List of Indian Spices and Their Uses

लहसुन के फायदे एवं औषधीय गुण | Benefits of Garlic in Hindi

Spread the love! Please share!!

लहसुन के फायदे एवं औषधीय गुण
Benefits of Garlic in Hindi

आमतौर पर लोग लहसुन (Garlic) को सिर्फ सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए डालते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं? लहसुन आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लहसुन एक खास तरह का तत्व होता है जो भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर साबित होता है। आइये जानते है लहसुन के फायदे…

वानस्पतिक नाम: एलियम सौटिवम्

अंग्रजी नाम: Garlic

संस्कृत नाम: लसहुना

परिवार: लिलिएसी

वाणिज्यिक अंग: प्रकन्द

लहसुन का परिचय:

-आयुर्वेद और रसोई दोनों के दृष्टिकोण से लहसुन (Garlic) एक बहुत ही महत्वपूर्ण फसल है। भारत का चीन के बाद विश्व में क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से दूसरा स्थान है जो क्रमशः 1.66 लाख हेक्टेयर और 8.34 लाख टन है।

-Garlic में  प्रोटीन 6.3 %  वसा 0.1 % कार्बोज 21 % खनिज पदार्थ 1 % चूना 0.3% लोहा 1.3 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। इसके अतिरिक्त विटामिन A, B, C, एवं सल्फ्यूरिक एसिड विशेष मात्रा में पाई जाती है।

-लहसुन (Garlic) एक बारहमासी फसल है जो मूल रूप से मध्य एशिया से आया है तथा जिसकी खेती अब दुनिया भर में होती है।

-घरेलू जरूरतों को पूरा करने के अलावा भारत 17852 मीट्रिक टन जिसका मूल्य 3877 लाख रुपये है, का निर्यात करता है। पिछले 25 वर्षों में भारत में लहसुन का उत्पादन 2.16 से बढ़कर 8.34 लाख टन हो गया है।

लहसुन (Garlic) का उपयोग:

-दुनिया भर लहसुन (Garlic) का उपयोग वास्तव में, विभिन्न व्यंजनों को सुगंध एवं स्वाद प्रदान करने में होता है।

-कच्चा लहसुन (Garlic), पाउडर, गार्लिक साल्ट, गार्लिक विनिगर, गार्लिक चीस, क्रौटीन्स, गार्लिक पोट्टाटो चिप्स, गार्लिक ब्रेड आदि में प्रयुक्त होता है।

-औषध के क्षेत्र में यह उदर त्वचा-जन्य रोगों के विविध उपचारों केलिए प्रयुक्त होता है। देशी दवाओं में इसका व्यापक उपयोग रहा है और यह बहुत पौष्टिक भी माना जाता है।

-लहसुन (Garlic) आपको बैक्टेरिया से बचाता है। शोध के मुताबिक भोजन में लहसुन का प्रयोग ‘एंटी बायोटिक’ दवाओं से भी ज्यादा असरदार होता है।

लहसुन (Garlic) के फायदे एवं औषधीय गुण:

-कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों के लिएलहसुन (Garlic) का नियमित सेवन अमृत साबित हो सकता है। लहसुन (Garlic) में एंटीक्लाॅटिंग गुण होते है जो खून को पतला करने में सहायक होते हैं और शरीर में खून के थक्के बनने से रोकते है। इससे चोट लगने के बाद, खून बहने का डर भी नहीं रहता है।

-लहसुन (Garlic) खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

-रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियां खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतरीन तरीके से काम करता है इसके अलावा यह आपकी भूख को भी खूब बढ़ाता है|

-लहसुन (Garlic) नियमित सेवन करने से मरदाना ताक़त भी बढ़ती हैं, अपने उत्तेजना भर देने वाले गुणों के कारण कमज़ोर हो चुकी इन्द्रियों में जोश भर देता हैं लहसुन।

-पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।

-लहसुन (Garlic) श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

-लहसुन (Garlic) में बैक्टिरीअल और वायरल संक्रमण को रोकने की विशेषता के कारण यह स्किन फंगस, यीस्ट और कीड़ा से इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है।

-ट्यूबरकुलोसिस तपेदिक  में लहसुन पर आधारित इस उपचार को अपनाएं। एक दिन में लहसुन (Garlic) की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है|

-लहसुन (Garlic) के नियमित सेवन से वजन को घटाया जा सकता है, क्योंकि इसमें हमारे शरीर में बनने वाली वसा कोशिकाओं को विनियमित करने की क्षमता है जिससे वजन आसानी से घट जाता है। लहसुन का 2 से 3 कलियां सुबह शाम खाली पेट सेवन करें|

-कैंसर के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। लहसुन में कैंसर निरोधी तत्व होते हैं। यह शरीर में कैंसर बढऩे से रोकता है। लहसुन के सेवन से ट्यूमर को 50 से 70 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

-इसमें मौजूद भरपूर कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्र‍ित करने में भी मददगार है और कब्ज से भी बचाता है।

 

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

12 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago