ओलिंपिक खेलों के 100 रोचक तथ्य

Spread the love! Please share!!

यदि आपको लगता है की आप ओलंपिक के बारे में सब कुछ जानते हैं ? तो फिर से विचार करिये। यहाँ दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन के बारे में सबसे दिलचस्प तथ्यों को पढ़कर आपको जरूर अच्छा लगेगा और ज्ञान वर्धन होगा।

ओलिंपिक खेलों के 100 रोचक तथ्य

  1. ओलिंपिक खेलों को 776 ईसा पूर्व से एक धार्मिक त्योहार के रूप में मनाया जाता रहा है | ओलंपिक यूनानी देवता जीयस के लिए पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला त्यौहार है | परंतु 393 ईस्वी में इसे एक मूर्ति पूजा का त्योहार मानकर कट्टरपंथियों के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था |

  2. होमर के द्वारा लिखित “इलियड” में सबसे पहले “प्राचीन ओलंपिक” का विवरण आता है | यह 7 या 8 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में लिखा गया था।
  3. शेक्सपियर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1591 में “ओलंपियन” शब्द का उपयोग किया था

  4. खेल का सबसे पुराना रिकॉर्ड, 776 ईसा पूर्व में मिलता है जब की सिर्फ एक खेल “दौड़” का ही आयोजन होता था।
  5. प्राचीन काल में महिलाओं, दास और “अधर्मी” व्यक्तियों को भाग लेने या खेल देखने से प्रतिबंधित कर दिया जाता था।
  6. ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक में स्वर्ण की प्रतिशतता पदक का 5.2% होती है।
  7. खेलों के दौरान “ओलंपिक संघर्ष विराम” आवश्यक था | यूनान दुनिया के साथ युद्ध/विवाद को खेलों की अवधि के लिए निलंबित कर देता था।
  8. राष्ट्रीय ओलंपिक संघ 1865 में स्थापित किया गया था इसका उद्देश्य था हर साल एक अलग शहर में की एक राष्ट्रीय ओलिंपिक खेल का आयोजन करना।
  9. पहला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति खेल 1896 में एथेंस में आयोजित हुई थी और केवल नौ इवेंट्स का आयोजन हुआ था।
  10. 1900 पेरिस ओलंपिक में पहली बार महिलाओं को भाग की अनुमति दी गई थी, और विजेताओं को पदक के बजाय चित्रों से सम्मानित किया गया था |

  11. एकल पदक जितने वाली पहली महिला एथलीट टेनिस खिलाड़ी शेर्लोट कूपर थी जिसने  पेरिस में 1900 के खेलों में ये पदक जीता था |
  12. व्हाइट सिटी स्टेडियम के निर्माण में नौ महीने लगे और लागत £ 60,000 थी | यह विशालकाय स्टेडियम 70,000 और 93,000 की दर्शक क्षमता से युक्त था |
  13. 56 स्वर्ण, 51 रजत और 38 कांस्य पदक, 1908 में ग्रेट स्टेडियम में ग्रेट ब्रिटेन द्वारा जीता गया था।
  14. ओलम्पिक गान की रचना 19वीं शताब्दी में यूनान के संगीतकारों स्पिरॉस सामारास एवं ‘कोस्तिम पालामास’ ने की। जिसे 1958 ई. में अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इसे मान्यता प्रदान की। यही गान प्रत्येक ओलम्पिक खेल के उद्घाटन एवं समापन समारोह में गाया जाता है।
  15. 1908 के लंदन ओलंपिक में 109 इवेंट्स, 2,023 एथलीटों, 23 विभिन्न देश शामिल थे और पहली बार स्विमिंग पूल में पानी की इवेंट्स को शामिल किया गया था।
  16. स्टॉकहोम में 1920 के खेलों में पहली बार विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था।

  17. 1928 में आधुनिक ओलंपिक में पहली मशाल को एम्स्टर्डम में प्रदर्शित किया था, जहां टेनिस के रूप में ओलंपिक खेल समाप्त कर दिया गया था था (हालांकि यह सियोल में 1988 के खेल में दोबारा शामिल कर लिया गया)।
  18. दोबारा 1894 में, एक फ्रांसीसी शिक्षक बैरन पियरे डी कोबेर्टिन ने इस प्राचीन परंपरा के पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा, और इस तरह आधुनिक ओलिंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों की शुरुआत फिर से हुई।
  19. 1936 के खेलों में पहली मशाल रिले एथेंस में शुरू किया गया था और बुल्गारिया, यूगोस्लाविया, हंगरी, ऑस्ट्रिया और चेकोस्लोवाकिया होते हुए बर्लिन में पूरा हुआ।
  20. 1944 ओलंपिक खेल लंदन में आयोजित होना तय था, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

  21. विश्व युद्ध के बाद 1948 में पहले युद्ध के बाद के ओलंपिक खेल की मेजबानी लंदन ने की थी।
  22. विज्ञापनों में पांच ओलंपिक छल्लों के प्रतीक को विज्ञापनों में दिखने के लिए विज्ञापनदाता 1948 में £ 250 (£ 6,750 आज के बराबर) चार्ज करते थे |
  23. प्राचीन ओलम्पिक खेलों में विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप जैतून का ताज दिया जाता था।

  24. 1948 खेलों से प्रयुक्त एक मशाल 2008 में Bonhams पर £ 2,520 में बेच दिया गया था।
  25. प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्धों के कारण क्रमश: 1916 और 1940 व 1944 में ओलम्पिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका था।
  26. 1972 के म्यूनिख ओलम्पिक में आतंकवादियों ने ग्यारह इस्रायली खिलाड़ियों की हत्या कर दी थी।

  27. 1980 के मास्को ओलम्पिक का अमरीकी खेमे ने बहिष्कार किया था, तो 1984 के लांस एंजिल्स मुकाबलों में साम्यवादी खेमा बाहर रहा।
  28. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने एक बार कहा था कि अंतरिक्ष यान और ओलंपिक स्वर्ण पदक ही किसी देश की प्रतिष्ठा का प्रतीक होते हैं।

  29. ओलम्पिक खेलों में किसी स्पर्धा में एक देश के अधिकतम तीन खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
  30. मेजबान ग्रीस 1896 में पहली बार ओलिंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में सबसे अधिक 47 पदक जीता था।
  31. पहले शीतकालीन ओलंपिक खेल 1924 में फ्रांस के शैमॉनिक्स में आयोजित की गई ।
    नॉर्वे शीतकालीन खेलों में सबसे अधिक (263) पदक जीत चुका है |
  32. अंतिम बार पूर्ण स्वर्ण से बना ओलंपिक स्वर्ण पदक 1912 में दिया गया था उसके बाद से यह प्रथा ख़त्म हो गई।
  33. ओलंपिक खेलों के लिए स्थानों का चयन में आईओसी विशेष रूप से एक देश की बजाय एक शहर को खेल के आयोजन का सम्मान देता है। जैसा की हम पीछे तमाम शहरों के नामों को खेलों के साथ जुड़ते देखते हैं | बीजिंग ओलंपिक, रियो ओलंपिक आदि
  34. ओलंपिक ध्वज का सबसे पहले प्रयोग 1920 के ओलंपिक खेलों के दौरान किया गया था।
  35. संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी भी अन्य देश की तुलना में ग्रीष्मकालीन खेलों में अधिक पदक जीत चुका है। पदकों की संख्या 2,१८९ है |
  36. पांच ओलिंपिक के छल्ले दुनिया के पांच प्रमुख क्षेत्रों – अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, यूरोप और ओशियाना का प्रतिनिधित्व करते हैं | और पांच रंग नीला, पीला, काले, हरे और लाल उपस्थित होते हैं यह पांच रंग दुनिया में हर राष्ट्रीय ध्वज में प्रयोग होने वाले काम से काम एक रंग को दर्शाता है।

  37. ओलम्पिक फुटबाल में रैफरी का दायित्व निभाने वाली विश्व की प्रथम महिला होने का सम्मान कनाडा की सोनिया डेनानकोर्ड (अटलांटा ओलम्पिक) को प्राप्त है।
  38. सर्वप्रथम ओलम्प्कि खेलों में हॉकी में भारत ने 1928 (एम्सटर्डम ओलम्पिक, हॉलैण्ड) में प्रवेश किया।
  39. ओलम्पिक खेलों की एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं के फाइनल में पहुँचने वाला प्रथम भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह (1960 रोम ओलम्पिक) था।

  40. 1994 से ओलंपिक हर चार साल में आयोजित की जाती है। उसके पहले सर्दी और गर्मी का खेल हर दो साल में बारी बारी से आयोजित होता था।
  41. जानवरों को मारने वाले खेल सिर्फ एक ही बार ओलंपिक्स में हुआ, वो भी पेरिस में 1900 में। उस इवेंट में 300 बर्ड्स को मारा गया था। उस इवेंट में जो भी सबसे ज्यादा बर्ड्स को मारेगा, उसे गोल्ड मेडल मिलेगा। बेलजियम के लियॉन डे लुंडेन और ऑस्ट्रेलिया के डोंल्ड मैकइण्टोशोफ ने दो इवेंट्स में क्रमश 21 और 22बर्ड्स मारकर मेडल जीता।

  42. अमरीकी टेलीविजन सीबीएस द्वारा कवर किया जाने वाला पहला ओलंपिक रोम में १९६० के ग्रीष्मकालीन खेल थे |
  43. अब तक दक्षिणी गोलार्ध के किसी भी देश ने कभी भी कोई शीतकालीन खेलों का आयोजन नहीं किया था। तीन महाद्वीपों – अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका ने कभी एक भी ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं किया था। 2016 में दक्षिण अमेरिका के रियो शहर के ओलंपिक आयोजन के साथ ही अब दक्षिण अमेरिका भी ओलिंपिक आयोजकों में शामिल हो गया है |
  44. एथेंस में 2004 के ओलिंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में रिकॉर्ड 202 देशों ने भाग लिया। जो अभी तक का रिकॉर्ड है |
  45. एडी एगन (संयुक्त राज्य अमेरिका), याकूब तल्लीन थामस (नॉर्वे), क्रिस्टा लुडिंग-रोथेनबर्गर (पूर्वी जर्मनी), और क्लारा ह्यूजेस (कनाडा): केवल ये चार एथलीटों ने सर्दी और गर्मी दोनों ओलंपिक खेलों में पदक जीता है।
  46. स्पीड स्केटिंग करनेवाला बोनी ब्लेयर ने शीतकालीन ओलिंपिक खेलों में छह पदक जीत लिया है।यह किसी भी अन्य अमेरिकी एथलीट की तुलना में अधिक है।
  47. नॉर्वे के खिलाड़ी ब्योर्न देहली ( Bjorn Dählie) ने शीतकालीन खेलों में 12 पदक जीते हैं जो शीतकालीन खेलों का एक विश्व कीर्तिमान है ।
  48. पूर्व सोवियत संघ से एक जिम्नास्ट लॉरिस लैटीनिन ने अपने ओलम्पिक जीवन काल में कुल 18 पदक जीते हैं जो पदकों के इतिहास में कीर्तिमान है |

  49. विश्व की सबसे जनसंख्या वाले देश को अपने पहले ओलंपिक मेडल के लिए 1984 तक का इंतज़ार करना पड़ा।
  50. चौंकाने वाली बात यह भी थी कि 1896 गेम्स में किसी भी एथलीट कोमे गोल्ड मेडलिस्ट को मेडल नहीं दिया। उन्हें बस सिल्वर मेडल और एक ऑलिव ब्रांच दे दिया गया। सेकेंड आने वालो को ब्रॉज मेडल और तीसरे आने वाले को कुछ भी नहीं मिला।

  51. गोल्ड मेडल में सोने का कलर इसलिए होता है, क्योंकि इसमें 6 ग्राम सोना मिलाया होता हैं।
  52. भारत ने आधिकारिक तौर पर पहली बार एंटवर्प ओलम्पिक (1920) में भाग लिया।

  53. इसके पूर्व में आंग्ल भारतीय समुदाय के नार्मन प्रिचार्ड भारतीय एथलीट ने पेरिस ओलम्पिक (1900) में 200 मी. स्प्रिंट और 200 मी बाधा दौड़ में रजत पदक जीता।
  54. ओलंपिक गोल्ड और सिल्वर मेडल में 92.5% सिल्वर मिला होता हैं। इसका मतलब दोनों विजेता और रनरअप एक ही चीज लेकर जाते हैं।

  55. पहले उद्घाटन समारोह लंदन में 1908 के ओलंपिक खेलों के दौरान आयोजित की गई।
  56. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, डोंगी / कश्ती, साइकिल चलाना, डाइविंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फील्ड हॉकी, जिमनास्टिक, हैंडबाल, जूडो, आधुनिक पेंटाथलान (निशानेबाजी, तलवारबाजी, तैराकी, शो जंपिंग, और रनिंग), माउंटेन बाइकिंग, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, फुटबॉल, तैराकी, लयबद्ध तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रैक और फील्ड, ट्रायथलन (तैराकी, बाइकिंग, रनिंग), वालीबाल, वाटर पोलो, भारोत्तोलन और कुश्ती जैसे खेल शामिल थे।
  57. शीतकालीन ओलंपिक खेलों अल्पाइन स्कीइंग, बैथलॉन (क्रॉस कंट्री स्कीइंग और टारगेट शूटिंग), बोबस्लेय, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, लुग, नॉर्डिक संयुक्त (स्की जंपिंग और क्रॉस कंट्री स्कीइंग) स्केलटन, स्की जंपिंग, स्नोबोर्डिंग, और स्पीड स्केटिंग जैसे खेलों का आयोजन होता था।
Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.