List of Indian Spices and Their Uses

जैतून के तेल के 25 फायदे | 25 Benefits of Olive oil in Hindi

Spread the love! Please share!!

जैतून के तेल के 25 फायदे
25 Benefits of Olive oil in Hindi

जैतून का तेल एक अद्भुत पदार्थ है जो कि आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए काफी कारगर सिद्ध होता है। अगर आप अंदरूनी रूप से भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो Olive oil  खाना बनाने में भी काफी उत्तम होता है। जैतून के तेल के प्रयोग से आपको मुलायम और चमकदार त्वचा प्राप्त होती है। आप बेहतरीन पोषण प्राप्त करने के लिए अपने बालों पर भी जैतून के तेल का प्रयोग कर सकती हैं। आपके सौंदर्य की ज़रूरतों को पूरा करने में भी जैतून का तेल काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में Olive oil के बालों, त्वचा और सौंदर्य के क्षेत्र में होने वाले फायदों पर चर्चा की गयी है।

Olive oil में विटामिन A, विटामिन D,विटामिन E, और विटामिन  K के अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, अल्फा लिनोलिक एसिड, ओलेइक एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है|

जैतून का बॉडी लोशन Olive body lotion:

  • जैतून के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है, एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाये रखता है. जैतून के तेल को मोइस्चराइजर के रूप में उपयोग किया जा सकता है|
  • कुछ लोग नहाने के बाद जैतून का बॉडी आयल लगाना पसंद करते है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होता है जो कि आपकी त्वचा में झुर्रियां होने से रोकता है। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा बच्चों जैसी मुलायम हो जाएगी। ये त्वचा को तुरंत पोषण देने के तरीकों में से एक है।

डायबिटीज से बचाता हैOlive oil for diabetics:

  • हॉवर्ड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ का मानना है की ऐसा खानपान जिसमे मोनो और पॉली फैट जैसे जिसमे जैतून का तेल हो वह डायबिटीज से बचाता है|
  • अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल न्यूट्रीशन का मानना है की जैतून के तेल का सेवन करने से महिलओं में डायबिटीज होने की सम्भावना बहोत कम होती है|

हड्डियों को मजबूत रखता है Olive oil benefits for bones:

  • एक खोज में पता चला है की जो लोग जैतून के तेल में पका हुआ खाना खाते है उनकी हड्डियाँ मजबूत होती है|
  • उनके खून में ओएस्तोकल्सिन की मात्रा ज्यादा होती है जो हड्डियों को मजबूत रखते है|
  • bones को बनाने वाले cells को बढ़ता है| इसमें पाए जाने वाला oleuropein और hydoxytyrosol osteoporosis  होने की सम्भावना को कम करते हैं|

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव olive oil for breast cancer prevention:

  • एक सऊदी अरब के व्यक्ति ने यह खोज निकाला है की जैतून की पत्तियों में “ओलेउरोपेइन” नाम का एक पदार्थ होता है, जो एंटी ब्रैस्ट कैंसर का काम करता |
  • स्पेन में यह पाया गया की वो 62% महिलाये जो जैतून के तेल से बना खाना खाती है उन्हें ब्रैस्ट कैंसर नही होता|

मानसिक तनाव को ठीक करता है Olive oil for mental health:

  • जैतून के तेल का एक आश्चर्यचकित फायदा ऐसा है की यह मानसिक तनाव भी दूर करता है|
  • जैतून का तेल सेरोटोनिन जोकी एक दिमाग का केमिकल है, इसे बढ़ता है जो एक एन्टीडिप्रेशन का काम करता है|
  • ऑलिव आयल आपके शरीर में serotonin का लेवल बढाता है| ये serotonin  एक अच्छे एंटी depressant केमिकल है|
  • ये आयल आपके दिमाग़ में BDNF (brain-derived neurotrophic factor) के लेवल को बढाता है| BDNF की कमी डिप्रेशन का मुख्य कारण होती है|

जैतून के तेल का हेयर मास्क Olive oil hair mask:

  • बालों के लिए जैतून का तेल काफी लाभकारी होता है।
  • आप जैतून के तेल का प्रयोग करके हेयर मास्क बना सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक अंडा लें और उसमें से पीला भाग निकाल लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल डालें। इस मिश्रण में नीम्बू का रस डालना ना भूलें। इस मिश्रण को अच्छे इ मिलाएं और अपने बालों में लगाएं। लगाने के बाद इस मिश्रण को 15 मिनट तक छोड़ दें।
  • अब बालों को धोएं एवं फर्क स्वयं महसूस करें। इससे आपके बाल पहले से ज़्यादा मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

त्वचा पर झुर्रियाँ आने से रोकता है Olive oil for face:

  • जैतून का तेल त्वचा के लिए एक अच्छा विकल्प है क्योकि यह चहरे को मोइस्चराइज रखता है जिस से झुर्रियाँ नही आती|
  • जैतून के तेल की मदद से त्वचा की रोज़ाना मालिश करें और आप पाएंगे कि आपकी झुर्रियां काफी कम हो गयी हैं।

डैंडरफ को पूरी तरह ठीक करे Cures dandruff:

  • डैंडरफ कई लोगों के लिए काफी बड़ी समस्या का कारण होता है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही सिर में डैंडरफ की समस्या के शिकार होते हैं।
  • परन्तु अगर आप जैतून के तेल का प्रयोग करें और इससे अपने सिर पर अच्छे से मालिश करें, तो इससे आपके सिर का डैंडरफ प्रभावी रूप से गायब हो जाता है।

मेकअप हटाने का काम करे Makeup remover:

  • आपने सारी दुनिया को दिखाने के लिए मेकअप अवश्य किया होगा।
  • जब भी आप घर में वापस आएं तो इसे याद से हटा लें, क्योंकि यह त्वचा के लिए काफी हानिकारक होता है।
  • मेकअप हटाने के लिए जैतून के तेल का प्रयोग आसानी से किया जा सकता है।

आँखों के लिए जैतून का तेल Olive oil for eyes:

  • जैतून के तेल से आईलैशेस बढ़ जाते है और इसके अलावा आप इसकी मदद से आँखो का श्रृंगार आसानी से हो सकते है|
  • जैतून का तेल प्रकृति से मिलता है और उसमे विटामिन्स और न्यूट्रीशन होते है जो की बालो के बढ़ने के लिए जरुरी होते है इसके रोजाना उपयोग से आईलैशेस स्वस्थ रहती है|

कोहनी से कालापन हटाये:

  • Olive oil और नींबू मिलाकर कोहनी पर अच्‍छी तरह रगड़ें। इससे कोहनी का कालापन और रुखापन दूर होगा। आपकी कोहनी और हाथ की रंगत एक समान नजर आने लगेगी।
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago