जर्मनी : संक्षिप्त परिचय

Spread the love! Please share!!

germany-flag
जर्मनी का राष्ट्रीय ध्वज

जर्मनी (जर्मन: Deutschland डॉयच्लान्ट्) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है | जर्मनी मध्य यूरोप में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 357,021 वर्ग कि.मी. है|

States_of_Germany

जर्मनी के राज्य

राज्य राजधानी क्षेत्रफल (किमी²) जनसंख्या
बादेन-वुर्टेमबर्ग स्टटगर्ट ३५,७५२ १,०७,१७,०००
बेयर्न म्यूनिख ७०,५४९ १,२४,४४,०००
बर्लिन राज्य बर्लिन ८९२ ३४,००,०००
ब्रैंडेनबर्ग पॉट्सडैम २९,४७७ २५,६८,०००
ब्रेमेन ब्रेमेन ४०४ ६,६३,०००
हैम्बर्ग हैम्बर्ग ७५५ १७,३५,०००
हेसे विसबैडेन २१,११५ ६०,९८,०००
मेक्लेनबर्ग-वोर्पोमेर्न श्वेरीन २३,१७४ १७,२०,०००
निचला सैक्सोनी हेनोवर ४७,६१८ ८०,०१,०००
उत्तरी राइन डसेलडॉर्फ़ ३४,०४३ १,८०,७५,०००
राइनलैन्ड मैन्ज़ १९,८४७ ४०,६१,०००
सारलैंड सारब्रुकेन २,५६९ १०,५६,०००
सैक्सोनी ड्रेसडेन १८,४१६ ४२,९६,०००
सैक्सोनी-एन्हाल्ट मेगडेबर्ग २०,४४५ २४,९४,०००
श्लेसविग-होल्सटीन काइल १५,७६३ २८,२९,०००
ठुरुंगिया अरफ़र्ट १६,१७२ २३,५५,०००

जर्मनी के बड़े नगरों का परिचय 

क्रमांक नगर जनसँख्या
बर्लिन ३४४२६७५
हैम्बर्ग १७७४२२४
म्यूनिख १३३०४४०
कोलोन १०००६६०
फ्रैंकफर्ट ६७१९२७
स्टटगर्ट ६०१६४६
डसेलडॉर्फ़ ५८६२१७
डॉर्टमुंड ५८१३०८
एस्सेन ५७६२५९
१० ब्रेमेन ५४७६८५
११ हेनोवर ५२०९६६
१२ लिपजिग ५१८८६२
१३ ड्रेसडेन ५१७०५२
१४ नूर्नबर्ग ५०३६७३
१५ डुईसबर्ग ४९१९३१
१६ बोखुम ३७६३१९
१७ वुपर्ताल ३५१०५०
१८ बिलेफेड ३२३०८४
१९ बॉन ३१९८४१
२० मैनहेम ३११९६९

जर्मनी की राष्ट्र भाषा जर्मन भाषा (जर्मन : deutsch डॉयच्) है। इसकी कई प्रादेशिक बोलियाँ हैं | जर्मन भाषा यूरोपीय संघ की २३ अधिकारिक भाषाओँ में से और यूरोपीय आयोग की ३ कार्यालयीन भाषाओँ में से एक है | प्रवासियों द्वारा बोली जाने वाली मुख्या भाषाओँ में से तुर्किश, कुर्दिश, पोलिश एवं रसियन हैं | मानक जर्मन भाषा एक पश्चिमी जर्मेनिक भाषा है और इसके अंग्रेजी, डच एवं फ़्रिसियन भाषा से निकट संबन्ध है | अधिकांश जर्मन शब्दावली हिंद यूरोपीय भाषा परिवार की जर्मेनिक शाखा से ली गयी है | लेटिन और ग्रीक भाषाओँ से भी काफी शब्द लिए गए हैं | जर्मन लिखने के लिए लेटिन वर्णमाला का उपयोग किया जाता है |

जर्मनी में कई जाने माने वैज्ञानिक यह चुके हैं। जर्मनी के १०१ लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला है। अल्बर्ट आइन्स्टाइन और मैक्स प्लैंक ने आधुनिक भौतिकी के सन्स्थापना मे महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे वर्नर हाइजेनबर्ग और मैक्स बोर्न ने आगे बधाया। उन्के पहले हेल्महोल्ज, फ्रौनहोफर और् फारेन्हाइट जैसे भौतिक्विद रह चुके थे। रोन्ट्जेन ने एक्स रे की खोज की जिस्के लिये उन्हें १९०१ में भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार मिला।

जर्मनी यूरोप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और 2010 में इसकी आबादी 8 करोड़ के लगभग है, जिसे सरकार बढ़ाने के लिए प्रत्येक विवाहित जोड़े को हर तरह से मदद करती है।

जर्मनी की ताकत को उसके नागरिकों का ‍चरित्र है, जो विपत्तियों में भी मुस्कुराना जानते हैं और लड़ने-मारने में भी किसी से पीछे नहीं रहते। जर्मनी ही ऐसा देश है, जिसने इंजीनियरिंग की दिशा बदली आज वह कार निर्माण से लेकर कलपुर्जों के निर्माण में अमेरिका की भी मदद कर रहा है और उसकी बीएमडब्ल्यू कार संपन्न राजनयिकों के काफिले की शोभा में हर दम तैयार रहती है।जर्मनी : संक्षिप्त परिचय

Coat_of_arms_of_Germany
जर्मनी का राष्ट्र प्रतीक

Spread the love! Please share!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is the copyright of Shivesh Pratap.