अजमोद (पार्सले) क्या है? एवं अजमोद के फायदे | what is Parsley? Benefits of Parsley in Hindi

Spread the love! Please share!!

अजमोद (पार्सले) क्या है? एवं अजमोद के फायदे
what is Parsley? Benefits of Parsley in Hindi

वानस्पतिक नाम: पेट्रोसेलिनम क्रिस्पम

अंग्रेजी नाम: Parsley

संस्कृत नाम: अजमोदा, बस्तमोदा, मर्कटी, कारवी

परिवार: एपिएसी

वाणिज्यिक अंग: बीज

अजमोद का अर्थ1. parsley 2. celery Seeds अजमोद एक चमकदार हरी द्विवार्षिक जड़ी बूटी है जो अक्सर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

अजमोद का परिचय:

  • अजमोद सघन पर्णावली और सफेद फूलों वाली द्विवार्षिक शाक का सूखा ऐरोमाटिक पत्ता है। चमकीले हरे पत्ते विभाजित सिकुडे हुए हैं।

  • बागवानी अजमोद के दो प्रमुख प्रकार हैं। 1. जो पत्तों केलिए बढाई जाती है|2. टरनिप जैसी जडों केलिए बढाई जाती है।
  • पत्ते और बीज मसाले के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
  • अजमोदा का पौधा 1-2 फुट ऊँचे होते है । इसपौधे का आकार अजवाइन के पौधे जैसा होता है।
  • अजमोद में मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सोडियम, फाइबर और विटामिन A, विटामिन B और विटामिन C होता है|

अजमोद का पौधा एवं उत्पादन:

  • अजमोद सरदीनिया देशी है और व्यापक पैमाने पर मेडिट्टरेनियन क्षेत्र एवं U.S.A. में बढाई जाती है।
  • parsley मेक्सिको, डोमिनिकन रिपब्लिक, कनाडा, पश्चिम जर्मनी, हेयती, फ्रान्स, हंगरी, बल्जियम, इटली, स्पेइन एवं यूगोस्लाविया में भी बढती है|

  • अजमोद एक शीत जलवायु की फसल है जो अधिक नमीवाली मिट्टी में खूब बढती है।
  • भारत में यह उच्चतर उत्तुंग में अच्छीतरह बढती है।

अजमोद का उपयोग:

  • मध्य और पूर्वी यूरोप में और पश्चिम एशिया में, कई व्यंजनों के ऊपर ताज़ा हरा कटा parsley छिड़क कर उन्हें परोसा जाता है।

  • हरा parsley अक्सर एक गार्निश के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • सूप बनाने में इसकी जडें सब्जी के रूप में प्रयुक्त होती हैं।
  • इसके सूखे पत्ते और इसकी जडें मसाला मिश्रण के रूप में काम में लाए जाते हैं।

  • इस शाक की मूत्रवर्ध्दक, वातहर, ज्वरहर गुण-विशेषताएँ होती हैं।

अजमोद के फायदे: 

  • parsley में एपिजेनिन नाम का एक तत्व होता है जो कि स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। अजमोद का सेवन करने से स्तन कैंसर के ट्यूमर का विकास नहीं होता है।

  • अजमोद में लूटेओलिन एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। जो फ्री-रेडिकल्‍स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
  • parsley किडनी की सफाई के लिए जाना जाता है। किडनी में मौजूद व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकाल कर यह आपको स्वस्थ रखता है।
  • अजमोद पेट की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
  • parsley से  देर तक भूख का एहसास नहीं होने देता है जिससे यह वजन को काबू में रखने में मदद करता है।

  • अजमोद में विटामिन ए और सी होता है जो आपकी आंखों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • दर्द या सुजन होने पर 2 चमच अजमोद को 6 से 7 चमच सरसों के तेल में  उबाल ले फिर हलके हाथो से दर्द प्रभावित  जगह पर मालिश करें इस से आपका दर्द जल्दी ख़तम हो जायेगा|
  • 3  ग्राम अजमोद के वीज का चूर्ण  , 12 ग्राम  मुली  के पतों का रस मिलाकर पीये और 10 दिनों में  पथरी गल जाती है दर्द से आराम मिलता है|

  • Coffee में अजमोद का बारीक़ चूर्ण को मिलाकर सेवन करने से कमजोरी दूर हो जाती है|
  • अजमोद के चूर्ण का सेवन करने से उल्टी रुक जाती है या  अजमोद मै लौंग और शहद मिलाकर खाने से उलटी रुक जाती है|

अजमोद से होने वाले नुकसान:

  • गर्भवती महिलाओं को अजमोद का सेवन कभी नहीं करना चाहिए|
  • क्योकि यह गर्भाशय उत्तेजिकहोती है इसके उपयोग से गर्भपात भी हो सकता है ।
  • अगर आपको भी मिर्गी के दौरे पड़ते हैं तो ऐसे में भी आपके लिए अजमोद का सेवन करना सही नहीं होता है, क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

 

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.