Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home3/shiveq7c/public_html/shiveshpratap.com/wp-includes/functions.php on line 6131
अरविन्द केजरीवाल की जीवनी एवं अनमोल विचार | Arvind Kejriwal Quotes in Hindi
Anmol Vachan/ Suvichar/ Dhyey Vakya/ Quotes in HindiHindi Articleमहापुरुषों के अनमोल एवं प्रेरक वचन, वाक्य, विचार, उद्धरणहिन्दी प्रेरक वाक्य

अरविन्द केजरीवाल की जीवनी एवं अनमोल विचार | Arvind Kejriwal Quotes in Hindi

Spread the love! Please share!!

अरविन्द केजरीवाल की जीवनी

नाम: अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal)

जन्म: 16 अगस्त 1968 हिसार, हरियाणा 

जीवन संगी: सुनीता केजरीवाल

राजनीतिक दल: आम आदमी पार्टी

क्षेत्र: Social Work, Policitcs

राष्ट्रीयता: भारतीय

उपलब्धियाँ: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री (28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014 तक ),  14 फरवरी 2015 को वे दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री

सम्मान और पुरस्कार:

 2004: अशोक फैलो, सिविक अंगेजमेंट
2005: ‘सत्येन्द्र दुबे मेमोरियल अवार्ड’, आईआईटी कानपुर, सरकार पारदर्शिता में लाने के लिए उनके अभियान हेतु
2006: उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
2006: लोक सेवा में सीएनएन आईबीएन, ‘इन्डियन ऑफ़ द इयर’
2009: विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए आईआईटी खड़गपुर।
2013: अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा 2013 के 100 ‘सर्वोच्च वैश्विक चिन्तक’ में शामिल।
2014: प्रतिष्ठित “टाइम” मैगज़ीन द्वारा “विश्व के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति” के रूप में शामिल |

 

 

 

“अगर हम ईमानदारी के रास्ते पर चलें तो अंततः  ईमानदारी  की  जीत  होगी|”

 

“अगर हम साथ आ जाएं तो कुछ भी असम्भव नहीं है|”

अरविन्द केजरीवाल की जीवनी एवं अनमोल विचार:

एक आम आदमी कौन है ? हमारी पार्टी मानती है कि मध्य वर्ग आम आदमी का एक हिस्सा है, जो कोई भी इस भ्रष्ट व्यवस्था से थक गया है, एक आम आदमी है|

हम आज यहाँ जो भी कह रहे हैं वह किसी भी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है| हम राजनीति करने के लिए यहाँ नहीं आये हैं| मैं एक सरकार को बचाने के लिए यहां मौजूद नहीं हूँ| हम दिल्ली में लोगों का शासन चाहते है|

दिल्ली का आम आदमी देश को ये बताने में आगे आया है कि देश की राजनीति किस दिशा में जानी चाहिए|

मैं क्या हूँ? शीला दीक्षित के आगे मेरी क्या औकात है यह आम आदमी की जीत है|

मैं पहले ईश्वर में विश्वास नहीं करता था लेकिन अब करता हूँ. मेरा विश्वास है कि सच कभी नहीं हार सकता. यह एक असंभव लड़ाई थी, किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि सिर्फ एक वर्ष पुरानी पार्टी 28 सीट पर जीतेगी|

एक अजीब तरह का वि आई पी राज फैला हुआ है, वे हर एक मंत्री के लिए ट्रैफिक रोक देते हैं … मैं पिछले कुछ दिनों से गाड़ी चला रहा हूँ। मैं हर एक लाल-बत्ती पर रुकता हूँ, मुझे नहीं लगता मेरा समय बर्वाद होता है|

Kejriwal Motivation in Hindi:

इस देश के नेताओं ने आम आदमी को ललकारा कि वो चुनाव लड़ें विधान शभा में आएं और अपना क़ानून बनाएं| वो नेतागढ़ भूल गए कि आम आदमी खेत जोतता है, नेता नहीं, आम आदमी चाँद पर जाता है, नेता नहीं, जब कोई विकल्प नहीं बचा तो आम आदमी ने निश्चय किया कि वो चुनाव लड़ेगा |

यौन उत्पीड़न के किसी भी मामले में , दोषियों को तीन से चार पांच छह महीने के अंदर सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए|

हम यहाँ वोट बैंक या पॉवर पॉलिटिक्स के लिए नहीं हैं हम यहाँ देश की राजनीति बदलने के लिए हैं|

दिल्ली की जनता ने भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की हिम्मत दिखायी है . इस सदन के समक्ष प्रश्न यह है कि इसके कौन से सदस्य इस लड़ाई का हिस्सा बनना चाहते हैं ?

ये केजरीवाल नहीं है जिसने आज शपथ ली है बल्कि ये आम आदमी है …ये आम आदमी की जीत है|

हम यहाँ सत्ता हथियाने नहीं आये हैं बल्कि शाशन को वापस जनता के हाथों में देने आये हैं अब, दिल्ली के 1.5 करोड़ लोग सरकार चलाएंगे |

Arvind Kejriwal Quotes in Hindi:

हम बड़ी पार्टीयों का गुरूर तोड़ने के लिए पैदा हुए थे हमें सावधान रहना होगा कि हमे गिराने के लिए किसी और पार्टी को जन्म ना लेना पड़े|

सच्चाई का रास्ता आसान नहीं बल्कि काँटों भरा है और हम आने वाली सभी मुश्किलों का सामना करेंगे|

हम सारी उम्मीद खो चुके थे और सोचते थे कि राजनीति गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में, लोगों ने साबित कर दिया कि राजनीति ईमानदारी से की जा सकती है, चुनाव ईमानदारी से लड़े और जीते जा सकते हैं |

मैं अन्ना से कहा करता था कि अगर हमें सिस्टम को साफ़ करना है तो हमें राजनीति के दल-दल में उतरना पड़ेगा|

अब तक, ईमानदारों को दरकिनार कर दिया जाता था और भ्रष्टाचारियों को इनाम मिलता था अब, ये बदलेगा, ईमादारी पुरस्कृत की जायेगी और भ्रष्ट को सजा मिलेगी।

अन्ना कहा करते थे कि राजनीति गन्दी है. ढाई साल पहले, अन्ना जी ने भ्रष्टाचार हटाने और जनलोकपाल बिल पास करने के लिए 13 दिन का उपवास रखा| पिछले दो सालों में, हमने हर सम्भव चीज की| हमने उपवास किया, आंदोलन किये, लेकिन कुछ नहीं हुआ धीरे -धीरे साफ़ हो गया कि बिना देश की राजनीति बदले हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति नहीं मिल सकती|

मैं ये नहीं मानता कि सभी नौकरशाह भ्रष्ट हैं मैं ये कहने में संकोच नहीं करूँगा कि ज्यादातर अधिकारी ईमानदार हैं|

                                                                                                                                  Arvind Kejriwal अरविन्द केजरीवाल

 


Spread the love! Please share!!

Shweta Pratap

I am a defense geek

2 thoughts on “अरविन्द केजरीवाल की जीवनी एवं अनमोल विचार | Arvind Kejriwal Quotes in Hindi

  • study teg

    nice quotes mujhe no 6 wala quotes sbse achha lga

  • Shivesh Pratap

    अब वेबसाइट का यह YouTube चैनल आ गया है जहाँ आप को बहुत सुन्दर संस्कृत संग्रह और अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। कृपया इस चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन दबाकर हर वीडियोज़ सबसे पहले पाएं —- https://www.youtube.com/c/InfotainerWorld/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.