चक्रफूल स्टार अनीस के लाभ फायदे इन हिंदी | Star Anies Spice in Hindi

Spread the love! Please share!!

चक्र फूल (स्टार एनीज़) क्या है? एवं फायदे
What is Star Anise? Benefits of Star Anise in Hindi

वानस्पतिक नाम: इल्लिसियम वेरम

अंग्रेजी नाम: Star Anise, star aniseed

परिवार: इल्लिसिएसी

वाणिज्यिक अंग: सूखा फल

चक्रफूल (star anise) का परिचय:

"<yoastmark

  • स्टार अनीस, इल्लिसियम वेरम के सूखे ताराकार फल है। यह एक सदाबहार वृक्ष है |

  • जो 8-15 मीटर लंबाई तक बढता है और व्यास 25 से.मी. होता है।
  • स्टार एनीज़ दक्षिण पूर्वी चीन देशज है। वाणिज्यिक उत्पादन चीन एवं वियतनाम तक सीमित है।

  • भारत में Star Anise अरुणाचल प्रदेश में कम  मात्रा में उत्पादित किया जाता है।
  • Star Anise 10 डिग्री से तक का कम तापमान बरदाश्त करता है।

चक्रफूल (star anise) का उपयोग:

  • Star Anise के फल को पकवानों में मसाले की तरह प्रयोग किया जाता है |
  • यह मसाला गरम मसाला पाउडर का एक मुख्‍य खटक है। दक्षिण भारत के व्‍यंजनों में इस मसाले का काफी प्रयोग किया जाता है।

  • यह सब्जी, मांस को स्वाद एवं सुगंध प्रदान करने एवं मांस पकाने के काम में लाया जाता है।
  • स्टार एनीज़ का वाष्पशील तेल, पेय, बेकरी उत्पाद एवं मद्य को स्वाद एव सुगंध प्रदान करने केलिए किया जाता है।
  • फल सूक्ष्मजीवाणुरोधी, वातहर, मूत्रवर्ध्दक एवं क्षुधावर्ध्दक है।

चक्रफूल (star anise) के फायदे:

  • Star Anise में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन ए और सी, डायबिटीज और जल्‍द उम्र बढ़ने के लिए जिम्‍मेदार फ्री रेडिक्‍लस से लड़ने में मदद करता है।

  •  चीन की पारंपरिक चिकित्सा के अनुसार चक्र फूल की चाय या इसे दूध में मिलाकर पीने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध का उत्पादन बढ़ता है। इसमें मौजूद एनेथोल से महिलाओं का हार्मोनल हेल्थ बेहतर होता है।
  • Star Anise से तेल से उत्‍पादित का थयमोल, टर्पिनिऑल और अनेथॉल का इस्‍तेमाल खांसी और फ्लू के इलाज के लिए किया जा सकता है।
  • यह मसाला मुंह की गंध रोकने के लिये गारगर है। एनीस की चाय बहुत ही अच्‍छा माउथ वाश बन सकता है और मुंह से बैक्‍टीरिया को नाश कर सकता है। त्वचा के लिए चक्र फूल लाभ बहुत है

  • रात को ऐनिस के बीज को कुचलकर एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से सेक्‍स ड्राइव को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • चक्र फूल में दर्द दूर करने वाले गुण होते हैं, जिस वजह से ये अच्छी नींद दिलाने में सहायक है। सोने से पहले इसे दूध में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आएगी।

स्टार अनीस के लाभ फायदे इन हिंदी (Star Anies Spice in Hindi):

  • Star Anise के तेल से मालिश करने पर पीठ और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा इसके पाउडर को जैतून और नारियल के गर्म तेल में मिलाकर मालिश करने से भी आराम मिलता है।
  • एक अध्ययन के अनुसार, चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये बैक्टीरिया के कारण होने वाले रोग ब्रोंकाइटिस या अस्थमा और खांसी जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक है।

  • स्कूल ऑफ बायोकेमिस्ट्री के डॉक्टर भटनागर के रिपोर्ट्स के अनुसार Star Anise में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ये मसाला हार्ट डिजीज़, डायबिटीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स को रोकने में सहायक है।

 

Facebook Comments

Spread the love! Please share!!
Shweta Pratap

I am a defense geek

One thought on “चक्रफूल स्टार अनीस के लाभ फायदे इन हिंदी | Star Anies Spice in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.