निकुम्भला की यज्ञशाला में समस्त विधि मेघनाद की “अपराजेय” होने की पूजा और राम की शक्ति के समन्वय की पूजा एक ही दिन हो रही है ………राक्षस कुल भूषण मेघनाद
बीजमंत्रों के उच्चारण से दशो दिशाएं अनुनादित, घड़ियालों के स्वर में ब्रह्माण्ड कम्पित, शक्ति पूजा में शस्त्रों की सिद्धि हेतु निरीहों की बलि का करूँ क्रंदन ……
दूसरी ओर शुद्ध-बुद्ध-समाधिस्थ पीताम्बर में जटाजूट धारी……रात्रि में सम्मुख रखे हुए शक्ति स्वरुप “शर” की दीप्ति से प्रभासित वातावरण ……साक्षात ब्रम्ह राम
एकतरफ शक्ति स्वरूपा सीता के सतीत्व के हनन हेतु शक्ति के पूजा में रत है मेघनाद …….दूसरी ओर शक्ति के परित्राण के लिए समाधिस्थ आराधना में रत हैं …..ब्रम्ह राम
एक साधन सम्पन्न ……दूसरा साधन विपन्न
एक भोगी ………..दूसरा वैरागी
एकतरफ बल के स्थापन में रत …….. दूसरा आदर्श के स्थापन में रत
एक के भवन के मंदिर में शक्ति……..एक के मन मंदिर में शक्ति
बस यहीं पर “धर्म” पात्रता का नेतृत्व करता है और धर्म के सर्वोपरि होने का प्रमाण है की शक्ति को धर्मोंमुख होना ही पड़ता है …..
शेषावतार मेघनाद का वध करते हैं ……शक्ति पूजा छिन्न होती है और ब्रह्माण्ड की सम्पूर्ण शक्ति धर्म के सम्मुख झुक कर ….
“धर्म स्थापन” के महान कार्य में लग जाती है |
कम पात्रता, संसाधन, कर्मकांड, के बाद भी राम विजय को वरण करते हैं ………….
भावातुर “हुंकार”
विजयादशमी के पर्व की शुभ एवं विजय कामनाएं |
Dharma vs Power
रक्षा निर्यात पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के…
भारतीय द्वीप समूहों का सामरिक महत्व | दैनिक जागरण 27 मई 2023
World Anti Tobacco Day in Hindi तंबाकू-विरोधी दिवस: धूम्रपान-मुक्त दुनिया की ओर परिचय:…
Commonwealth Day in Hindi 2023 राष्ट्रमंडल दिवस: एकता और विविधता का उत्सव परिचय: राष्ट्रमंडल…
आतंकवाद विरोधी दिवस: मानवता की रक्षा करना और शांति को बढ़ावा देना आतंकवाद विरोधी दिवस परिचय:…
World Telecommunication Day (Information Society Day) in Hindi विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास 17…