IPS यानी इन-प्लेन स्विचिंग, लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले की थोड़ी उन्नत स्क्रीन टेक्नोलॉजी है | 1980 में इसका आविष्कार मुख्य तौर पर ट्विस्टेड निमेटिक फील्ड इफेक्ट मैट्रिक्स (TN) LCD की खामियों को दूर कर एक बेहतर स्क्रीन विकल्प के रूप में किया गया था|
इन कमियों में सबसे प्रमुख है कि TN-LCD में स्पष्ट चित्र उसी को दीखता है जो उसके ठीक सामने बैठा हो और दूसरा की स्क्रीन का रंग चटख नहीं होता है| यही कारण है की इस स्क्रीन पर एक साथ बहुत लोग मनोरंजन का आनंद नहीं ले सकते| जबकि IPS यानी इन-प्लेन स्विचिंग में LCD के कणों को दो ग्लास प्लेट के बीच इस प्रकार से व्यवस्थित किया जाता है की सभी क्रिस्टल ग्लास प्लेट के बीच सामानांतर हो जाएँ |
ट्विस्टेड निमेटिक, डिस्प्ले की सबसे पुरानी तकनिकी है | इसका मुख्य लाभ था न्यूनतम रिस्पांस टाइम जो इसे गेमिंग के लिए सबसे उपयुक्त होता है | LED बैक लाइटिंग के द्वारा इस स्क्रीन को और चटख (ब्राइट) बनाया जा सकता है| यह अपने बेहद कम उर्जा खपत के कारण अपने समकक्ष के अन्य तकनीकियों में वरीयता पता है | यह ऐसी तकनिकी है जिसका निर्माण भी कम खर्चीला है और इस कारण यह सस्ते उपकरणों के निर्माण में मदद करता है |
आईपीएस मॉनिटर के साथ मुख्य लाभ यह है कि यह प्रौद्योगिकी काफ़ी बेहतर रंग निर्माण करती है और विस्तृत दृश्य कोण (viewing angle) प्रदान करती है। आईपीएस पैनल महंगा भी होता है और इसका रिस्पांस टाइम भी अधिक होता है। इसके रंग निर्माण की प्रक्रिया बहुत अच्छी है साथ ही साथ रंग संयोजन यानि कलर कैलिबरेशन भी अच्छा होता है| IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD, शार्प एंगल पर भी रंगों का विभेदन (contrast) अच्छा रखता है|
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले स्थिर, हर दृश्य कोण से सटीक रंग वाला होता है |
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले, TN (ट्विस्टेड निमेटिक फील्ड इफेक्ट मैट्रिक्स) LCD की तरह ही डिस्प्ले को छूने से रंगीन स्याही जैसा निशान नहीं छोड़ता| यही कारण है की यह टचपैड डिवाइस या स्मार्टफोन में प्रयुक्त होता है|
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले पैनल स्पष्ट चित्रों वाला और स्थिर रिस्पांस टाइम वाला होता है|
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले पैनल के सञ्चालन में TN (ट्विस्टेड निमेटिक फील्ड इफेक्ट मैट्रिक्स) LCD की अपेक्षा 15% अधिक उर्जा खपत होती है|
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले पैनल के निर्माण में TN (ट्विस्टेड निमेटिक फील्ड इफेक्ट मैट्रिक्स) LCD की अपेक्षा अधिक लागत लगती है|
IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) LCD डिस्प्ले पैनल का रिस्पांस टाइम TN (ट्विस्टेड निमेटिक फील्ड इफेक्ट मैट्रिक्स) LCD की अपेक्षा अधिक होता है|
रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…
भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023
World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर परिचय:…
Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…
आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…
World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास 17…