफल 10500 वर्ग किलोमीटर
5. सुंदरबन जैवमंडल रिजर्व, पश्चिम बंगाल, वर्ष 1989, क्षेत्रफल 9630 वर्ग किलोमीटर
6. मानस, असम, वर्ष 1989, क्षेत्रफल 2837 वर्ग किलोमीटर
7. ग्रेट निकोबार, अंडमान और निकोबार द्वीप, वर्ष 1989, क्षेत्रफल 885 वर्ग किलोमीटर
8. सिमिलीपाल, ओडिशा, वर्ष 1994, क्षेत्रफल 4374 वर्ग किलोमीटर
9. डिब्रू-साइखोवा, असम, वर्ष 1997, क्षेत्रफल 765 वर्ग किलोमीटर
10. देहांग-देबांग, अरुणाचल प्रदेश, वर्ष 1998, क्षेत्रफल 5112 वर्ग किलोमीटर
11. पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व, मध्य प्रदेश, वर्ष 1999, क्षेत्रफल 4981.7 वर्ग किलोमीटर
12. कंचनजंगा, सिक्किम, वर्ष 2000, क्षेत्रफल 2620 वर्ग किलोमीटर
13. अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व, कर्नाटक-तमिलनाडु-केरल के संयुक्त क्षेत्र, वर्ष 2001, क्षेत्रफल 3500 वर्ग किलोमीटर
14. अचनकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के संयुक्त क्षेत्र, वर्ष 2005, क्षेत्रफल 3835 वर्ग किलोमीटर
15. कच्छ का रण, गुजरात, वर्ष 2008, क्षेत्रफल 12454 वर्ग किलोमीटर
16. कोल्ड डेजर्ट, हिमाचल प्रदेश, वर्ष 2009, क्षेत्रफल 7770 वर्ग किलोमीटर
17. शेषाचलम पहाड़ियाँ, आंध्र प्रदेश, वर्ष 2010, क्षेत्रफल 4755 वर्ग किलोमीटर
18. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश, वर्ष 2011, क्षेत्रफल 2999 वर्ग किलोमीटर

क्षेत्रफल की दृष्टि से कच्छ का रण  सबसे बड़ा एवं डिब्रू-साइखोवा  सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व है।

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

8 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

12 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

1 year ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

1 year ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

1 year ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

1 year ago