Hindi Article

भारतीय कला, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ललित कला अकादमी | Lalit kala academy

Spread the love! Please share!!

भारतीय कला, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ललित कला अकादमी |

किसी भी राष्ट्र के विकास एजेंडे में संस्कृति एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कराती है | संस्कृति मंत्रालय का अधिदेश प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का परिरक्षण एव संरक्षण तथा देश में मूर्त तथा अमूर्त  दोनों तरह की कला एवं संस्कृति के संवर्धन के आस -पास घुमाता है | आइये जानते है ललित कला अकादमी ( Lalit kala academy )के बारे में …..

स्थापना – 5 अगस्त 1954 को भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई।

मुख्यालय नई दिल्ली |

वर्त्तमान अध्यक्षकल्याण कुमार चटर्जी |

उद्देश्य – भारतीय कला के प्रति देश-विदेश में समझ बढ़ाने और प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार ने नई दिल्ली में 1954 में ‘राष्ट्रीय ललित कला अकादमी’ (नेशनल अकादमी ऑफ़ आर्टस) की स्थापना की थी|

 भारत सरकार द्वारा ललित कलाओं के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित किया गया था, यथा मूर्तिकला, चित्रकला, ग्राफकला, गृहनिर्माणकला आदि।

क्षेत्रीय केंद्र – लखनऊ, कोलकाता, चेन्‍नई, नई दिल्‍ली और भुवनेश्‍वर में क्षेत्रीय केंद्र हैं जिन्‍हें राष्‍ट्रीय कला केंद्र के नाम से जाना जाता है।|

कार्य – पेंटिंग, मूर्तिकला, प्रिंट-निर्माण और चीनी मिट्टी की कलाओं के विकास के लिए कार्यशाला-सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। 

  • प्रदर्शनी
  • प्रकाशन
  • निरीक्षण, विचार गोष्ठी, भित्तिचित्र बनाने की कला
  • देशी कलासंगठनों और प्रांतीय अकादमियों के समन्वित कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना
  • विदेशों से संपर्क और छात्रों एवं कलाकारों का आदान-प्रदान

प्रकाशन  कार्यक्रम के तहत अकादमी समकालीन भारतीय कलाकारों की रचनाओं पर हिंदी और अंग्रेजी में मोनोग्राफ और समकालीन पारंपरिक तथा जनजातिय और लोक कलाओं पर जाने माने लेखकों और कला आलोचकों द्वारा लिखित पुस्‍तकें प्रकाशित करती है।

पुरस्कार अकादमी अपनी स्थापना से ही हर वर्ष समसामयिक भारतीय कलाओं की प्रदर्शनियां आयोजित करती रही है। 50-50 हज़ार रुपये के 15 अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

प्रत्येक तीन वर्ष पर अकादमी समकालीन कला पर नई-दिल्ली में त्रैवार्षिक अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी (त्रिनाले इंडिया) आयोजित करती है| और अन्‍य देशों की कलाकृतियों की प्रदर्शनियां भी आयोजित करती है। देश के कलाकारों का अन्‍य देशों के कलाकारों के साथ मेलमिलाप और तालमेल बढ़ाने के उद्देश्‍य से अकादमी भारत सरकार के सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों और समझौतों के अंतर्गत कलाकारों को एक-दूसरे के यहां भेजने की व्‍यवस्‍था करती है।

 

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago