ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो, अरुणाचल में दिहांग, असम में ब्रह्मपुत्र और बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है।
यह मानसरोवर से निकलकर हिमालय के समानांतर बहती अरुणाचल के नामचाबरवा में गार्ज का निर्माण कर भारत में प्रवेश करती है। इसे दिहांग गार्ज कहते हैं।
अरुणाचल प्रदेश में इसमें दो सहायक नदियां दिबांग और लोहित आकर मिलती हैं। इसके बाद ब्रम्हपुत्र असम घाटी के मैदान में प्रवेश करता है
मानस नदी तिब्बत से निकल कर असम में ब्रह्मपुत्र से मिलती है।
असम में सादिया से धुबरी तक ब्रम्हपुत्र नदी पूर्व से पश्चिम में प्रवाहित होती है। यह समतल घाटी का एक रैंप घाटी है।
असम में ब्रम्हपुत्र एक गुम्फित जलमार्ग बनाती है और इसमें नदी द्वीप का निर्माण होता है। इसमें माजुली को संसार का सबसे बड़ा नदी द्वीप घोषित किया गया है।
माजुली भारत का एक मात्र नदी जिला है।
धुबरी के पास यह अचानक दक्षिण में मुड़कर बांग्लादेश में मुड़ जाती है और यहां जमुना के नाम से जाना जाता है।
सिक्किम के जेमू ग्लेसियर से निकलने वाली तीस्ता जमुना में मिल जाती है।
फिर पश्चिम बंगाल की गंगा की शाखा “पद्मा” में जमुना का विलय हो पद्मा के रूप में आगे बढ़ती है।
मणिपुर से निकलने वाली बराक/ मेघना पद्मा में मिलती है तो संयुक्त धारा को मेघना कहते हैं जो अंततः बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…
भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023
World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर परिचय:…
Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…
आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…
World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास 17…