जर्मन भाषा : संक्षिप्त परिचय

Spread the love! Please share!!

जर्मन भाषा (जर्मन : Deutsch, डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लीश्टेनश्टाइन, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम, लक्सेम्बर्ग, इटली (दक्षिण तिरोल), यूरोपीय संघ की राजभाषा है | ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं।

जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण 1898 ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है या यों कहें की यह एक कर्कश भाषा है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं।

यदि आप जर्मन भाषा जानते हैं तो इसका तात्पर्य है की आप युरोप की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा को जानते हैं और लगभग १४.१ करोड़ (१२ करोड़ मातृभाषा और २.१ करोड़ द्वितीय भाषा) से विचारों का आदान प्रदान कर सकते हैं |

यदि आप जर्मन जानते हैं तो आप संसार के निम्न स्थानों पर जाकर वहां के समाज और संस्कृति में घुल मिल सकते हैं और विचारों, साहित्य का आनंद उठा सकते हैं |

  1. जर्मनी,
  2. ऑस्ट्रिया,
  3. स्विट्ज़रलैंड,
  4. लक्सेम्बर्ग,
  5. लीश्टेनश्टाइन,
  6. फ़्रांस (अल्सेस, लोरेन),
  7. इटली (दक्षिण तिरोल),
  8. बेल्जियम (उत्तर बेल्जियम, आर्लोन),
  9. डेनमार्क (दक्षिण यूतलान्द),
  10. ब्राज़ील (रिओग्रन्देंसर हुंसरुकिश),
  11. आर्जेंटीना,
  12. मेक्सिको,
  13. परगुआय,
  14. चिली,
  15. नमिबिया,
  16. दक्षिण अफ़्रीका,
  17. पोलैंड,
  18. हंगरी,
  19. रोमानिया,
  20. स्लोवाकिया,
  21. स्लोवेनिया,
  22. चेक गणराज्य,
  23. रूस (ओब्लास्ट ओम्स्क, ओब्लास्ट सारातोव और अल्टाइ क्राइ),
  24. संयुक्त राज्य अमेरिका,
  25. कनाडा (किचनर),
  26. कज़ाखस्तान,
  27. वैटिकन शहर,
  28. क्रोएशिया,
  29. सर्बिया

प्राचीन साहित्य

18वीं शताब्दी के तीसरे चरण के जर्मन साहित्य का युग प्रारंभ होता है। उपर्युक्त बुद्धिवाद के विरुद्ध “स्तूर्मउश्ट्रांव” (तूफान और आग्रह) नामक तर्कशून्य, भावुक, साहित्यिक आंदोलन चल पड़ा। इसका प्रेरक ग्रांटफीटहर्डर था। नवयुवक गेटे तथा शिखर प्रचारक थे। सामाजिकता, राष्ट्रीयता, अतींद्रिय सत्ता पर विश्वास और तर्कशून्यभावुकता इसकी विशेषताएँ हैं।

इसके बाद क्लासिक काल (11786 ई. से) के देदीप्यमान नक्षत्र जोहानवोलगेंग गेटे ने विश्वविख्यात नाटक “फास्ट” लिखा। इसमें गेटे ने “अभिज्ञान शांकुतलम्” का प्रभाव स्वीकारा है। “विलहेम मेइस्तर” प्रसिद्ध उपन्यास है। गेटे के ही टक्करवाले फ्रेडरिक शिलर (साहित्यकार और इतिहासकार) ने “रूसो” से प्रभावित प्रसिद्ध नाटक “डी राउबर” (डाकू) लिखा। दार्शनिक कांट उसी समय हुए। इस काल का साहित्य आदर्शोन्मुखी, जनप्रिय एवं शाश्वत मूल्योंवाला है।

हिन्दी-जर्मन बोलचाल के वाक्य

मैं थक गया हूँ। — Ich bin müde.
मुझे एक नौकरी की जरूरत है। — Ich brauche einen Job.
मैं खाना चाहता हूँ। — Ich will essen.
मुझे नींद आ रही हूँ। — Ich bin schläfrig.
मुझे खाने की जरूरत है। — Ich brauche etwas zu essen.
मैं आराम करना चाहता हूँ। — Ich möchte mich ausruhen.
मुझे भूख लगी है। — Ich bin hungrig./ Ich habe Hunger.
मुझे आराम करने की जरूरत है। — Ich muss mich ausruhen.
मुझे छोड़ना चाहते हैं। — Ich will abreisen.
मुझे ठंड लग रही है। — Mir ist kalt.
मुझे अध्ययन करने की आवश्यकता है। — Ich muss studieren.
मैं जाना चाहता हूँ। — Ich will gehen.
मुझे गर्मी लग रही है। — Mir ist heiß.
मुझे खत्म करने की जरूरत है। — Ich muss aufhören.
मैं सोना चाहता हूँ। — Ich will schlafen.

जर्मन भाषा : संक्षिप्त परिचय


Spread the love! Please share!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.