Hindi Article

अफगानिस्तान के रोचक तथ्य | Interesting Facts about Afghanistan in Hindi

Spread the love! Please share!!

अफगानिस्तान के रोचक तथ्य | Interesting Facts about Afghanistan in Hindi

अफगानिस्तान की सीमा 6 देशों से मिलती है. ये देश हैं पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है।

ईसा के ७०० साल पहले इसके उत्तरी क्षेत्र मे गांधार महाजनपद था जिसके बारे में भारतीय स्रोत महाभारत तथा अन्य ग्रंथों में वर्णन मिलता है।

ईसापूर्व २३० में मौर्य शासन के तहत अफ़ग़ानिस्तान का संपूर्ण इलाका आ चुका था

दुनिया की पहली ऑयल पेंटिंग यूरोप में नहीं बल्कि अफगानिस्तान के बमियान के गुफाओं में बनी थी.

अफ़्गान शब्द को संस्कृत अवगण से निकला हुआ माना जाता है। “अफ़्ग़ान” शब्द में ग़ की ध्वनी है और “ग” की नहीं।

अफगानिस्तान का राष्ट्रीय खेल बुजकाशी है. इसे दुनिया के खतरनाक खेलों में से एक माना जाता है. इस खेल में मरे हुए जानवर के शव को मैदान में घुड़सवार झपटते हैं. खिलाड़ियों का काम होता है कि वे इस जानवर के शव को मैदान के एक गोले में घोड़े पर बैठे ही ले जाकर डालें.

अफ़ग़ानिस्तान का सबसे बड़ा शहर काबुल है.

अफ़ग़ानिस्तान, संसार के प्राचीन रेशम मार्ग के समय से व्यापारियों के दृष्टि में रहा है |

अफ़ग़ानिस्तान में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जाती है।

अफगानिस्तान ब्रिटेन से अपना स्वतंत्रता दिवस 19 अगस्त को मनाता है. हालांकि अफगानिस्तान कभी भी ब्रिटिश कॉलोनी का हिस्सा नहीं रहा है. अफगानिस्तान और ब्रिटेन के बीच तीन युद्ध जरूर हुए हैं.

2001 के पहले यहां दुनिया की बड़ी बौद्ध प्रतिमा थी. इसे 6वीं शताब्दी से पहले बनाया गया था. तालिबान ने इस मूर्ति को नष्ट कर दिया.

सिकंदर, अरब, मंगोल, ब्रिटिश, सोवियत रूस ने यहां आक्रमण किया.

ईसापूर्व ५०० में फ़ारस के हखामनी शासकों ने इसको जीत लिया।

सामानी वंश, जो फ़ारसी मूल के पर सुन्नी थे, ने ९८७ इस्वी में अपना शासन गजनवियों को खो दिया जिसके फलस्वरूप लगभग संपूर्ण अफ़ग़ानिस्तान ग़ज़नवियों के हाथों आ गया। ग़ोर के शासकों ने गज़नी पर ११८३ में अधिकार कर लिया।

मध्यकाल में कई अफ़्गान शासकों ने दिल्ली की सत्ता पर अधिकार किया या करने का प्रयत्न किया जिनमें लोदी वंश का नाम प्रमुख है। इसके अलावा भी कई मुस्लिम आक्रमणकारियों ने अफगान शाहों की मदद से हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया था जिसमें बाबर, नादिर शाह तथा अहमद शाह अब्दाली शामिल है।

यहां की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है. 1 फीसदी में हिंदू, यहूदी और इसाई आते हैं.

यहां की मुद्रा का नाम अफगानी है, अफगान नहीं. यहां के लोगों को अफगान कहा जाता है.

यहां की अधिकारिक भाषा दारी और पश्तो है. इसके अलावा यहां के लोग उज्बेक, तुर्कमान और परशियन भी बोलते हैं.

अफ़ग़ानिस्तान चारों ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है यानि यह लैंड लॉक्ड कंट्री है |

इस देश का क्षेत्रफल 647,500 वर्ग किलोमीटर है | जो संसार में 41वा है |

कपिसा का सब से पहला ज़िक्र संस्कृत के प्रसिद्ध वैयाकरण पाणिनि की लिखाइयों में पाँचवी शताब्दी ईसापूर्व से मिलता है। उन्होंने कापीशी नामक नगर की चर्चा की और कहा की यह कपिसा राज्य की राजधानी है। उन्होंने एक कापीशयान नामक मदिरा का भी उल्लेख किया जो कापीसा से आती थी।

महाभारत में इस नगर में दास रखने की प्रथा का भी वर्णन आता है। यहाँ के अंगूर (कापीशयानी द्राक्ष) और मदिरा (कापीशयानी मधु) का वर्णन कई प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलता है। यहाँ पर पुरातन वस्तुओं की खोज में कई शीशे के बने मदिरा के बासन और मच्छली के रूप में बने प्याले मिले हैं।

यहाँ की हेलमंद नदी प्राचीन काल से ही इस क्षेत्र में खेती-बाड़ी के लिए पानी का अनमोल साधन रही है। इसलिए इसपर हज़ारों वर्षों से अनगिनत बाँध बने हुए हैं। बाँध और पुल के लिए प्राचीन फ़ारसी में ‘हेतु’ शब्द इस्तेमाल होता था जो संस्कृत के ‘सेतु’ शब्द का अपभ्रंस है। ठीक उसे तरह फ़ारसी का एक और शब्द है ‘मंद’ यानि जिसके पास कुछ हो (जैसे की अक़्लमंद का मतलब है अक़्ल वाला)। इस नदी का प्राचीन फ़ारसी नाम हेतुमंद था (जो की संस्कृत में सेतुमंत है) यानि ‘बहुत बांधों वाली नदी’. यह नाम समय के साथ बदलकर हेलमंद और हीरमंद बन गया।

हेलमंद क्षेत्र में बौद्ध धर्म और हिन्दु धर्म प्रचलित था। कुछ विद्वान इसको सरस्वती नदी का क्षेत्र मानते हैं जिसका ज़िक्र ऋग्वेद में किया गया है।

यहाँ का राष्ट्रिय खेल बुचकाशी है जो संसार के अनोखे खेलों में है | इसमें घुड़सवार एक बकरी की लाश को एक दुसरे से छीन कर मैदान के गोल में डालते हैं |

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

View Comments

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago