हमारे मानव शरीर को प्रकृति ने इस प्रकार बनाया है कि यदि शरीर के किसी भी अंग में कोई भी खराबी होती है तो उसके पहले ही हमें इसके लक्षण वाह्य रूप में दिखाई देने लगते हैं परंतु आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में हम इन प्राकृतिक प्रतिक्रिया संदेशों को समझकर सही समय पर निदान उपचार नहीं कर पाते और यही हमारे लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन जाता है |
हमारे शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यानि लीवर (Liver) जिसे हम यकृत, कलेजा या जिगर भी कहते हैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है यह शरीर में पित्त यानी बाईल का सृजन करता है| एक मनुष्य को पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए उसके लिवर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है| और आज के समय में लीवर की खराबियां कमजोरी एक बहुत बड़ा रोग बन कर सामने आ रही है इसीलिए लिवर की किसी भी प्रकार की समस्या की शुरुआत के समय ही अभी हम शरीर के वाह कारणों के माध्यम से जान सके तो हमारे लिए बहुत ही अच्छा होगा |
आइए आज हम ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानते हैं जो लीवर (Lever) की कमजोरी और खराबी के सूचक होते हैं|
लीवर (Lever) खराब होने का संकेत है त्वचा पर झुर्रियां दिखाई देना और आखों के नीचे की चमड़ी बहुत ही नाजुक हो जाती है जिस पर आपके ख़राब यकृत का असर साफ दिखाई देता है|
यदि लिवर सही से कार्य नही कर रहा है तो मुंह से दुर्गन्ध आने लगती है क्योकि मुंह में अमोनिया का रिसाव अधिक होता है| अमोनिया बदबू और कसैलेपन का कारण बनता है|
लिवर का काम है पित्त पैदा करना| यदि पित्त कम बने तो हमारे मुख की लार को यह काम करना पड़ता है| यदि मुंह में कसैलापन लगे तो इसका मतलब है कि पित्त बनने में बाधा आ रही है| ऐसे में पाचन क्रिया भी कमज़ोर हो जाती है क्यों की पित्त ही पाचन करता है |
यदि लिवर पर फैट जमा है या फिर लिवर बड़ा हो गया है, तो आपको पानी जैसे सामान्य चीज़ भी हज़म नहीं होगी | पाचन तंत्र में भयंकर खराबी रहना लिवर की कमजोरी हो सकती है|
यदि स्किन का रंग हल्का हो गया है और उस पर श्वेत धब्बे से पड़ने लगे हैं तो भी यह लीवर कमजोरी का संकेत है| इन्हें लिवर स्पॉट के नाम से जाना जाता है|
यदि पेशाब या मल हर रोज़ पीले या गहरे रंग का आने लगे तो यह यकृत के गड़बड़ी की पहचान है| यदि ऐसा केवल एक बार होता है तो यह केवल पानी की कमी की वजह से हो सकता है|
यदि आपके आंखों का सफेद भाग पीला नजर आने लगे और नाखून पीले दिखने लगे तो यह पीलिया का लक्षण हो सकता है| इसका यह मतलब होता है लिवर संक्रमित है| ऐसे में तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें |
जब यकृत बड़ा हो जाता है तो इसे लीवर इन्लार्जमेंट कहा जाता है| यह लीवर में सूजन के कारण होता है इससे पेट में भी सूजन आ जाती है, जो पसलियों के नीचे दांयी ओर अधिक रहती है| इसे हलके में न लें और मोटापा समझने की भूल कभी न करें।
रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…
भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023
World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर परिचय:…
Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…
आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…
World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास 17…