Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
धीरूभाई अंबानी के अनमोल विचार | Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi
Anmol Vachan/ Suvichar/ Dhyey Vakya/ Quotes in HindiHindi ArticleLifeमहापुरुषों के अनमोल एवं प्रेरक वचन, वाक्य, विचार, उद्धरण

धीरूभाई अंबानी के अनमोल विचार | Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

धीरूभाई अंबानी के अनमोल विचार
Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi

धीरुभाई अम्बानी जीवनी (Biography):

नाम: धीरजलाल हीरालाल अंबानी (Dheerubhai Ambani)

जन्म: 28 दिसंबर 1933 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था|

पिता का नाम: हीराचंद गोर्धनभाई अंबानी

माता का नाम: जमनाबेन

जीवनसाथी: कोकिलाबेन

बच्चे: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), अनिल अंबानी (Anil Ambani), नीना कोठारी, दीप्ति सल्गाओकर

राष्ट्रीयता: भारतीय 

कार्यक्षेत्र: व्यवसाय (Businessman), धीरुभाई अंबानी ने अपना व्यवसाय पहाड़ियों पर यात्रियों को पकौड़े बेच कर किया था|

मृत्यु: 6 जुलाई 2002 (उम्र 69) Mumbai, Maharashtra, India

उपलब्धियाँ: नवम्बर 2000 में केमटेक संस्था और विश्व रसायन अभियांत्रिकी द्वारा उन्हें ‘सदी का मानव’ सम्मान। अगस्त 2001 में दि इकोनोमिक टाइम्स द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान।, रिलांयस उद्योग के संस्थापक (Founder of Reliance Industries)

पुरस्कार: पद्म विभूषण

 

धीरूभाई अंबानी के अनमोल विचार: Dhirubhai Ambani Inspirational Quotes in Hindi:

 

“फायदा कमाने के लिए न्योते की ज़रुरत नहीं होती|”

 

“बड़ा सोचो, जल्दी सोचो और आगे की सोचो| विचारों पर किसी का भी एकाधिकार नहीं है”

 

“हमारे सपने विशाल होने चाहिए हमारी इच्छाएं बड़ी होनी चाहिए|”

 

यदि आप गरीबी में पैदा हुए तो यह आपकी गलती नही है यदि आप गरीबी में मर जाते है तो यह आपकी गलती है|

आपको व्यवसाय में मुनाफा कमाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है|

आपके चेहरे पर चाहे कितनी भी कठिनाईयों के भाव क्यू न हो उस स्थिति में भी अपने लक्ष्य का पीछा करते रहे और अपने कठिन से कठिन समय को भी इसे अवसर में बदलने का प्रयत्न करे|

‘ना’ शब्द को मैं हमेशा अनसुना करता हूँ|

हम अपने शासक को बदल नही सकते है लेकिन जिस तरह से वे शासन करते है उसे बदल सकते है|

समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है। मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ।

आपके सामने बड़ी से बड़ी नकरात्मक चुनौती क्यू न हो लेकिन यदि आपमें आशा, आत्मविश्वास, और दृढ विश्वास है तो आप बड़े से बड़े चुनौती का सामना कर सकते है और अंत में जीत आपकी ही होंगी|

आपको कुछ अच्छा कमाने के लिए, जोखिम उठानी ही पड़ेंगी।

कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोडिये और विपत्ति को अवसर में बदलीये।

युवाओं को एक अच्छा माहोल दीजिये। उन्हें प्रेरित कीजिये। उन्हें जो सहयोग चाहिए वो दीजिये। उसमे से हर एक आपार उर्जा का श्रोत है। वो सपने देखकर उन्हें पूरा कर सकते हैं।

एक दिन धीरुभाई चला जायेगा लेकिन रिलायंस के कर्मचारी औए शेयरधारक इसे चलाते रहेगे|

यदि आपको अपने चुने हुए रास्ते पर विश्वास है। इस पर चलने का साहस है और मार्ग की हर कठिनाई को जितने की शक्ति है। तो आपका सफल होना निश्चित है

मै भारत को आर्थिक रूप से महाशक्ति बनने का सपना देखता हूँ|

रिलायंस में सफलता की कोई सीमा नहीं है। मैं हमेशा अपना सपने दोहराता रहता हूँ। सपने देखकर ही आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।

हम भारतीयो में सबसे बड़ी ख़राब आदत यही है की हमने कुछ बड़ा सोचने की आदत खो दी है।

अगर आप भौकने वाले कुत्तो को पत्थर मारो तो आप अपने लक्ष्य तक कभी नहीं पहोच सकते। अच्छा होंगा की आप उन्हें बिस्कुट डालो और आगे बढ़ो।

नए उद्यमियो को मेरी यह सलाह होंगी की, कठनाइयो के रूप में हार को स्वीकार न करे, नकारात्मक सोचकर चुनौतियों को स्वीकार ना करे, खुद पर भरोसा रखे और आगे बढ़ते रहे।

हमारी दृष्टी हवा में बहने वाली नही बल्कि कुछ पाने की होनी चाहिए।

मेरे भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम बात है: रिश्ते और विश्वास। यही हमारे विकास की नीव हैं।

जब मै स्कूल में था तब मैं सिविल गार्ड का एक सदस्य था। जो आज के NCC की तरह काम करता था। हमें उन अधिकारियो को सैल्यूट करना पड़ता था जो जीप में चक्कर लगाते थे। तभी मैंने सोच लिया था की एक दिन मै भी जीप में चक्कर लगाउँगा और लोग मुझे सैल्यूट करेंगे।

मेरा सबसे बड़ा संकल्प यही है की मै कम से कम कीमत में अच्छी से अच्छी गुणवत्ता का निर्माण करू।

मै काम करना कभी नहीं छोडूंगा। मै अपनी आखरी सांस तक काम करते रहूँगा। मेरी सेवानिवृत्ति दाह संस्कार के मैदान पर ही होंगी।

                                                                                                                               Dheerubhai Ambani  धीरूभाई अंबानी


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.