Ayurvedic Health Tips in Hindi

नार्मल डिलीवरी के उपाय | सामान्य प्रसव के तरीके | Normal Delivery in Hindi

Spread the love! Please share!!

नार्मल डिलीवरी के उपाय | सामान्य प्रसव के तरीके | Normal Delivery in Hindi

आज के टाइम मे ज़्यादातर देखा गया है की बहुत कम महिलाओ की सामान्य डिलीवरी होती है। इसका प्रमुख कारण उनका रहन – सहन और ग़लत ख़ान पान है। जिसके चलते हर कोई महिला आज के समय में प्रसव के समय अस्पताल मे रहती है।

सामान्य प्रसव सुरक्षित माना जाता है क्यूंकि इसमे महिला को कोई ज़्यादा परेशानी नही होती है। इसलिए बिना सर्जरी के सेहतमंद तरीके से बच्चे को जन्म देने के लिए नॉर्मल डिलीवरी के लिए आसान उपाय बताने जा रहे है।

जानिए नॉर्मल डिलीवरी कैसे होती है प्रेगनेंसी टिप्स और किस तरह से आप अपने बच्चे को सामान्य पैदा कर सकती है।

सामान्य प्रसव के लिए क्या करें:

हर कोई महिला चाहती है कि उसका बच्चा सामान्य हो। हर कोई महिला यही चाहती है की उसे बिना दर्द के उसका बच्चा मिल जाए और वे सीजेरियन प्रसव पसंद करती है।

लेकिन सामान्य प्रसव सबसे बेस्ट बात है सामान्य प्रसव के बाद उस महिला को कभी भी कोई परेशानी नही होती है।क्यूंकि सामान्य प्रसव का दर्द कु्छ समय तक ही होता है। देखा जाए तो सीजेरियन प्रसव के बाद मे ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है। सामान्य प्रसव मे भी आपको हर बात का ध्यान रखना पडता है लेकिन सिजेरियन प्रसव से कम। सामान्य प्रसव मे आपको कु्छ समय तक ही परेशानियो का सामना करना पढ़ता है, जबकि सिजेरियन प्रसव मे आपको बहुत समय तक परेशानियो का सामना करना पड़ता है।

इसलिए बेस्ट है की आप सामान्य की अपेक्षा करे और अपने शरीर को इतना स्वस्थ और मजबूत बनाए जिससे ना सिर आपको कोई परेशानी हो ना ही आपको और ना ही आपके गर्भ में पल रहे शिशु को।

नार्मल डिलीवरी के लिए सही आहार ले:

गर्भावस्था मे महिला को अपनी वास्तविक भूख से ज़्यादा भूख लगती है इसका मुख्य कारण उसके पेट मे पल रहे बच्चे का है। जब महिला गर्भवती होती है तो उसे अपने बारे मे ही नही बल्कि उसके पेट मे पल रहे शिशु का भी ध्यान रखना पढ़ता है। भोजन में ये नही की आप कु्छ भी खा रहे है जो आपका मन कर रहा हो।

आपको अपने शिशु के अनुसार ही भोजन करना ज़रूरी है। कभी कभी ये होता है की आपको भूख नही लगे लेकिन चाहे आपको भूख नही लगे लेकिन आपको खाना ज़रूर खाना चाहिए। सामान्य प्रसव को ध्यान मे रखते हुए आपको ज़रूरी है की संतुलित भोजन करना चाहिए। इसके लिए आप केल्शियम, आयरन, मिनलर्स पोस्टिक आहार लेने चाहिए।

नार्मल डिलीवरी के लिए डॉक्टर्स की सलाह ज़रूर लें:

चाहे आपकी गर्भावस्था को 1 महीना हो या 2, लेकिन आपको समय-समय पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर आपको सही सलाह ज़रूर देते है। डॉक्टर से अपने आपको परीक्षण करवाए जाने क्या आपका शरीर ठीक से काम कर रहा है। क्या आपका शरीर सही ख़ान पान ले रहा है। अगर नही तो जाने की आपको क्या करना चाहिए।

नार्मल डिलीवरी के लिए स्वस्थ रहें:

गर्भवस्था मे आपका ज़रूरी है की आपको स्वस्थ रहना। जिससे की आपके प्रसव समय कोई भी परेशानी नही होगी। अगर आपके शरीर मे कोई भी कमज़ोरी आएगी तो आप और आपके शिशु के लिए ख़तरा बन सकता है। अगर आपका शरीर हृष्ट-पुष्ट नही है तो आपके सामान्य प्रसव होने मे परेशानी होगी जिससे सर्जरी करनी पड़ सकती है, जो कि आपके शरीर के लिए बहुत नुकसान दायक होगा। आपके शरीर मे खून की कमी नही होनी चाहिए।

नार्मल डिलीवरी के लिए पानी समय समय पर लें:

आपको बता दे की गर्भ मे शिशु एक थैली मे होता है उसी थैली मे इधर उधर घूमता रहता है। इसको हम एमनियोटिक फ्लयूड कहते हैं इसी थैली मे बच्चे को उर्जा मिलती है और उसी मे बड़ा होता है। इस थैली को तरल रखने के लिए ज़रूरी है की आपको रोजाना खूब सॉफ पानी पीना चाहिए हो सके तो आप पानी को उबालकर सेवन करे। ये नही सोचे की आप प्यासी रह सकती है लेकिन पानी की ज़रूरत आपके शिशु को भी होती है।

नार्मल डिलीवरी के लिए व्यायाम और घूमना:

प्रेग्नेंसी मे ज़्यादातर देखा गया है की महिला बस एक जगह पर बैठ गई तो उसका मन उठने को नही करता जो की एक सामान्य प्रसव के लिए नुकसान वाला हो सकता है। अगर आप चाहती है की आपका बच्चा सामान्य पैदा हो जाए तो रोजाना व्यायाम करे। इसके लिए आप फिटनेस ट्रेनर को जॉइन भी कर सकती है। इससे आपकी मांसपेशियां और शरीर मजबूत रहेगा और प्रसव के समय बच्चे को पुश करने मे सहायता मिलेगी क्यूंकि उस समय हमारे मांसपेशिया का अहम भूमिका रहता है।

ज़रूरी नही है की आप भारी व्यायाम कर रहे है आप की सहनशक्ति जितनी हो उसी प्रकार व्यायाम करे। व्यायाम के अलावा आप रोजाना सुबह शाम पार्क मे टहल सकती है। हो सके तो खाना खाने के बाद टहले इससे आपकी पाचन क्रिया बढ़ेगी और आपको कब्ज और गैस की बीमारियो से रहत मिलेगी।

नार्मल डिलीवरी के लिए पूरी नींद ले:

प्रेग्नेंसी के समय आपको पूरी नींद ज़रूरी होती है। पूरी नींद नही मिलने पर आपके बच्चे का ग्रोथ रुक सकती है। हो सके तो उस जगह सोये जहा शोरगुल कम हो। प्रेगनसी के टाइम आप जितना हो सके बाई तरफ करके ही सोए जो की आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत लाभकारी होता है।

गर्भवस्था मे बाई तरफ सोने से आपका सन्तुलन सही बनता है और नींद भी अच्छी आती है। जिससे आपके बच्चे पर भी कोई असर नही पढ़ता है।

नार्मल डिलीवरी के लिए तनाव से बचें:

ज़्यादातर देखा गया है की बहुत सारी महिलाए गर्भवस्था के समय चिंतित रहती है की उनके गर्भ मे पल रहा बच्चा स्वस्थ है या नही। उसकी सामान्य डिलीवरी होगी या सीजेरियन। मानसिक परेशानी यानी ज़्यादा तनाव होने की वजह से गर्भपात का खतरा भी रहता है।

अगर आप अपने शरीर को अभी से मजबूत नही बनाएगी तो ये परेशानी हो सकती है। जो आप सोचती है लेकिन अगर आप सही तरह से ख़ानपान और व्यायाम कर रही है तो आपको ये सोचने की ज़रूरत नहीं होगी और आपका बच्चा सामान्य ही पैदा होगा।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago