Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
कम्बोडिया के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about Cambodia in Hindi
Hindi ArticleHistoryInteresting Facts

कम्बोडिया के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about Cambodia in Hindi

Spread the love! Please share!!

कम्बोडिया के 50 रोचक तथ्य
50 Interesting Facts about Cambodia in Hindi

कम्बोडिया का फ्रांस से स्वतंत्रता: 9 नवम्बर 1953 को हुआ था |

कम्बोडिया का राजधानी: नामपेन्ह (Phnom Penh)

राजभाषा: खमेर

निवासी: खमेर या कम्बोडियन

क्षेत्रफल: 181,034 वर्ग किलोमीटर (विश्व में 88वां)

जनसंख्या: 2008 जनगणना 14 ,241,640  (विश्व में 67वां)

मुद्रा: राइल (KHR)

कम्बोडिया का ध्वज: 

कंबोडिया का इतिहास:

कंबुज या कंबोज कंबोडिया (Cambodia) का प्राचीन संस्कृत नाम है।

कंबोज की प्राचीन दंतकथाओं के अनुसार इस उपनिवेश की नींव ‘आर्यदेश’ के राजा कंबु स्वयांभुव ने डाली थी।

कंबोडिया (Cambodia) दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है|

कंबोडिया (Cambodia) की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं।

मेकोंग नदी कंबोडिया (Cambodia) में  बहने वाली प्रमुख जलधारा है।

कंबोडिया का अर्थव्यवस्था:

देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है।

2007 में कंबोडिया (Cambodia) के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई| जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है।

पशुपालन का व्यवसाय विकासोन्मुख है। पर्याप्त जनसंख्या मछली पकड़कर अपनी जीविका अर्जित करती है।

चावल और मछली कंबोडिया की प्रमुख निर्यात की वस्तुएँ हैं।

कंबोडिया (Cambodia) का एक विस्तृत भाग बहुमूल्य वनों से आच्छादित है।

कम्बोडिया का धर्म: 

हिंदू धर्म और वैष्णव संप्रदाय और तत्पश्चात्‌ (1000 ई. के बाद) बौद्ध धर्म कंबोज के राजधर्म थे|

कंबोडिया (Cambodia) में बौद्ध धर्म को सर्वोच्च मान्यता प्राप्त है|

कंबोडिया (Cambodia) में 97 % लोग थीवाड़ बौद्ध धर्म का पालन करते है |

हिन्दुओ का सबसे प्राचीन और बड़ा मंदिर:

कम्बोडिया के अंगकोर वाट मंदिर

 हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन मंदिर कम्बोडिया (Cambodia) देश के अंकोर में है |

अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे विशाल हिन्दू मंदिर है, जो कम्बोडिया (Cambodia) में ‘अंकोर’ नामक स्थान पर स्थित है|

इसका पुराना नाम यशोधपुर था व इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के शासन काल 1112 से 1153 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था।

अंकोरवाट मंदिर सिम्रिप शहर के मिकांग नदी के किनारे पर सैंकड़ों वर्गमील में फैला हुआ है और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है|

अंकोरवाट मंदिर का मूल शिखर एवं अन्य आठों शिखर क्रमशः 64, 54 मीटर ऊँचा है, यह मंदिर 7,20,000 वर्गमीटर (500 एकड़) के क्षेत्र में स्थित है|

यह मंदिर हिन्दुओ के आराध्य देव भगवान विष्णु को समर्पित हे|

यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है।

 

अंकोरवाट मंदिर का अद्भूत चित्र

#कंबोडिया (Cambodia) के इतिहास में इस मंदिर का इतना महत्व है की कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज तक पर अंकोरवाट मंदिर का चित्र अंकित है|

कम्बोडिया के रोचक तथ्य:

कंबोडिया (Cambodia) में अंधा क्लिनिक “blind clinic” है जहां आप अंधे लोगों से मालिश प्राप्त कर सकते हैं। इन लोगों को मालिश की कला में प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वे अपना जीवन बना सकें।

वियतनाम युद्ध के दौरान, यू.एस. ने भी 1963 से 1973 तक कंबोडिया पर हमला किया।

कंबोडिया (Cambodia) एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जो पिछले दस वर्षों में 6% से अधिक की औसत वृद्धि दर है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के अलावा, कंबोडिया का राष्ट्रीय ध्वज दुनिया का एकमात्र अन्य राष्ट्रीय ध्वज है जिस पर वास्तविक इमारत शामिल है।

कंबोडिया (Cambodia) एशिया के सबसे गरीब देशों में से एक होने के बावजूद, यह 2016 में 5 लाख से अधिक आगंतुकों को प्राप्त किया, जिससे लगभग 3 अरब डॉलर का राजस्व मिला।

कंबोडिया (Cambodia) लोग अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाते हैं। बहुत लोगों को यह भी नहीं पता कि वे कितने वर्ष के हैं।

 

 

 

 

 


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “कम्बोडिया के 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts about Cambodia in Hindi

  • Jasvir Singh

    Nice article thanks for this information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.