Hindi Article

इन्टरनेट प्रयोग के रोचक तथ्य |Interesting Facts about Internet Usage Every Second

Spread the love! Please share!!

संसार में तेजी से बदलते घटना क्रम में इंटरनेट एक ऐसी चीज है जिसने पूरे संसार के क्षेत्र को बदल दिया है| यदि हजारों सालों के विकास क्रम में जाएं तो हम कालखंड को दो हिस्सों में बांट सकते हैं एक इंटरनेट के पहले का कालक्रम और दूसरा इंटरनेट के बाद का कालक्रम| इंटरनेट इस संसार में एक क्रांतिकारी परिवर्तन किया है और यह परिवर्तन 20 सालों में इतना व्यापक हो गया है कि आज के समय में संसार की शक्ल आबादी का लगभग आधा इंटरनेट का प्रयोगकर्ता बन चुका है|

दुनिया भर में 3.2 बिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो वैश्विक आबादी का लगभग 44% हैं| भारत की कुल 125 करोड़ जनसंख्या में से करीब 25 करोड़ (20%) लोग इंटरनेट का उपयोग करते है| 1991 से पहले एक भी वेबसाइट नहीं थी जबकि इंटरनेट पर आज करीब 100  करोड़ से भी ज्यादा वेबसाइट्स रजिस्टर्ड है और इनकी संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है|

यूँ तो हमारे लिए 1 सेकंड का कोई महत्व नहीं है पर इंटरनेट की गतिविधियों का अंदाजा हम एक सेकेंड को पैमाने पर  रख कर भी यदि नापें तो इसका नतीजा बहुत व्यापक आता है और यही कारण है कि आज मैंने एक सेकेंड में इंटरनेट पर होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डालने हेतु नीचे लिखे कुछ इंटरनेट के रोचक तथ्य आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं;

 

इन्टरनेट प्रयोग के रोचक तथ्य |Interesting Facts about Internet Usage Every Second :

  1. एक सिंगल गूगल प्रश्न (Google Query) 0.2 सेकंड में 1,000 कंप्यूटर का उपयोग करते हुए अपना जवाब निकाल लेता है।

  2. इन्टरनेट पर प्रत्येक सेकंड में करीब 2523064 ई मेल भेजे जाते है|
  3. व्हाट्स एप पर प्रत्येक सेकंड में करीब 4,86,111 मेसेज भेजे जाते है|

  4. एक सेकंड में यूटयूब पर करीब 1,31,066  विडियो देखे जाते है|
  5. प्रत्येक सेकंड में गूगल पर करीब 3 मिलियन  से भी ज्यादा सर्च किये जाते है|

  6. ट्विटर पर प्रत्येक सेकंड में करीब 10,000 ट्विट किये जाते है|
  7. प्रत्येक सेकंड इंटरनेट पर करीब 37,972 GB का ट्रैफिक होता है|

  8. प्रत्येक सेकंड में करीब 1800 से भी ज्यादा टम्बलर पोस्ट किये जाते है|
  9. प्रत्येक सेकंड में करीब 2271 स्काइप कॉल किये जाते है|

  10. प्रत्येक सेकंड में करीब 22 वर्डप्रेस के पोस्ट किये जाते है|
  11. प्रत्येक सेकंड में करीब 270 UBER टैक्सी बुकिंग किये जाते है|

  12. प्रत्येक सेकंड में करीब 1286 नेटफ्लिक्स घंटे वीडियो स्ट्रीम किये जाते है|
  13. प्रत्येक सेकंड में करीब 40 पैकेट्स अमेजन द्वारा शिप किये जाते है|

  14. प्रत्येक सेकंड में करीब 680 अमेरिकी डॉलर का ट्रांजेकशन eBay पर किया जाता है|
  15. प्रत्येक सेकंड में करीब 3400 अमेरिकी डॉलर का ट्रांजेकशन अमेजन पर किया जाता है|

  16. प्रत्येक सेकंड में करीब 12 नए मोबाइल प्रयोगकर्ता इन्टरनेट पर सोशल हो जाते हैं|
  17. प्रत्येक सेकंड में करीब 10 नए अकाउंट फेसबुक पर बन जाते हैं|

  18. प्रत्येक सेकंड में करीब 6 लाख नए लाइक फेसबुक पर हो जाते हैं|
  19. प्रत्येक सेकंड में करीब 162 नए पिंटरेस्ट पिन्स हो जाते हैं|

  20. प्रत्येक सेकंड में करीब 5000 नए स्नैपचैट स्नैप शेयर हो जाते हैं|
  21. प्रत्येक सेकंड में करीब 70000 स्नैपचैट विडियो देखे जाते हैं|

  22. प्रत्येक सेकंड में करीब 305 रेडिट वोट्स होते हैं|
  23. प्रत्येक सेकंड में करीब 2000 instagram फोटो अपलोड होते हैं|

  24. प्रत्येक सेकंड में करीब 28,935 Instagram  तस्वीरें पसंद की जाती हैं|
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Recent Posts

आत्मनिर्भर रक्षातंत्र का स्वर्णिम अध्याय। दैनिक जागरण 3 अक्टूबर 2023

       रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…

7 months ago

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023

भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023  

11 months ago

World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर

  World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर   परिचय:…

12 months ago

Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव

  Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…

12 months ago

Anti Terrorism Day 21st May in Hindi आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई

आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…

12 months ago

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास

World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास   17…

12 months ago