List of Indian Spices and Their Uses

वैनिला एसेंस क्या है ? what is Vanilla Essence in Hindi

Spread the love! Please share!!

वैनिला एसेंस क्या है ?
what is Vanilla Essence in Hindi

वैनिला एक सुगंधित पदार्थ है जो वैनिला वंश के ऑर्किड से व्युत्पन्न होता है, जिसका मूल स्थान मेक्सिको है। व्युत्पत्ति विज्ञान के अनुसार वैनिला शब्द की उत्पत्ति स्पैनिश शब्द vainilla लिट्ल पॉड से हुई है।

वानस्पतिक नाम: वैनिला प्लेनिफोलिया

परिवार: ऑर्किडेसी

रंग: घने भूरे से काला चमकीला लाल/भूरे से घना भूरा

गुण: तैलीय, चिकनी

वैनिला का परिचय:

  • आर्किड परिवार का एक सदस्य वैनिला की, दृढ गूदेदार तना, लघु पर्णांकृत लगभग 20 से.मी. लंबे आयताकार पत्तों वाली आरोही, एक बीज पत्री बेल है।
  • इसका पुष्पगुच्छ बीस या उससे ज्यादा फूलों वाला असीमाक्ष है। छ: से.मी. लंबे, 2.5.से.मी. चौडे फूल पीतयुक्त हरित या सफेद होते हैं।
  • सेम कहे जानेवाले इसके फल लगभग बेलनाकार और बीस से.मी. लंबे संपुट हैं।

वैनिला का वृक्ष और उत्पादन:

  • सर्वप्रथम वैनिला की खेती करने वाले टोटोनैक लोग थे जो वर्तमान के वेराक्रूज प्रांत के मेक्सिको गल्फ कोस्ट पर स्थित मज़ातलान घाटी में रहते थे।

  • 1999 के दौरान विश्व में वैनिला खेति का क्षेत्र 37,525 हे. और उत्पादन 4403 टन दर्ज किया गया है।
  •  मडगास्कर, इन्दोनेशिया, मेक्सिको, कोमोरोस और रीयूनियन प्रमुख वैनिला उत्पादक देश हैं।

  • भारत में नौवीं दशक के आरंभ से ही केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में वैनिला बढाई जाती आ रही है।
  • वर्तमान तौर पर इसकी खेती का क्षेत्र लगभग 1000 हेक्टयर है, जिसमें से 30 प्रतिशत से उपज मिलना शुरू हुआ है।
  • भारत में प्रसंस्कृत वैनिला का वर्तमान उत्पादन वार्षिक तौर पर लगभग 6 से 8 टन आकलित किया गया है।

  • भूमध्य रेखा के 15 डिग्री उत्तर और 20 डिग्री दक्षिण रेखांश में इसकी सहज वृध्दि पाई जाती है।
  • उचित तापमान 21-32 डिग्री सेन्टीग्रेड और वर्षापात साल में 2000-2500 मि.मी. है। शाकीय वृद्धि रोकने और पुष्पण तेज बनाने केलिए करीब दो महीनों का सूखा मौसम अपेक्षित है।
  • 6-7 पी.एस. वाली हल्की, संरंघ्री और भुरभुरी मिट्टी में यह अच्छी तरह बढता है। सफल खेती केलिए ऑंशिक छाया अनिवार्य है।

वैनिला का का उपयोग:

  •  प्राकृतिक वैनिला व्यंजन के रंग को भूरा या पीला कर देता है, जो उसकी सांद्रता पर निर्भर करता है।

  • वैनिला का एक मुख्य उपयोग आइसक्रीम में खुशबू पैदा करने में होता है। आइसक्रीम का सबसे आम स्वाद है वैनिला और इसलिए अधिकतर लोग इसे स्वाभाविक स्वाद मानते हैं।
  • वैनिला का उपयोग मुख्यत: एक सुवासकारी सामग्री, औषधीय उत्पादों में एक क्रांतिक माध्यम तथा इत्रों में एक सूक्ष्म घटक के रूप में किया जाता है।
  •  चॉकलेट, कस्टर्ड, दग्धशर्करा, कॉफी  पेय, कैन्डीस, मिठाइयाँ तथा तमाम बेकरी उत्पाद तैयार करने में, सुवासकारी एजेंट के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है|

  • प्राचीन चिकित्सकीय साहित्यों में वैनिला को एक कामोत्तेजक तथा बुखार के उपचार के रूप में वर्णित किया गया है।

वेनिला के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ:

  • वेनिला आपके दिमाग को तेज बनाता है इसके सेवन से व्‍यक्ति का मेंटल परफार्मेंस अच्‍छा रहता है।

  • इसमें एंटी – ऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है और इसके सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभाव भी कम दिखते है।
  • वेनिला में एंटी – इंफ्लामेंटरी गुण होते है। इसमें अदरक जैसे भी कई लाभकारी गुण होते है, जो शरीर को मजबूत बनाते है और उसे रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है।
  • वेनिला के स्‍ट्रांग फ्लेवर से शरीर के नर्वस स्टिम दुरूस्‍त रहते है। इससे हिस्‍टीरिया का भी इलाज आसानी से किया जा सकता है।

  • गर्भावस्‍था के दिनों में सुबह के समय मतली और उल्‍टी आना स्‍वाभाविक होता है, ऐसे में वेनिला फ्लेवर आपको आराम दिला सकता है।
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago