Golden Thoughts of Life in Hindi | गोल्डन थॉट्स ऑफ़ लाइफ इन हिंदी

Spread the love! Please share!!

गोल्डन थॉट्स ऑफ़ लाइफ इन हिंदी

भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है। अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।

प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है, हर किसी की क्षमता और कमजोरियाँ अलग-अलग होती है। इसलिए न तो किसी और से अपनी तुलना करें। और न तो किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें।

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।

अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते है। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है।

अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एंव भविष्य पछतावा है।

जब समय हमारा इंतजार नहीं करता है, तो हम समय का इंतजार करने में अपना समय क्यों बर्बाद करें।

जीवन पर सुविचार

जिंदगी हमें हर दिन कोई न कोई सबक सिखाती है, इसलिए नहीं कि हम उस सबक को पढ़ें…।बल्कि इसलिए ताकि हम उस सबक से कुछ सीखें।

हर दिन जिंदगी से कुछ नया सीखें।

किसी भी काम को करने सीखना मुश्किल होता है, ऐसा करके हीं आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

ज्यादातर लोग इसलिए अपने काम में सफल नहीं हो पाते हैं, क्योंकि वे दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

जिस व्यक्ति में कोई हुनर नहीं होता है, वह व्यक्ति क्षमतावान होते हुए भी बहुत कमजोर होता है।

अच्छे कर्म हीं लोगों को दूसरों से अगल और मूल्यवान बनाते हैं।

आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, यह उस वक्त मायने नहीं रखता है। जब आप गलत रास्ते पर जा रहे होते हैं। इसलिए समय-समय पर हमें यह गौर करना चाहिए कि हम सही रास्ते पर जा रहे हैं या नहीं।

Shortcuts से सफलता पाई जा सकती है, लेकिन Shortcut से पाई गई सफलता ज्यादा देर नहीं टिकती है।

लालच भरे रास्ते फिसलन भरे होते हैं, जो अक्सर लोगों का अस्तित्व तक मिटा देते हैं।

जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, लेकिन लालच की प्यास किसी तरह से नहीं बुझाई जा सकती है।

जो लोग खतरा उठाने की क्षमता रखते हैं, उन्हीं का भविष्य दूसरों से ज्यादा अच्छा होता है।

 

Golden Thoughts of Life in Hindi

 

सचमुच में हमारा कोई दुश्मन नहीं होता है, हम खुद समय-समय पर अपने दुश्मन बनकर अपना नुकसान कर जाते हैं।

लोगों के सामने अपने कामों को मत प्रदर्शित करो, तुम अविश्वसनीय परिणामों से उन्हें अचम्भित करते रहो।

गुलाम की तरह जिंदगी जीना, जीवन का अपमान है।

बहाने बनाना आसान होता है, लेकिन बहाने बनाने वाले लोग मुश्किल जिंदगी जीते हैं।

सफल लोग बिस्तर पर आराम नहीं करते हैं, बल्कि उनका काम हीं उनके लिए आराम होता है।

व्यक्ति मर जाता है, सभ्यताएँ बदल जाती है। लेकिन शब्द कभी निष्प्रभावी नहीं होते हैं।

व्यस्त होने से कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है, क्योंकि अगर वह बेकार से कामों व्यस्त है तो सफलता कभी उसके पास नहीं जाएगी।

बेकार की व्यस्तता असफलता की जननी होती है।

जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग दूसरों की नकल करते हैं, इसलिए वे असफल हो जाते हैं।

क्योंकि जिंदगी में हर किसी का प्रश्न पत्र दूसरे के प्रश्न पत्र से अलग होता है। जो मौलिक होता है, वही दूसरों से आगे निकल पाता है।

मुश्किलों में हिम्मत नहीं हारना चाहिए। बल्कि मुश्किलों पर पलटकर वार करना चाहिए।

पढ़ाई की उम्र में समय बर्बाद करने वाले लोग बाद में पछताते हैं।

 

100 जीवन पर सुविचार

 

कभी भी किसी को गिराकर उससे आगे बढ़ने की कोशिश मत कीजिए, अगर आपको स्थाई जीत हासिल करनी है तो अपने दम पर सफलता पाने की कोशिश कीजिए।

छात्र जीवन जिंदगी का सबसे सुनहरा दौर होता है, क्योंकि इस दौर में न किसी बात की चिंता होती है, न मन में कटुता होती है।
इसलिए हर किसी को अपने छात्र जीवन का तुल्फ उठाना चाहिए।

अच्छी जिंदगी बिताने के लिए वर्तमान को अच्छे ढंग से बिताना पड़ता है।

छात्र जीवन में प्यार के चक्कर में पड़ने से बचना चाहिए क्योंकि किशोरावस्था का प्यार अक्सर आकर्षण मात्र होता है।

पढ़ाई करना उबाऊ हो सकता है, लेकिन पढ़ाई करने से हीं हमारी जिंदगी बेहतर बनती है।

किसी और की नकल मत कीजिए, मौलिक बनिए…… केवल मौलिक बनकर हीं आप बड़ी सफलता पा सकते हैं।

निरंतर मेहनत करने से हीं हमारी क्षमता बढ़ती जाती है।

गोल्डन कोट्स इन हिंदी

लम्बी असफलता के बाद बड़ी सफलता मिलती है।

कामचोर लोग अक्सर बहाने बनाते रह जाते हैं और मेहनती लोग सफल हो जाते हैं।

स्वयं के काम की तुलना अपने काम से करने वाले लोग, दूसरों से मीलों आगे निकल जाते हैं।

रिश्ता उस किताब की तरह होता है, जिसे लिखने में सालों लग जाते हैं। लेकिन इस किताब के जलने में कुछ मिनट का हीं समय लगता है।

अगर आप हुनरमंद हैं, तो आपसे आपका काम कोई नहीं छीन सकता है।

दोस्ती कम लोगों से कीजिए और दोस्ती केवल अच्छे लोगों से कीजिए। क्योंकि बुरे लोगों से दोस्ती करने वाले लोग इसकी महँगी कीमत चुकाते हैं।

छात्र जीवन की छोटी-छोटी आदतें हमारे जीवन में बड़ा फर्क पैदा कर देती है।

किसी भी चीज को सीखना हमेशा कठिन होता है।

पढ़ाई की उम्र में समय बर्बाद करने वाले लोग अक्सर बर्बाद हो जाते हैं।

 

Hindi Thoughts on Life

 

बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका नजरिया इनमे भेद पैदा करता है।

सपनों को पूरा करने के लिए काबिल बनना पड़ता है, वरना सपने जिंदगी बर्बाद कर देते हैं।

अपने विचार और लक्ष्य सावधानी से चुनिए क्योंकि ये आपकी जीवन की दिशा तय करते हैं।

कोई भी व्यक्ति हमारा प्रतिद्वन्द्वी नहीं होता है, हम खुद अपने प्रयासों के कारण आगे या पीछे रहते हैं।

छात्र जीवन में यह बहुत जरूरी होता है कि आप बुरी चीजों से बचें। क्योंकि इस उम्र में आपको सही या गलत में पूरी तरह फर्क करना नहीं आता है।

गोल्डन वर्ड्स इन हिंदी

बुरे कामों को न कहिए, जबकि अच्छे कामों को तुरंत कीजिए। यकीन मानिए कुछ समय बाद आप पाएंगे कि आपकी इस आदत ने आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं।

दूसरों पर आश्रित रहने वाले या तो देरी से सफलता पाते हैं या दूसरों पर आश्रित रहने के कारण असफल हो जाते हैं। इसलिए कभी भी दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए।

जो व्यक्ति कर्महीन हो जाता है, वह धन भी खो देता है और सम्मान भी। और उससे सभी लोग दूर हो जाते हैं।

Communication और Gossip के बीच का अंतर समझने वाला ही अपने समय का सदुपयोग कर सकता है।

आप अपना भविष्य खुद बना सकते हैं या बिगाड़ सकते हैं। किसी के अच्छे या बुरे भविष्य के लिए खुद उससे ज्यादा Responsible कोई और नहीं होता है।

जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ

जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है।

 

Thought in Hindi One Line

 

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है।

हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी।

सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।

आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।

मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है। जीवन में समय-समय पर चुनौतियों एंव मुसीबतों का सामना करना पड़ता है एंव यही जीवन का सत्य है। एक शांत समुन्द्र में नाविक कभी भी कुशल नहीं बन पाता

विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इन्सान को पत्थरदिल बना सकता है।

गोल्डन कोट्स

दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है।

जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है। कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।

किसी डिग्री का ना होन दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं। पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

अपने सपनों को जिन्दा रखिए। अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो इसका मतलब यह है कि आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है।

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shivesh Pratap

Hello, My name is Shivesh Pratap. I am an Author, IIM Calcutta Alumnus, Management Consultant & Literature Enthusiast. The aim of my website ShiveshPratap.com is to spread the positivity among people by the good ideas, motivational thoughts, Sanskrit shlokas. Hope you love to visit this website!

5 thoughts on “Golden Thoughts of Life in Hindi | गोल्डन थॉट्स ऑफ़ लाइफ इन हिंदी

  1. Superb Shivesh Pratap ji आपने बहुत ही अच्छे विचार लिखे हैं जिन्हें पढ़कर हर किसी के अन्दर positivity आ सकती हैं। मैं तो बहुत ही प्रेरित हुआ हूँ आपके मोटिवेशनल कोट्स को पढ़कर। आप हमारे लिए ऐसे ही प्रेरणादायक सुविचार लिखते रहे। धन्यवाद

  2. अब वेबसाइट का यह YouTube चैनल आ गया है जहाँ आप को बहुत सुन्दर संस्कृत संग्रह और अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। कृपया इस चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन दबाकर हर वीडियोज़ सबसे पहले पाएं —- https://www.youtube.com/c/InfotainerWorld/

  3. अब वेबसाइट का यह YouTube चैनल आ गया है जहाँ आप को बहुत सुन्दर संस्कृत संग्रह और अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। कृपया इस चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन दबाकर हर वीडियोज़ सबसे पहले पाएं —- https://www.youtube.com/c/InfotainerWorld/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.