Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
भारत के विश्व विरासत स्थल एव संस्कृति धरोहर यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में 3 भारतीय
CultureHindi ArticleHistoryStudyहिन्दू संस्कृति

भारत के विश्व विरासत स्थल एव संस्कृति धरोहर

Spread the love! Please share!!

भारत के विश्व विरासत स्थल एव संस्कृति धरोहर

भारत के विश्व विरासत स्थल एव संस्कृति धरोहर ऐसे ख़ास स्थानों, वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि को कहा जाता है, जो ‘विश्व विरासत स्थल समिति‘ द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है। विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को ‘विश्व विरासत दिवस’ भी मनाया जाता है। भारत की ऐतिहासिक महत्व की कुल 32 स्थल, विश्व विरासत स्थल सूची में दर्ज हैं। इनमें 25 सांस्कृतिक, जबकि 7 प्राकृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

भारत को विश्व धरोहर सूची में 14 नवंबर 1977 में स्थान मिला। तब से अब तक पांच भारतीय स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा फूलों की घाटी को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एक भाग रूप में इस सूची में शामिल कर लिया गया है।

विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए जो स्थल महत्त्वपूर्ण हैं, ‘विश्व विरासत स्थल समिति’ का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है। इस समिति द्वारा ऐसे स्थलों को कुछ ख़ास परिस्थितियों में आर्थिक सहायता भी दी जाती है। वर्ष 2006 तक पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को ‘विश्व विरासत स्थल’ घोषित किया जा चुका था, जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल थे।

यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारतीय सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक स्‍थलों की सूची

  1. आगरा का लालक़िला -1983 (उत्तर प्रदेश)
  2. अजन्ता की गुफाएं -1983 ( महाराष्ट्र)
  3.  एलोरा गुफाएं -1983 ( महाराष्ट्र)
  4. ताजमहल -1983 (उत्तर प्रदेश)
  5. महाबलीपुरम के स्मारक -1984 ( तमिलनाडु)
  6.  कोणार्क का सूर्य मंदिर -1984 ( उड़ीसा)
  7.  काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान -1985 (असम)
  8.  केवलादेव नेशनल पार्क-1985 ( राजस्थान)
  9. मानस अभयारण्य -1985 (असम)
  10. गोवा के चर्च -1986 (गोवा)
  11. फ़तेहपुर सीकरी -1986 (उत्तर प्रदेश)
  12.  हम्पी के अवशेष -1986 (कर्नाटक)
  13.  खजुराहो मंदिर -1986 (मध्य प्रदेश)
  14. एलिफेंटा की गुफाएँ -1987 ( महाराष्ट्र)
  15. चोल मंदिर 1987-2004 ( तमिलनाडु)
  16. पट्टाडकल के स्मारक – 1987  (कर्नाटक)
  17. सुन्दरवन नेशनल पार्क -1987 (पश्चिम बंगाल)
  18. नंदा देवी और फूलों की घाटी 1988-2005 ( उत्तराखण्‍ड)
  19. सांची का बौद्ध स्तूप-1989 (मध्य प्रदेश)
  20.  हुमायूं का मक़बरा -1993 (दिल्ली )
  21. क़ुतुब मीनार -1993 (दिल्ली )
  22.  माउन्टेन रेलवे 1999-2005 भारतीय पर्वतीय रेल, नीलगिरि, तमिलनाडु (2005)
  23. बोधगया का महाबोधि मंदिर-2002 (बिहार)
  24.  भीमबेटका की गुफाएं -2003 (मध्य प्रदेश)
  25.  चम्पानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान -2004 ( गुजरात)
  26.  छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-2004 ( महाराष्ट्र)
  27.  दिल्ली का लाल क़िला -2007 (दिल्ली )
  28.  जन्तर मन्तर जयपुर -2010 ( राजस्थान)
  29. पश्चिमी घाट (भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत शृंखला)- 2012 ( कर्नाटक, केरल, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु)
  30. राजस्थान के पहाड़ी क़िले- 2013 ( राजस्थान)
  31. रानी की वाव-2014  ( गुजरात)
  32.  ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क- 2014 ( हिमाचल प्रदेश)

Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.