Hindi Article

बांग्लादेश के 100 रोचक तथ्य | 100 Interesting facts about Bangladesh in Hindi

Spread the love! Please share!!

बांग्लादेश के 100 रोचक तथ्य
100 Interesting facts about Bangladesh in Hindi

बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था, उससे पहले भारत देश के प्रांत बंगाल का बड़ा हिस्सा था। जो आजादी के बाद पाकिस्तान के तौर पर भारत से अलग हुआ और पूर्वी पाकिस्तान बना। बांग्लादेश का ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बॉङ्गो या “বাংলা” बांग्ला है।आइये जानते है बांग्लादेश के रोचक तथ्य …

बांग्लादेश की राजधानी: ढाका

पाकिस्तान से स्वतंत्रता: 16 दिसंबर 1971

स्वतन्त्रता दिवस: 26 मार्च 1971

राष्ट्रगान: आमार सोनार बांग्ला

बांग्लादेश का क्षेत्र: 144,000 वर्ग किलोमीटर  विश्व में 92 वें स्थान

आधिकारिक भाषा: बंगाली

जातीय संरचना: बंगाली – 95%

  • .बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। जो बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा है।
  • 1971 बंगालि राष्ट्रवादी और पाकिस्तान के बीच 9 महीने तक चले युद्ध के बाद आज़ादी मिली।
  • बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता।
  • बंगाल प्राचीन समय में गंगारिदाई के ग्रीक और रोमन के नाम से भी जाना जाता था।
  • बांग्लादेश दुनिया का आठवां सर्वाधिक आबादी वाला देश है।
  • Bangladesh में प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है।
  • .बांग्लादेश कभी भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य रहा है। बांग्लादेश के अस्तित्व में आने से पहले ये पूर्वी पाकिस्तान रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में ये बंगाल राज्य रहा है।
  • यहां भारतीय साम्राज्यों खासकर मगध, गुप्त, मुगलों का शासन रहा है।
  • बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में 15 लाख से अधिक लोगों को मौत के गले लगना पड़ा था।
  • #बांग्लादेश ने 26 मार्च 1971 में अपनी आजादी की घोषणा की, जो 16 दिसंबर 1971 को मिली। बांग्लादेश ने 4 नवंबर 1972 को अपना संविधान अंगीकार किया।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका और बंदरगाह वाला शहर चित्तागोंग, बांग्लादेश के प्रमुख शहरी इलाको में से एक है।
  • देश के प्रमुख जातीय समूह बंगाली, बंगाली-मुस्लिम, बंगाली हिन्दू, चक्मास, बंगाली क्रिस्चियन, मर्मस, तंचंग्यास, बिस्नुप्रिया मणिपुरिस, बंगाली बुद्धिस्ट, गारोस, संथाल्स बिहारी, ओरों, त्रिपुरी, मुंडा, रखीं, रोहिंग्या, इस्माइल और बहाई है।
  • बौद्ध ग्रंथों के अनुसार इस क्षेत्र में आधुनिक सभ्यता की शुरुआत ७०० इसवी ईसा पू. में आरंभ हुआ माना जाता है।
  • 26 मार्च को प्रत्येक वर्ष यह देश अपना स्वतन्त्रता दिवस मानता है। इस दिन यहाँ राष्ट्रीय अवकाश होता है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है।
  • क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण खेल है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टेस्ट खेलने वाले देश का दर्जा हासिल है। जो चौथा एशियाई देश है।
  • बांग्लादेश की 80 आबादी किसान है। जो खेती पर निर्भर है।
  • Bangladesh कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्त करता है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है।
  • रॉयल बंगाल टाइगर 3 किमी दूरी से ही किसी की भी मौजूदगी भांप लेता है।
  • Bangladesh का राष्ट्रीय पुष्प लिली है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल कटहल है।
  • #बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में 2 रंग हैं। हरा और लाल।
  • बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में शामिल हरा रंग बांग्लादेश की हरी-भरी फिजा का द्योतक है, तो लाल रंगा आजादी की लड़ाई में अपना लहू बहाने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि है।
  • 1973 पहले संसदीय चुनाव में आवामी लीग ने एकतरफा जीत हासिल की।
  • बांग्लादेश की राजनीति में राष्ट्रपति संवैधानिक प्रधान होता है जबकि प्रधानमंत्री देश का प्रशासनिक प्रमुख होता है।
  • राष्ट्रपति को हर पाँच साल बाद चुना जाता है।
  • प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है|
  • बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थानगढ़ है। सबसे पहले संगठित रूप से इसी शहर में लोग बसे थे।
  • बांग्लादेश के उत्तरी पूर्वी भाग स्थित सियालहट भी काफी पुराना शहर है। जहां तमाम धरोहर हैं।
  • सुंदनवन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। सुंदरवन का 40 फीसदी हिस्सा भारत में है, तो 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में।
  • सुंदरवन को यूनेस्को ने ‘विश्व हेरिटेज साइट’ में शामिल किया है, जो सुंदरी के पेड़ों के नाम पर रखा गया है। सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर रहते हैं।
  • बांग्लादेश का कॉक्स बाजार बीच दुनिया का सबसे बड़ा बीच है।
  • #बांग्लादेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय जलवायु है|
  • बांग्लादेश में अपनी मूल भाषा के रूप में 98% से अधिक लोग बंगाली भाषा बोलते हैं, जो यहाँ की आधिकारिक भाषा है। अंग्रेजी का व्यापक रूप से उच्च शिक्षा और कानूनी प्रणाली में इस्तेमाल होता है।
  • गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश हर साल मौसम की मार झेलता है। यहां तूफानों से तबाही आम बात हो चली है। पद्मा नदी बांग्लादेश की सबसे बड़ी नदी है।
  • बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहा जाता है जिसके 300 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान द्वारा चुनकर आते हैं और पाँच साल तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है।
  • रवीन्द्रनाथ ठाकुर का कविता ‘आमार सोनार बाँग्ला’ बांग्लादेश का राष्ट्रगान है।
  • बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में सबसे बड़ा सहयोगी है। मौजूदा समय में बांग्लादेशी शांति सैनिक कांगो, लाइबेरिया, दारफुर, हैती, लेबनान, दक्षिण सूडान, साइप्रस जैसे विवादित देशों में तैनात हैं।
  • बांग्लादेश के माइक्रोक्रेडिट बिजनेस का सबसे बड़ा नाम मोहम्मद यूनुस है। यूनुस को शांति का नोबल पुरस्कार भी मिल चुका है।
  • यूनुस को बांग्लादेश के कमजोर तबकों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का श्रेय हासिल है।
  • #बांग्लादेश में साक्षरता की स्थिति बेहतरीन नहीं है। सन 2010 के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल 61.3 प्रतिशत पुरुष शिक्षित हैं, तो महिलाओं की सारक्षता दर 52.2 प्रतिशत है।
  • बांग्लादेश में कुल 17 एयरपोर्ट हैं। यहां ढाका और चटगांव एयरपोर्ट सबसे बड़े एयरपोर्ट हैं।
  • बांग्लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्में बनती हैं।
  • 1975 सैन्य बलो ने देखा की संस्थापक राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी गयी, और इस प्रकार नागरिक शासन का अंत हुआ।
  • 1979 दुसरे संसदीय चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के लीडर और भूतपूर्व आर्मी चीफ ज़ौर रहमान को राष्ट्रपति बनाया गया।
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago