Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
हैरी पॉटर ऑथर जे.के. रोलिंग के थॉट्स | J K Rowling Quotes in Hindi
Anmol Vachan/ Suvichar/ Dhyey Vakya/ Quotes in HindiHindi ArticleLifeमहापुरुषों के अनमोल एवं प्रेरक वचन, वाक्य, विचार, उद्धरण

हैरी पॉटर ऑथर जे.के. रोलिंग के थॉट्स | J K Rowling Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

हैरी पॉटर ऑथर जे.के. रोलिंग के थॉट्स 
J K Rowling Quotes in Hindi

जे के रोलिंग बायोग्राफी:

नाम: जे. के. रोलिंग (Joanne Kathleen Rowling) जोन कैथलीन रोलिंग

जन्म: 31 जुलाई 1965 को इंग्लैण्ड के येट, ग्लोसेस्टरशायर नामक स्थान पर हुआ था।

पिता का नाम: पीटर जेम्स रोलिंग

माता का नाम: एन रोलिंग

राष्ट्रीयता: ब्रिटिश

कार्यक्षेत्र: फिल्म निर्माता, टेलीविजन निर्माता, पटकथालेखक, परोपकारी, उपन्यासकार|

उपलब्धियाँ: इतिहास की सबसे सफल book series Harry Potter की लेखिका, जिसकी 400 million प्रतियाँ बिक चुकी हैं|

जे के रोलिंग पुरस्कार एवं पुस्तकें:

  • 1997: नेस्ले स्मर्तीएस पुस्तक पुरस्कार, गोल्ड अवार्ड- हैरी पॉटर और पारस पत्थर।
  • 1998: नेस्ले स्मर्तीएस पुस्तक पुरस्कार, गोल्ड अवार्ड- हैरी पॉटर और रहस्य के चैंबर।
  • 1999: नेस्ले स्मर्तीएस पुस्तक पुरस्कार, गोल्ड अवार्ड- हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी।
  • 2000: ब्रिटिश पुस्तक पुरस्कार, यह साल कि लेखक।
  • 2000: लोकस पुरस्कार- हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी।
  • 2001: ह्यूगो पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए- हैरी पॉटर और आग का प्याला।
  • 2006: ब्रिटिश बुक ऑफ़ द इयर- हैरी पॉटर और आधा-ख़ून राजकुमार।
  • 2007: ब्लू पीटर बैज, गोल्ड
  • 2012: फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लंदन

 

जे.के. रोलिंग के अनमोल विचार:

मैं अपने पूरे जीवन लिख रही हूँ, और मैं हमेशा लिखती रहूंगी|

अगर तुम जानना चाहते हो कि कोई इंसान कैसा है, तो अच्छी तरह से देखो कि वह अपने से नीचे वालों से कैसा व्यवहार कर रहा है, अपने से बराबर वालों से नहीं|

ये हमारे चुनाव हैं हैरी, जो दिखाते हैं कि हम वास्तव में हैं कौन, हमारी क्षमताओं से कहीं ज्यादा|

मौत बस ज़िन्दगी का अगला बड़ा रोमांच है|

मैं एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाना पसंद करुँगी जिसने उसके पास जितना टैलेंट था उससे जो बेस्ट हो सकता था वो किया|

यह ठीक नहीं है कि हम सपनों पर ध्यान केन्द्रित करते रहे और जीना भूल जाएं|

कभी शर्मिंदा मत होइए! कोई न कोई आपसे नाराज़ होगा, लेकिन वे  इस लायक नहीं हैं कि उनकी चिंता की जाए|

आपके पास चाहे जितने पैसे हों, आत्म-मूल्य वास्तव में यह पता लगाने में निहित है कि आप सबसे अच्छा क्या करते हैं|

सबसे घने अन्धकार के दौर में भी खुशियाँ ढूंढी जा सकती हैं, बस यदि कोई लाइट जलाना याद रखे|

क्या ‘मोटा होना’ सबसे बुरी चीज है जो कोई इंसान हो सकता है? क्या ‘मोटा होना’ ‘बदलाखोर’,’ईर्ष्यालु’,  ‘ओछा’, ‘घमंडी’, ‘उबाऊ’, या ‘क्रूर’ होने से भी बदतर है? मेरे लिए नहीं|

जैसी कहानी है, वैसी ज़िंदगी है: मायने ये रखता है कि ये कितनी अच्छी है, ना कि कितनी लम्बी|

मैं आज़ाद हो गयी थी क्योंकि कि मेरा सबसे बड़ा डर सच हो गया था, और फिर भी मेरे पास मेरी बेटी थी जिसे मैं बहुत प्यार करती थी, और मेरे पास एक टाइपराइटर और एक बड़ा आईडिया था. और इस लिए रॉक-बॉटम मेरे लिए एक मजबूत नींव बन गयी जिसपर मैंने दुबारा अपनी ज़िन्दगी बनायी|

असफलता का मतलब गैर-ज़रूरी चीजों का चले जाना है|

अपने दुश्मनों के सामने खड़ा होने के लिए बहुत साहस चाहिए होता है, लेकिन अपने दोस्तों के सामने खड़े होने के लिए भी उतने ही साहस की ज़रुरत पड़ती है|

ये मायने नहीं रखता कि कोई पैदा कैसे हुआ है, बल्कि ये मायने रखता है कि वो बड़ा होकर क्या बनता है|

बिना किसी चीज में फेल हुए जीना असंभव है, जब तक कि आप इतनी सावधानी से नहीं जीते कि मानो आपने जीवन जिया ही नहीं- ऐसी स्थिति में, आप बाय डिफ़ॉल्ट फेल हो जाते हैं|

मरों पर दया मत दिखाओ हैरी| जो जीवित हैं उनपर दया दिखाओ, और, सबसे बढ़कर उनपर जो बिना प्यार के जीते हैं|

हम उतने ही शक्तिशाली हैं जितना हम एकजुट है, उतने ही कमजोर हैं जितना हम विभाजित हैं|

किताबें आईने की तरह होती हैं: अगर एक मूर्ख उसमे देखता है तो आप एक जीनियस को उससे बाहर झाँकने की उम्मीद नहीं कर सकते|

सच, ये एक खूबसूरत और खौफनाक चीज है, और इसलिए इसके साथ बहुत एहतियात के साथ बर्ताव करना चाहिए|

आप लगभग ये सोचना शुरू कर देते हैं कि अगर आपके अन्दर पर्याप्त जोश है तो कुछ भी संभव है|

अगर कोई मुझसे पूछे कि मेरी हैप्पीनेस की रेसिपी क्या है, तो पहला स्टेप होगा ये पता करना कि इस दुनिया में आपको क्या करना सबसे अधिक पसंद है और दूसरा स्टेप होगा किसी ऐसे को ढूंढना जो उसे करने के लिए आपको पे कर सके|

हमें जो सही है और जो आसान है; उनके बीच चुनाव करना है|

हम सभी के भीतर प्रकाश और अन्धकार दोनों ही है मायने ये रखता है कि हम कौन सा भाग काम करने के लिए चुनते हैं वास्तव में हम वही हैं|

हमें अपनी दुनिया बदलने के लिए जादू की ज़रुरत नहीं है हमें जो भी शक्ति चाहिए वो पहले से ही हमारे अन्दर मौजूद है|

ज़िन्दगी कठिन है, और पेचीदी भी, और ये किसी के भी पूर्ण नियंत्रण के बाहर है, और इस बात को समझने की विनम्रता आपको इसके अन्याय झेलने में सक्षम बनाएगी|

    जे.के. रोलिंग

 


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “हैरी पॉटर ऑथर जे.के. रोलिंग के थॉट्स | J K Rowling Quotes in Hindi

  • HindiApni

    Bahut hi achhi jk rowling ke vicharo ka sangarah aapne share kiya hain Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.